त्यौहार की रेसिपीलडडू

बूंदी के लड्डू | Boondi ke Ladoo Recipe in Hindi | How To Make Boondi Laddu

बूंदी के लड्डू | Boondi ke Ladoo Recipe in Hindi | How To Make Boondi Laddu (स्टेप बाय स्टेप फोटो के साथ) – बूंदी के लड्डू बहुत ही स्वादिष्ट और लाजवाब भारतीय पारम्परिक मिठाई है | बूंदी लड्डू रेसिपी (Boondi Ladoo recipe)  किसी भी पूजा या प्रसाद में या किसी भी खुशी के अवसर पर अधिक पसंद की जानेवाली मिठाई है | जिसे बेसन से घोल से बनाई जानेवाली बूंदी को चासनी में भिगोकर तैयार की जानेवाली मीठी बूंदी से उसके लड्डू बनाये जाते है | इसे आप जब चाहे आसानी से बनाकर सबको खिला सकते है। बूंदी के लड्डू एक ऐसी मिठाई है जो शायद ही कोई हो जिसको पसंद ना आये। नीचे दी गए सामग्री के माप, स्टेप्स और सुझावो को आप सही तरह से फॉलो करेंगे तो यकीन मानिये आपके परफेक्ट बूंदी के लड्डू बनकर तैयार होगें | 

बूंदी लड्डू रेसिपी | boondi ladoo recipe | boondi laddu recipe | bondi ka ladoo

Preparation Time: 20-25 Minutes

Cooking Time: 10-15 Minutes

Cuisine: Sweet Dish (Traditional)

आवश्यक सामग्री :

बूंदी के लिए :

2 कप बेसन
¼ छोटी चम्मच बेकिंग सोडा 
चुटकी केसरी कलर
तलने के लिए तेल

चासनी के लिए :

1 कप चीनी
1 कप पानी
¼ छोटी चम्मच इलायची पाउडर
7-8 केसर के धागे
चुटकी केसरी कलर
2 बड़े चम्मच बारीक़ कटे हुए बादाम-पिस्ता
1 बड़ी चम्मच मगजतरी

बूंदी लड्डू रेसिपी (Boondi ladoo Recipe In Hindi) बनाने की विधि :

1. सबसे पहले एक बाउल में बेसन को छन्नी से छान लें | अब उसमें खाने का सोडा डालें और मिक्स करें |

IMG 20200821 234746

2. अब बेसन के अंदर धीरे-धीरे करके पानी डाले (इतने बेसन में ¾ कप जितना पानी लगा है) ध्यान रहे की बेसन का घोल ज्यादा पतला और न ही ज्यादा गाढ़ा होना चाहिए |

IMG 20200821 234820

3. अब एक व्हिसक की मदद से उसे लगातर एक ही दिशा में फेटे | गेहूँ के आटे के लडडू

IMG 20200821 234946

4. हमारा बैटर तैयार है या नहीं ये जानने के लिए एक कटोरी में पानी ले और उसमे बैटर की कुछ बुँदे डाले, अगर बुँदे पानी में तैरने लगे तो समझो हमारा बैटर तैयार है | बैटर को 15 मिनिट के लिए सेट होने के लिए रखें |

IMG 20200821 235107

5. 15 मिनिट के बाद बैटर के अंदर केसरी फूड कलर डाले और मिक्स करे |

IMG 20200821 235146

6. एक पेन या कड़ाई में तेल को मध्यम आंच पर गरम करने के लिए रखें |

बूँदी बनाने के लिए झारे या कद्दूकस का इस्तेमाल कर सकते है | 

IMG 20200824 175430

7. जब तेल अच्छे से गरम हो जाये तब तेल के ऊपर कद्दूकस (किसनी) में 2-3 चम्मच बैटर डालें,

जिससे की बूँदी गरम तेल में गिरने लगें | (झारे को थोड़ी ऊंचाई पर रखें)

बूंदी लड्डू रेसिपी | boondi ladoo recipe | boondi laddu recipe | bondi ka ladoo

8. बूंदी को मध्यम से धीमी आंच पर तलें |

IMG 20200821 235405

9. झारे की मदद से बूंदी को तेल में से निकाल ले और छन्नी में रखे, जिससे की उसमें से सारा तेल निकल जाये | ऐसे ही सारी बूंदी बनाकर तैयार कर लें |

बूंदी लड्डू रेसिपी | boondi ladoo recipe | boondi laddu recipe | bondi ka ladoo

10. अब एक पेन या कड़ाई में चीनी, पानी, इलायची पाउडर, केसर और केसरी फ़ूड कलर डालकर सारी चीजो को मिक्स करे |

IMG 20200821 235235

11. लगातर चम्मच से हिलाते हुए चिपचिपी चासनी तैयार कर लें | (यह चासनी बिना तार की ही बनानी है)

IMG 20200821 235616

12. तली हुई बूंदी को गरम चासनी में डालकर मिक्स करें |

बूंदी लड्डू रेसिपी | boondi ladoo recipe | boondi laddu recipe | bondi ka ladoo

13. 1 से 2 मिनिट धीमी आंच पर कड़ाई को गैस पर रखे और बूंदी को थोड़ा पका लें | जिससे बूंदी में अच्छे से चासनी अब्सॉर्ब हो जाएँगी और चासनी थोड़ी ज्यादा चिपचिपी भी हो जाएगी, जिससे लड्डू बनाने में आसानी हो |

बूंदी लड्डू रेसिपी | boondi ladoo recipe | boondi laddu recipe | bondi ka ladoo

14. मिश्रण को थोड़ी देर के लिए ठंडा होने के लिए रख दें | ठंडा होने के बाद उसमें मगजतरी, पिस्ता और बादाम डालकर मिक्स करें |

बूंदी लड्डू रेसिपी | boondi ladoo recipe | boondi laddu recipe | bondi ka ladoo

15. हाथ में थोड़ा मिश्रण लेकर धीमे-धीमे दबाकर गोल आकर के लड्डू बना लें | ऐसे ही सारे लड्डू बनाकर तैयार कर लें |

बूंदी लड्डू रेसिपी | boondi ladoo recipe | boondi laddu recipe | bondi ka ladoo

16. स्वादिष्ट और बहुत ही लाजवाब बूंदी लड्डू रेसिपी तैयार है | जिसे आप 10-12 दिनों तक रूम टेम्परेचर पर रखकर खाने के लिए उपयोग में ले सकते हो | ज्यादा दिन स्टोर करने के लिए उसे फ्रीज़ में रखें | 

बूंदी लड्डू रेसिपी | boondi ladoo recipe | boondi laddu recipe | bondi ka ladoo
सुझाव :

1. बूंदी बनाने के लिए बैटर बहुत ज्यादा पतला और नहीं बहुत ज्यादा गाढा़ होना चाहिए |

2. बूंदी के लिए बनाए घोल को एकदम अच्छे से चिकना होने तक घोलना होता है |

3. बूंदी तलने के लिए आप घी का भी इस्तेमाल कर सकते हो |

4. बूंदी को मध्यम से धीमी आंच पर ही तलें |

5. बूंदी गोल नही बन रही है तो इसका कारण यह है कि बेसन का घोल सही से नहीं बना है, घोल गाढा़ है और अच्छे से फैंटा नहीं गया है |

6. बूंदी अगर चपटी बन रही हो तो उसका कारण है कि बेसन का घोल पतला बना है|

7. लड्डू को रंग देने के लिए अगर घोल पतला हो जाये तो थोड़ा बेसन डालकर घोल को गाढ़ा कर लें और अगर घोल ज्यादा गाढ़ा हो गया है तो उसमें पानी डालकर उसे थोड़ा पतला कर लें |

8. पीला या हरा फूड कलर का भी उपयोग कर सकते हो |

9. बूंदी बनाने के लिए जो भी झारा लें वो कड़ाई से अधिक बडा़ नही होना चाहिए |

10. झारे पर मिश्रण डालते वक्त झारे को थोड़ी ऊंचाई पर रखें |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *