तुवर दाल नी खिचड़ी | गुजराती दाल चावल की खिचड़ी | अरहर दाल की खिचड़ी | Toovar Dal Ki Khichdi in hindi
तुवर दाल नी खिचड़ी | गुजराती दाल चावल की खिचड़ी | अरहर दाल की खिचड़ी | Toovar Dal Ki Khichdi in hindi | तुवर दाल खिचड़ी बनाने की विधि (स्टेप बाय स्टेप फोटो के साथ) – खिचड़ी एक लोकप्रिय भारतीय व्यंजन है। जिसे दाल तथा चावल को एक साथ उबाल कर तैयार किया जाता है। वैसे तो खिचड़ी कई तरीकों से बनाई जाती है, लेकिन आज मैं यहां पर सिंपल तुवर दाल की खिचड़ी की रेसिपी शेयर कर रही हूँ जिसमें सिर्फ जीरा, हींग, साबुत काली मिर्च और करी पत्ते का तड़का लगाया है | जिसे आप गुजराती आलू प्याज की सब्जी, गुजराती कढ़ी या फिर कोई भी ग्रेवी सब्जी के साथ परोस सकते हो | इसके अलावा आप इसे दही, पापड़, घी और अचार के साथ भी परोस सकते हो |
तुवर दाल नी खिचड़ी | गुजराती दाल चावल की खिचड़ी | अरहर दाल की खिचड़ी | Toovar Dal Ki Khichdi in hindi | तुवर दाल खिचड़ी बनाने की विधि (स्टेप बाय स्टेप फोटो के साथ) – खिले-खले चावल और तुअर दाल की यह खिचड़ी एक स्वस्थ और स्वादिष्ट रेसिपी है | जिससे हमें चावल से कार्बोहाइड्रेट्स और दाल से प्रोटीन मिलता है। यह खिचड़ी बच्चे भी बड़े चाव से खाना पसंद करते है | यह आसान रेसिपी जो खाना पकाना अभी- अभी सीख रहे है, वो भी यह रेसिपी बड़े ही आसानी से बना सकते है |
अंत में मैं अपने ब्लॉग से मेरे अन्य व्यंजनों के संग्रह को भी शेयर करना चाहूंगी | जैसे की राइस-पुलाव में कॉर्न फ्राइड राइस रेसिपी, रेस्टोरेंट स्टाइल तड़का दाल खिचड़ी, टमाटर पुलाव, आलू मटर पुलाव, लीलवा पुलाव और दाल-कढ़ी में गुजराती दाल, गुजराती कढ़ी , गुजराती दाल ढोकली रेसिपी , ढाबा स्टाइल दाल फ्राई बनाने की रेसिपी , स्वादिष्ट और लाजवाब दाल पालक , रेस्टोरेंट स्टाइल तड़का दाल रेसिपी, लसूनी दाल तड़का रेसिपी भी शामिल हैं। इसके अलावा इस तुवर दाल नी खिचड़ी पोस्ट के साथ मेरे अन्य रेसिपी की पोस्ट को भी देखें |
Table of Contents |
Trending Recipes |
आवश्यक सामग्री |
स्टेप बाय स्टेप फोटो के साथ गुजराती तुवर दाल नी खिचड़ी कैसे बनाये |
सुझाव |
Preparation Time: 5 Minutes
Cooking Time: 10-15 Minutes
Cuisine: Indian
Trending Recipes
- Paneer Bhurji Gravy Recipe – Dhaba Style | पनीर भुर्जी ग्रेवी रेसिपी | paneer bhurji gravy in hindi | स्ट्रीट स्टाइल पनीर भुर्जी ग्रेवी
- मिक्स वेज रेसिपी | mix veg in hindi | मिक्स वेजिटेबल रेसिपी | रेस्टोरंट स्टाइल मिक्स वेजिटेबल सब्जी
- वेज मराठा रेसिपी | Veg maratha recipe in hindi | How to make Veg Maratha | Restaurant style Veg Maratha
- सहजन की सब्जी | Sahjan ki sabji recipe in Hindi | आलू सहजन की सब्जी कैसे बनाएं
- लोबिया की सब्जी | Lobia ki sabzi in Hindi | Lobia masala recipe | चवळीची भाजी
- लसूनी पालक रेसिपी | lasooni palak recipe in hindi | lehsuni palak dhaba style | लहसुनी पालक करी | पालक लसूनी
आवश्यक सामग्री :
1 कप चावल |
1 कप तुवर की दाल |
2 छोटी चम्मच तेल या घी |
½ छोटी चम्मच जीरा |
½ छोटी चम्मच हल्दी पाउडर |
5-6 साबुत काली मिर्च |
स्वादनुसार नमक |
तुवर दाल नी खिचड़ी | गुजराती दाल चावल की खिचड़ी | अरहर दाल की खिचड़ी | Toovar Dal Ki Khichdi in hindi | तुवर दाल खिचड़ी बनाने की विधि (स्टेप बाय स्टेप फोटो के साथ)
1. सबसे पहले तुवर दाल और चावल अच्छे से धो कर 15-20 मिनिट के लिए भिगोकर रखें |
2. अब कुकर में घी या तेल को गर्म करें |
उसमें जीरा, हींग, साबुत काली मिर्च और करी पत्ते से तड़का लगाया |
3. उसमें भिगोये हुए दाल, चावल, हल्दी पाउडर और स्वादनुसार नमक डालें |
4. अब उसमें 3½ पानी डालें और सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें |
5. कुकर को बंद करे और मध्यम आंच पर 3-4 सिटी आने तक पकाये |
गैस को बंद करें और जब कुकर सारी भाप निकल जाये उसके बाद कुकर को खोलें |
6. हमारी तुवर दाल नी खिचड़ी (Toovar Dal Ki Khichdi in hindi) खिचड़ी बनकर तैयार है,
जिसे गरमा गर्म गुजराती आलू प्याज की सब्जी, गुजराती कढ़ी या फिर दही, पापड़, अचार और घी के साथ भी परोस सकते है |