किड्स रेसिपीसैंडविच-पिज्ज़ा-बर्गर रेसिपी

पिज़्ज़ा दोसा रेसिपी | pizza dosa in hindi | दोसा पिज़्ज़ा | वेजिटेबल पिज़्ज़ा दोसा

पिज़्ज़ा दोसा रेसिपी | pizza dosa in hindi | दोसा पिज़्ज़ा | वेजिटेबल पिज़्ज़ा दोसा (स्टेप बाय स्टेप फोटो के साथ) – पिज़्ज़ा दोसा एक सरल और आसान फ्यूज़न रेसिपी है | जिसमें पिज्ज़ा के बेस की जगह तवे पर बनाये हुए सादे दोसे का इस्तेमाल किया जाता है | यह एक आदर्श पिज़्ज़ा रेसिपी है जिसे तवा या पैन और बिना ओवन के भी तैयार किया जा सकता है।

पिज़्ज़ा दोसा रेसिपी | pizza dosa in hindi | दोसा पिज़्ज़ा | वेजिटेबल पिज़्ज़ा दोसा

इंस्टेंट पिज़्ज़ा दोसा रेसिपी | pizza dosa in hindi | बचे हुए दोसा बैटर से बनाये पिज़्ज़ा डोसा | पिज़्ज़ा डोसा | pizza dosa on tawa (स्टेप बाय स्टेप फोटो के साथ) – पिज़्ज़ा डोसा रेसिपी एक हेल्थी रेसिपी है | पिज़्ज़ा दोसा के फायदे यह है की पारंपरिक पिज़्ज़ा की तुलना में, इस पिज़्ज़ा में पतली परत होती है। इसके अलावा, पारम्परिक पिज़्ज़ा में ईस्ट, मैदा रहता है और इसे दाल चावल के बने हुए बैटर से तैयार किया जाता है। खासकर यह रेसिपी बच्चों को बहुत ही पसंद आती है |

पिज़्ज़ा दोसा रेसिपी | pizza dosa in hindi | बचे हुए दोसा बैटर से बनाये पिज़्ज़ा डोसा | पिज़्ज़ा डोसा | pizza dosa on tawa (स्टेप बाय स्टेप फोटो के साथ) – कुछ ही मिनटों में तैयार होनेवाला डोसा पिज़्ज़ा बेहद ही स्वादिष्ट और लजीज पिज़्ज़ा है | जिसे हर उम्र के लोग खाना पसंद करते है | यह पिज़्ज़ा दोसा रेसिपी बनाने के लिए दाल-चावल से बना डोसा बैटर, पिज़्ज़ा सॉस, वेजिटेबल और चीज़ का इस्तेमाल किया है | इस रेसिपी में आप अपनी मनपसंद वेजिटेबल्स का इस्तेमाल कर सकते हो | यह पिज्ज़ा दोसा को आप बच्चों शाम को हल्की भूख के लिए तैयार कर सकते हो |

अंत में मैं अपने ब्लॉग से मेरे इस पोस्ट के साथ मेरी अन्य विस्तृत स्टार्टर रेसिपी व्यंजनों का संग्रह की जाँच करने का अनुरोध करती हूं। इसमें मुख्य रूप से वेज लॉलीपॉप रेसिपी, शादी- पार्टी मैं परोसे जाने वाले हरे-भरे कबाब बनाना सीखिए, वेज.रशियन रोल, आलू के नगेट्स, वेज मंचूरियन ड्राई रेसिपी, वैसे ही अन्य पराठो के रेसिपी में मिक्स वेज चीज पराठा, आलू पराठा, पालक पराठा, मसाला पराठा, मेथी थेपला, केला मेथी थेपला, चिली गार्लिक पराठा, परौठा जैसे व्यंजनों की विविधताएं शामिल हैं। इनके अलावा मैं अपने अन्य संबंधित और इसी तरह के व्यंजनों के संग्रह का भी उल्लेख करना चाहूंगी,

Preparation Time: 5 Minutes

Cooking Time: 5 Minutes

Cuisine: Evening Snacks Recipe

आवश्यक सामग्री :

1  कप डोसा बैटर
2 बड़े चम्मच पिज़्ज़ा सॉस या सेज़वान सॉस
2 बड़े चम्मच मिक्स वेजिटेबल (प्याज, टमाटर, पत्ता गोभी और शिमला मिर्च)
चीज़
चिली फलैक्स
ऑरेगैनो

Pizza Dosa Recipe in Hindi (पिज्ज़ा दोसा रेसिपी) बनाने की विधि | पिज़्ज़ा डोसा | pizza dosa kaise banate hai

1. पिज्ज़ा दोसा रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले डोसा का घोल घर पर बनाने के लिए दी गई लिंक क्लिक करें और रेसिपी में दिए गए स्टेप का पालन करके डोसे का घोल तैयार करें | अगर आप घर पर घोल बनाना नहीं चाहते है तो बाजार में से रेडीमेड घोल खरीद सकते है |

IMG20200212190655

2. डोसे के तवे को मध्यम आंच पर गरम करें | कलछी या कटोरी की मदद से घोल को तवे की सतह पर बीच में डाले और कलछी को गोल-गोल घूमाते हुए घोल को गोल आकर थोड़ा बड़ा डोसा फैलाकर 1 मिनिट के लिए पकाये |

Pizza Dosa Recipe in Hindi 1 1

3. अब दोसे के ऊपर पिज्जा सॉस फैलाये |

पिज़्ज़ा दोसा रेसिपी | pizza dosa in hindi | दोसा पिज़्ज़ा | वेजिटेबल पिज़्ज़ा दोसा

4. अब उसके ऊपर मिक्स सब्जी रखें | 

Pizza Dosa Recipe in Hindi 1 3

5. पिज्जा पर रखी सब्जी के ऊपर चीज फैलाकर चिली फलैक्स और ऑरेगैनो छिड़के | तवे को ढंक दें और 4-5 मिनिट धीमी आंच चीज़ पिघलने तक पकाये |

पिज़्ज़ा दोसा रेसिपी | pizza dosa in hindi | दोसा पिज़्ज़ा | वेजिटेबल पिज़्ज़ा दोसा

6. पिज्ज़ा को 4 या 8 टुकड़ो में काट लें |

Pizza Dosa Recipe in Hindi 1 5 1

7. हमारा यम्मी और टेस्टी पिज़्ज़ा डोसा (pizza dosa Recipe in Hindi / pizza dosa on tawa) तैयार है |

पिज़्ज़ा दोसा रेसिपी | pizza dosa in hindi | दोसा पिज़्ज़ा | वेजिटेबल पिज़्ज़ा दोसा

जिसे टोमेटो केचअप चिली फलैक्स, ऑरेगैनो के साथ शाम के नाश्ते में परोसे |

सुझाव :

1. पिज़्ज़ा सॉस की जगह टोमेटो सॉस का भी इस्तेमाल कर सकते हो या दोनों सॉस को मिक्स करके भी उसका इस्तेमला कर भी इस्तेमाल कर सकते हो |

2. विविधता के लिए आप मशरूम, कॉर्न, ओलिव या अपनी मनपसंद सब्जियों का भी इस्तेमाल कर सकते हो |

3. चिली फलैक्स और ऑरेगैनो की मात्रा आप अपने स्वादनुसार कम या ज्यादा रखें | 

4. पिज्ज़ा दोसा को तवा पर धीमी आंच पर बेक करें |

5. इस रेसिपी में मैंने मोज़रेला चीज़ का इस्तेमला किया है आप अपनी पसंद का कोई भी चीज़ का इस्तेमाल कर सकते है |

6. आखिर में, पिज़्ज़ा डोसा रेसिपी (pizza dosa in hindi) को स्वादिष्ट और हेल्थी रेसिपी माना जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *