चटनी

हरे धनिये की चटनी बनाने की रेसिपी | Green Chutney Recipe in Hindi

हरे धनिये की चटनी
हरे धनिये की चटनी बनाने की रेसिपी | Green Chutney Recipe in Hindi
 

हरे धनिये की चटनी रेसिपी – हरे धनिये की चटनी रेसिपी भेलपुरी, समोसा, पकोड़ा, बटाटा वडा, ढोकला और कई सारे नाश्ते साथ परोसे जाती है | हरे धनिये की चटनी बनाने की सभी की रीत अलग अलग होती है | हरी धनिये की चटनी हरा धनिया, पुदीने के पत्ते, हरी मिर्च, मूंगफली, अदरक, लहसुन, सेव और नींबू का रस डाल कर बनायी जाती है, आप चाहे तो और भी अलग तरीको से बना सकते हो वो भी आसानी सेघर में |  

Preparation Time – 5 Minutes

Cuisine – Indian Side Dish Recipe

आवश्यक सामग्री :

मात्रा सामग्री
1 कप हरा धनिया
½ कप पुदीने के पत्ते
1 इंच अदरक
3-4 लहसुन की कलियाँ
2 हरी मिर्च
2 बड़े चम्मच मूंगफली
2 बड़े चम्मच सेव
½ चम्मच जीरा
¼ चम्मच काला नमक
स्वादनुसार नमक
1 चम्मच नींबू का रस
जरुरतनुसार पानी

हरे धनिये की चटनी बनाने की विधि:

1. सबसे पहले मिक्सर के जार में मूंगफली, अदरक, लहसुन,हरी मिर्च और जीरा को पीस लें |  

Green Chutney 2

2. अब उसी जार में हरा धनिया, पुदीने के पत्ते, नींबू का रस, सेव, काला नमक, नमक और पानी डालकर पीस लें |  

चटनी रेसिपी

3. हरे धनिये की चटनी तैयार है, आप इसे बटाटा वड़ा, भेलपुरी, चाट, समोसा या किसी भी अन्य नाश्ते के साथ सर्व कर सकते है |    

चटनी रेसिपी

सुझाव:    

1. मूंगफली, हरी मिर्च, अदरक, लहसुन को पीसने के बाद ही अन्य चीजे डालें अन्यथा मूंगफली के दाने अच्छे से नहीं पीसेंगे |    

2. आप अपने स्वादनुसार चटनी को कम या अधिक तीखा बनाने के लिए  हरीमिर्च की मात्रा कम या ज्यादा कर सकते हो |          

3. यह चटनी को आप समोसा, पकौड़ा, बटाटा वड़ा और ढोकला के साथ भी परोस सकते हो |

4. अगर आप लहसुन नहीं खाते तो आप इसे स्किप कर सकते हो |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *