ग्रेवीवाली सब्जी

मिक्स वेज रेसिपी | mix veg in hindi | मिक्स वेजिटेबल रेसिपी | रेस्टोरंट स्टाइल मिक्स वेजिटेबल सब्जी

मिक्स वेज रेसिपी | mix veg in hindi | मिक्स वेजिटेबल रेसिपी | मिक्स वेजिटेबल करी स्टेप बाय स्टेप फोटो के साथ मिक्स वेज रेसिपी एक मनपसंद सब्जियों और पनीर के साथ बनी एक आसान और हेल्थी करी या सब्ज़ी रेसिपी है | यह जायकेदार सब्जी को ग्रेवी बेस या सूखी करी के रूप में तैयार किया जा सकता है। इसे आप रोटी, चपाती या नान के साथ गरमागरम सर्व कर सकते हो |

मिक्स वेज रेसिपी | mix veg in hindi | मिक्स वेजिटेबल रेसिपी | रेस्टोरंट स्टाइल मिक्स वेजिटेबल सब्जी

पनीर मिक्स वेज सब्जी | मिक्स वेज रेसिपी ढाबा स्टाइल इन हिंदी | रेस्टोरंट स्टाइल मिक्स वेजिटेबल सब्जी रेसिपी स्टेप बाय स्टेप फोटो के साथ – जब कभी आप कंफ्यूज हों कि आज खाने में कौन सी सब्जी बनायें, तो फिर मिक्स वेज रेसिपी (Mix Veg Recipe in Hindi) से अच्छा और कोई दूसरा ऑप्शन हो ही नहीं सकता | ये रेसिपी उन्हीं सब्जियों से बनती है, जो आप रोज बनाते हैं | लेकिन जब सारी सब्जियां मिक्स करके और पनीर के साथ बनाते हैं | तो खाने में इसका ज़ायका ही अलग हो जाता है |  जिससे यह खाने में अच्छी लगती है, और गज़ब का टेस्ट देती है |

आसान मिक्स वेज रेसिपी | मिक्स वेजिटेबल रेसिपी | मिक्स वेजिटेबल करी | मिक्स वेज करी (स्टेप बाय स्टेप फोटो के साथ) – अंत में मैं मिक्स वेज रेसिपी की इस पोस्ट के साथ अपने अन्य सब्जी व्यंजनों के संग्रह को भी शेयर करना चाहूंगी। इसमें मुख्य रूप से लसूनी पालक रेसिपी, शिमला मिर्च पनीर, पनीर लबाबदार रेसिपी , रसावाला बटाटा नु शाक (गुजराती स्टाइल), पंचकुटीयु शाक रेसिपी, सेव टमाटर की सब्जी, राजमा चावल और दाल मखनी रेसिपी शामिल हैं। मिक्स वेज रेसिपी (Mix veg recipe in hindi) पोस्ट के साथ मेरे अन्य रेसिपी की पोस्ट को भी देखें |इनके अलावा मैं अपने अन्य व्यंजनों के संग्रह का भी उल्लेख करना चाहूंगी |

Preparation Time : 15 Minutes

Cooking Time : 20-25 Minutes

Cuisine : Indian

आवश्यक सामग्री :

सब्जियों को भूनने के लिए:

4 बड़े चम्मच तेल
150 ग्राम पनीर के टुकड़े
2 बड़े चम्मच काजू
½ कप मटर (उबले हुए)
½ कप कटी हुई गाजर
2 आलू कटे हुए
½ कप फ्रेंच बिन्स कटे हुए
½ कप फूलगोभी

ग्रेवी के लिए :

2 प्याज बड़े आकर में कटे हुए
3 टमाटर बड़े आकार में कटे हुए 
1 इंच अदरक का टुकड़ा
6-7 लहसुन की कली
1 हरी मिर्च
1 बड़ी चम्मच काजू
½ छोटी चम्मच हल्दी पाउडर
1½ छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 छोटी चम्मच धनिया-जीरा पाउडर
½ छोटी चम्मच गरम मसाला पाउडर
¼ छोटी चम्मच नमक
½ कप पानी

सब्जी (करी) के लिए :

2 बड़े चम्मच तेल
2 बड़े चम्मच बटर
1 तेज पत्ता
1 बड़ी इलायची
2-3 लौंग
1 छोटी इलायची
1 चक्री फूल
½ छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर
¼ छोटी चम्मच हल्दी पाउडर
1 छोटी चम्मच धनिया-जीरा
1 शिमला मिर्च कटे हुए
स्वादनुसार नमक
½ छोटी चम्मच कसूरी मेथी
¼ कप बारीक़ कटा हुआ हरा धनिया
½ कप पानी

मिक्स वेज रेसिपी | mix veg in hindi | मिक्स वेजिटेबल रेसिपी | रेस्टोरंट स्टाइल मिक्स वेजिटेबल सब्जी | मिक्स वेज रेसिपी घर पर बनाने की विधि

1. ग्रेवी बनाने के लिए एक पैन या कड़ाई में तेल को गर्म करे और उसमें प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, अदरक, लहुसन और काजू डालकर 1 मिनिट के लिए भुने |

mix veg recipe in hindi 1 4

2. अब उसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया जीरा पाउडर और गरम मसाला पाउडर डालकर मिक्स करें | ढंककर 3-4 मिनिट के लिए धीमी आंच पर पकाये |

mix veg recipe in hindi 1 8 1

3. 3-4 मिनिट बाद प्याज-टमाटर अच्छे से पक जाये तब उसमें ¼ कप जितना पानी डालें और 2 मिनिट के लिए ओर पकाये |

mix veg recipe in hindi 1 9

4. जब सारा पानी सूख जाये तब उसे ठंडा होने के लिए रखें |

mix veg recipe in hindi 1 12 1

5. जब मिश्रण ठंडा हो जाये तब एक मिक्सी जार में निकालकर बारीक़ पेस्ट बनाकर साइड पर रखें |

mix veg recipe in hindi 1 16

6. एक पेन में तेल को गर्म करे अब उसमें काजू डालकर काजू को हल्का सुनहरा होने तक तलकर एक प्लेट में निकाल लें |

mix veg recipe in hindi 1 2 rotated

7. अब उसमें कटे हुए आलू डालें और आलू को हल्का सुनहरा होने तक तलकर प्लेट में निकाले |

mix veg recipe in hindi 1 5

8. कटी हुई गाजर डालकर 2 मिनीट के लिए पकाकर प्लेट में निकाल लें |

mix veg recipe in hindi 1 6

9. अब उसमें कटी हुई फूल गोभी डालकर हल्का सुनहरा होने तक तलकर प्लेट में निकाले |

मिक्स वेज रेसिपी | mix veg in hindi | मिक्स वेजिटेबल रेसिपी | रेस्टोरंट स्टाइल मिक्स वेजिटेबल सब्जी

10. कटी हुई फ्रेंच बिन्स डालकर हल्का तलकर प्लेट में निकाले |

mix veg recipe in hindi 1 11

11. अब उसमें पनीर के टुकड़े डालकर हल्का सुनहरा होने तक तलकर प्लेट में निकाले |

मिक्स वेज रेसिपी | mix veg in hindi | मिक्स वेजिटेबल रेसिपी | रेस्टोरंट स्टाइल मिक्स वेजिटेबल सब्जी

12. तली हुई सारी सब्जी, पनीर और काजू को साइड पर रखें |

मिक्स वेज रेसिपी | mix veg in hindi | मिक्स वेजिटेबल रेसिपी | रेस्टोरंट स्टाइल मिक्स वेजिटेबल सब्जी

13. अब उसी कड़ाई में बचे हुए तेल के अंदर बटर डालकर सारे खड़े मसाले (तेज पत्ता, बड़ी इलायची, छोटी इलायची, चक्री फूल) और हींग डालकर कुछ सेकंड के लिए भुने |

mix veg recipe in hindi 1 17

14. भुने हुए खड़े मसालो के अंदर कटी हुई शिमला मिर्च डालकर 1 मिनिट के लिए पकाये |

मिक्स वेज रेसिपी | mix veg in hindi | मिक्स वेजिटेबल रेसिपी | रेस्टोरंट स्टाइल मिक्स वेजिटेबल सब्जी

15. अब उसमें ग्रेवी डालें |

मिक्स वेज रेसिपी | mix veg in hindi | मिक्स वेजिटेबल रेसिपी | रेस्टोरंट स्टाइल मिक्स वेजिटेबल सब्जी

16. ग्रेवी के अंदर लाल मिर्च पाउडर, धनिया-जीरा पाउडर और नमक डालकर अच्छे से मिक्स करें |

मिक्स वेज रेसिपी | mix veg in hindi | मिक्स वेजिटेबल रेसिपी | रेस्टोरंट स्टाइल मिक्स वेजिटेबल सब्जी

17. तली हुई सब्जी, पनीर, तले हुए काजू और 1/2 कप पानी डालें |

मिक्स वेज रेसिपी | mix veg in hindi | मिक्स वेजिटेबल रेसिपी | रेस्टोरंट स्टाइल मिक्स वेजिटेबल सब्जी

18. मिक्स वेज पनीर सब्जी को अच्छे से मिक्स करें और उसे 5-7 मिनिट के ढंकर पकाए |

मिक्स वेज रेसिपी | mix veg in hindi | मिक्स वेजिटेबल रेसिपी | रेस्टोरंट स्टाइल मिक्स वेजिटेबल सब्जी

19. 5-7 मिनिट बाद जब सब्जी पक जाये तब उसमें कसूरी मेथी डालकर 2 मिनिट ओर पकाए |

मिक्स वेज रेसिपी | mix veg in hindi | मिक्स वेजिटेबल रेसिपी | रेस्टोरंट स्टाइल मिक्स वेजिटेबल सब्जी

20. अब सब्जी के ऊपर एक कटोरी के अंदर कोयला रखें, कोयले के ऊपर हींग और घी डालकर तुरंत ही ढंकन से ढंककर 10 मिनिट के लिए रखें | (अगर आप चाहे तो यह स्टेप स्किप कर सकते है)

mix veg recipe in hindi 1 26

21. 10 मिनिट के बाद ढंकन को खोले और अब उसमें बारीक़ हरा धनिया हुआ हरा धनिया डालें |

मिक्स वेज रेसिपी | mix veg in hindi | मिक्स वेजिटेबल रेसिपी | रेस्टोरंट स्टाइल मिक्स वेजिटेबल सब्जी

22. स्वादिष्ट और लजीजदार मिक्स वेज रेसिपी तैयार है, आप इसे रोटी, चपाती और नान के साथ भी सर्व कर सकते हो |

मिक्स वेज रेसिपी | mix veg in hindi | मिक्स वेजिटेबल रेसिपी | रेस्टोरंट स्टाइल मिक्स वेजिटेबल सब्जी
सुझाव :

1. मिक्स वेज रेसिपी की खास बात यह है की आप अपने पसंद की कोई भी सब्जियों का इस्तेमाल कर सकते है, जैसेकी ब्रोकोली, मशरूम, चुकंदर या टोफू भी डाल सकते हो ।

2. सब्जी के अच्छे स्वाद के लिए मैंने सब्जी को पहले तेल में तल लिया है |

3. अगर आप कम तेल का इस्तेमाल करते हो आप सब्जियों को उबालें या कम तेल में पका लें ।

4. सब्जी को क्रीमी बनाने के लिए आप उसमें मलाई का भी इस्तेमाल कर सकते है | 

5. मिक्स वेजिटेबल की इस सब्जी में मैंने कोयले का धुँआ भी दिया अगर आप इस स्टेप को स्किप करना कहते हो तो कर सकते है, लेकिन कोयले का धुँआ देने से सब्जी का स्वाद ओर भी लजीज लगती है |  

6. मिक्स वेज रेसिपी/ मिक्स वेजिटेबल करी का स्वाद थोड़ा मलाईदार तैयार होने पर बहुत अच्छा होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *