रोटी - पराठा

मिक्स वेजिटेबल चीज़ पराठा |Mix Veg Paratha Recipe in Hindi |Parathas Stuffed With Vegetables and Cheese

मिक्स वेजिटेबल चीज़ पराठा

मिक्स वेजिटेबल चीज़ पराठा एक स्वादिष्ट और पौष्टिक भारतीय व्यंजन है | जो ताजा सब्जियों के अंदर चीज़ और भारतीय मसाले डालकर गेहूँ के गूंथे हुए आटे मैं लपेट कर पराठा बना कर तवे पर घी/तेल में सेक कर बनाया जाता है | जिसे आप सुबह के नाश्ते या शाम के खाने में भी बना सकते हो |  आप चाहे तो इसे टिफिन में भी दे सकते हो | यह पराठों को आप ठंडी दहीं, रायता, हरी चटनी या सॉस के साथ परोस सकते हो | 

पराठा बनाने की सामग्री :

आटे के लिए :

2 कप गेहूं का आटा
1 बड़ी चम्मच तेल
1/2 छोटी चम्मच या स्वादनुसार नमक

स्टफिंग के लिए :

1 कप बारीक़ कटी हुई पत्ता गोभी
1/4 कप बारीक़ कटा हुआ प्याज
1/4 कप बारीक़ कटा हुआ गाजर
1/2 कप बारीक़ कटी हुई शिमला मिर्च
1/4 कप बारीक़ कटा हुआ हरा धनिया
1/2 कप किसा हुआ चीज़
1/2 छोटी चम्मच अदरक की पेस्ट
2 बारीक़ कटी हुई हरी मिर्च
1/2 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1/2 छोटी चम्मच गरम मसाला पाउडर
1 छोटी चम्मच चाट मसाला पाउडर
1/2 छोटी चम्मच धनिया-जीरा पाउडर
1/2 छोटी चम्मच या स्वादनुसार नमक

अन्य सामग्री :

तेल/घी/बटर पराठों पर लगाने के लिए
चीज़ पराठों पर फ़ैलाने के लिए

मिक्स वेजिटेबल चीज़ पराठा बनाने की विधि :

1.सबसे पहले गेहूँ के आटे में नमक और तेल मिलाकर अच्छे से मिक्स करें |वेज. चीज़ रोल

मिक्स वेजिटेबल चीज़ पराठा

2. अब उसमें थोड़ा थोड़ा पानी डाल के नरम आटा गूंथ लें (इतना आटा गूंथने में 3/4 कप से थोड़ा ज्यादा पानी लगा हैं) आटे को 2 मिनिट के लिए अच्छे से मसले और 10 मिनिट के लिए ढंक के साइड पे रख दें|

IMG20190914123039

3. ऊपर दी गयी स्टफिंग की सामग्री (सब्जियाँ, मसाले और चीज़) को एक बाउल में लेकर सारी सामग्री को अच्छे से मिक्स करे | 

मिक्स वेजिटेबल चीज़ पराठा

4. अब आटे में से एक बड़ा लुआ उठाकर चकला बेलन की मदद से मध्यम आकर की रोटी बेलें |

IMG20190914124457

5. रोटी के बीच में एक बड़ा चम्मच तैयार मिश्रण भरें और रोटी को चारों तरफ से दबाते हुए बंद करें और बचा हुआ आटा निकाल लें |

मिक्स वेजिटेबल चीज़ पराठा

6. लोई को हल्के हाथों से चपटा करें और उसके ऊपर सूखा आटा लगाकर हल्के हाथों से पराठा बेल लें |वेज. रशियन रोल

मिक्स वेजिटेबल चीज़ पराठा

7. तवे को मध्यम आंच पर गरम करे और इसमें पराठा रखकर पहले दोनों साइड हल्का-हल्का सेंक लें |

IMG20190914124844

8. फिर तेल लगाकर दोनों साइड सुनहरा और थोड़ा क्रिस्पी होने तक सेंक लें |

मिक्स वेजिटेबल चीज़ पराठा

9. एक डिश मैं पराठा को निकाले और उसे पिज़्ज़ा कटर या चाकू से 4 या 8 टुकड़ों में कट कर लें | केला मेथी थेपला

IMG20190914131048

10. अब कटे हुए पराठा पर किसा हुआ चीज़ फैला लें |

मिक्स वेजिटेबल चीज़ पराठा

11.  इसी तरह सारे पराठे बेले और सेक लें |

Paratha

12. हमारा बहुत ही टेस्टी मिक्स वेजिटेबल चीज़ पराठा तैयार है | जिसे आप हरी चटनी, ठंडी दहीं, रायता या सॉस के साथ गरमा गर्म सुबह के नाश्ते या टिफिन के लिए भी बना सकते हो |

मिक्स वेजिटेबल चीज़ पराठा

सुझाव :

1. स्टफिंग वाले पराठे बनाते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि बेलते वक्त आप इन्हें हल्के हाथों से ही बेलें अन्यथा पराठे फट सकते हैं |

2. स्टफिंग वाले पराठे बनाते वक्त पराठे का आटा हंमेशा नरम ही गूँथे |

3. इस रेसिपी में आप चाहे तो गेहूँ के आटे की जगह मैदा या मैदा और गेहूँ का आटा दोनों समान मिक्स करके भी ले सकते हो|

4. इस रेसिपी मैं आप अपनी मनपसंद सब्जीयों का इस्तेमाल कर सकते है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *