रोटी - पराठा

Trending Liquid Dough Garlic Paratha Recipe in Hindi | चिली गार्लिक पराठा रेसिपी | गार्लिक पराठा बिना आटा गुंथे

Trending Liquid Dough Garlic Paratha Recipe in hindi | चिली गार्लिक पराठा रेसिपी | गार्लिक पराठा बिना आटा गुंथे – गार्लिक ब्रेड तो हम सभी को बहुत ही पसंद आता है पर उसे बनाने में बहुत ही लंबा समय लगता है, लेकिन अब आपको बहुत ही लंबा समय लगाने की जरूरत नहीं क्यूंकि आज में आपके लिए लेकर आयी हूँ चिली गार्लिक पराठा की रेसिपी, जो एक बहुत ही स्वादिष्ट और युनिक रेसिपी है | जिसे बनाने के लिए नहीं आपको आटा गूँथने की और नहीं कोई रोटी बेलने की जरूरत है |

Trending Liquid Dough Garlic Paratha Recipe in hindi | चिली गार्लिक पराठा रेसिपी | गार्लिक पराठा बिना आटा गुंथे

Trending Liquid Dough chili Garlic Paratha Recipe in Hindi – यह नरम और स्वादिष्ट पराठा बनाने के लिए गेहूँ के आटे के अंदर किसा हुआ लहसुन, हरी मिर्च, हरा धनिया, चिली फ्लैक्स, सॉल्टेड बटर और पानी डालकर एक पतला घोल तैयार किया जाता है | और इसे उत्तपम की तरह फैलाया जाता है और दोनों तरफ अच्छी तरह से पकाया जाता है | जिसे आप दही, हरी चटनी या किसी भी डीप के साथ उसे सर्व कर सकते है | 

Preparation Time: 10-12 Minutes

Cooking Time: 15 Minutes

Cuisine: Indian

आवश्यक सामग्री :

1 कप गेहूं का आटा
1 छोटी चम्मच किसा हुआ लहसुन
2 बड़े चम्मच बारीक़ कटा हुआ हरा धनिया
1 बारीक़ कटी हुई हरी मिर्च 
1 छोटी चम्मच चिली फलैक्स
½ छोटी चम्मच नमक या स्वादनुसार नमक
1 छोटी चम्मच सॉल्टेड बटर या घी
पराठो पे लगाने के लिए तेल, घी या बटर

Trending Liquid Dough Garlic Paratha Recipe in Hindi | चिली गार्लिक पराठा रेसिपी | गार्लिक पराठा बिना आटा गुंथे

1. सबसे पहले एक बाउल में गेहूँ का आटा ले और उसमें थोड़ा थोड़ा करके पानी डालकर एक घोल तैयार करें |

(ध्यान रहे की घोल नहीं ज्यादा गाढ़ा होना चाहिए और नहीं ज्यादा पतला)

IMG 20210308 214417

2. अब घोल के अंदर लहसुन, हरी मिर्च, हरा धनिया, चिली फ्लैक्स, नमक और सॉल्टेड बटर डालें |

Trending Liquid Dough Garlic Paratha Recipe in hindi | चिली गार्लिक पराठा रेसिपी | गार्लिक पराठा बिना आटा गुंथे

3. सारी चीजों को अच्छे से मिक्स करें और 10 मिनिट के लिए साइड पर रखें | आलू पराठा रेसिपी

IMG 20210308 214451

4. 10 मिनिट के बाद एक नॉनस्टिक तवे को मध्यम आंच पर गर्म करें और चम्मच की मदद से बैटर को तवे पर फैलाये |

IMG 20210308 214519

5. धीमी आंच पर पराठा को अच्छे से पकने दे | मिक्स वेजिटेबल चीज़ पराठा

IMG 20210308 214641

6. अब पराठा पलटे और दूसरी ओर भी उसे अच्छे से पकने दे |

Trending Liquid Dough Garlic Paratha Recipe in hindi | चिली गार्लिक पराठा रेसिपी | गार्लिक पराठा बिना आटा गुंथे

7. अब पराठे को स्पैचुला की मदद से धीमे-धीमे दबाएं, जिससे की वह फूलने लगे | 

Trending Liquid Dough Garlic Paratha Recipe in hindi | चिली गार्लिक पराठा रेसिपी | गार्लिक पराठा बिना आटा गुंथे

8. अब पराठे पर दोनों तरफ तेल लगाकर अच्छे से सेक लें | ऐसे ही सारे पराठे बनाकर तैयार कर लें |

Trending Liquid Dough Garlic Paratha Recipe in hindi | चिली गार्लिक पराठा रेसिपी | गार्लिक पराठा बिना आटा गुंथे

9. नरम और स्वादिष्ट ट्रेंडिंग चिली गार्लिक पराठा (Trending Liquid Dough chili Garlic Paratha Recipe in Hindi) बनकर तैयार है | जिसे आप दही, हरी चटनी या किसी भी डीप के साथ उसे सर्व कर सकते है | 

Trending Liquid Dough Garlic Paratha Recipe in hindi | चिली गार्लिक पराठा रेसिपी | गार्लिक पराठा बिना आटा गुंथे

सुझाव:

1. इस रेसिपी में आप चाहे तो गेहूँ के आटे की जगह मैदा या मैदा और गेहूँ का आटा दोनों समान भाग करके भी ले सकते हो |

2. ध्यान रहे की बैटर की कंस्टंटनसी नहीं ज्यादा पतली और नहीं ज्यादा गाढ़ी होनी चाहिए | 

3. लहसुन और हरी मिर्च की मात्रा आप अपने स्वादनुसार कम या ज्यादा कर सकते है |

4. पराठे को फुलाने के लिए पराठे को स्पैचुला की मदद से धीमे-धीमे दबाएं |

5. नरम और स्वादिष्ट ट्रेंडिंग चिली गार्लिक पराठा (Trending Liquid Dough chili Garlic Paratha Recipe in Hindi) खाने में बहुत अच्छा लगता है।

[ratings]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *