दाल - कढ़ी

लसूनी दाल तड़का रेसिपी | lasooni dal tadka in hindi | दाल लसूनी | लहसुन दाल तड़का

लसूनी दाल तड़का

लसूनी दाल तड़का उत्तर भारत की खास रेसिपी मैं से एक रेसिपी है | अगर आप रोज-रोज एक जैसी दाल खा कर ऊब गए हो तो यह लसूनी तड़केवाली दाल एक अच्छा विकल्प है | जिसे आप सिर्फ तुवर दाल से या मिक्स दाल से भी बना सकते है | जिसे लहसुन का तड़का दे कर बनाया जाता है और इसे घर पर बनाना भी बहुत ही आसान है | तो चलिए बनाते है लसूनी दाल तड़का |

Preparation Time: 10 Minutes

Cooking Time: 20 Minutes

Cuisine: North Indian  

आवश्यक सामग्री :

प्रेशर कुकिंग के लिए :

1/4 कप मसूर दाल
1/8 कप तुवर दाल
1/8 कप पीली मूंग दाल
1/4 छोटी चम्मच हल्दी पाउडर
1/2 छोटी चम्मच नमक
1 छोटी चम्मच तेल

दाल के लिए :

2 बड़े चम्मच घी
1 छोटी चम्मच जीरा
1/4 छोटी चम्मच हींग
1 छोटी चम्मच अदरक की पेस्ट
1 कटी हुई हरी मिर्च
4 बारीक़ कटी हुई लहसुन की कलियां
1/4 छोटी चम्मच हल्दी पाउडर
1 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1/4 कप हरा धनिया
1 छोटी चम्मच नींबू का रस
1 ½ कप पानी
स्वादनुसार नमक

तड़के के लिए

2 बड़े चम्मच घी
3-4 बारीक़ कटी हुई लहसुन की कलियां
2 साबुत लाल मिर्च
1 बड़ी चम्मच हरा धनिया
1/4 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर

लसूनी दाल तड़का बनाने की विधि :

1. सबसे पहले मसूर दाल, तुवर दाल और मूंग दाल को साफ पानी से अच्छे से धो लें | गुजराती कढ़ी

लसूनी दाल तड़का

2. एक कुकर मैं मिक्स दाल के अंदर हल्दी पाउडर, नमक, तेल और 1½ कप पानी डालकर 3-4 सीटी आने तक पकाये |

2 8

3. जब दाल पक जाये तब उसे ब्लैंडर या कलछी की मदद से पीस लें|  दाल फ्राई इन हिंदी

3 7

4. पेन या कड़ाई मैं घी को मध्यम आंच पर गर्म करें और उसमें जीरा, हींग, लहसुन की कलियां, अदरक की पेस्ट,हरी मिर्च, हल्दी पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालकर 20 सेकन्ड के लिए भुनें |

लसूनी दाल तड़का

5. भूने हुए मसालो के अंदर दाल डाले | होटल जैसा सांभर बनाने की रेसिपी

5 7

6. अब दाल के अंदर 1 ½ कप पानी, निम्बू का रस, हरा धनिया और स्वादनुसार नमक डालकर सारी चीजों को अच्छे से मिलाकर 2-3 मिनिट के लिए दाल को पकाये |

लसूनी दाल तड़का

7. दाल को एक सर्विंग बाउल मैं निकाले |गुजराती खट्टी मीठी दाल

7 5

8. एक तड़का पेन के अंदर घी को मध्यम आंच पर गरम करें और उसमें लहसुन की कलिया, साबुत लाल मिर्च, हरा धनिया और लाल मिर्च पाउडर डालकर 10 सेकंड के लिए भुने |

8 6

9. भुने हुए तड़के को दाल पर डाले और हरे धनिये से गार्निश करें | वरण दाल

लसूनी दाल तड़का

10. बेहद ही स्वादिष्ट लसूनी दाल तड़का तैयार है | जिसे आप प्लेन राईस या जीरा राइस के साथ दोपहर या शाम के खाने मैं परोस सकते हो | 

लसूनी दाल तड़का

सुझाव :

1. यह रेसिपी में मैंने मिक्स दाल का इस्तेमाल किया है | आप चाहे तो सिर्फ तुवर दाल का ही इस्तेमाल करके लसूनी दाल तड़का बना सकते है वह भी उतनी ही स्वादिष्ट लगती है |

2. अगर इस रेसिपी मैं आप प्याज और टमाटर का इस्तेमाल करना चाहते हो तो स्टेप नं. 4 के बाद प्याज और टमाटर को गलने तक भुने और उसके बाद उसमें दाल डालें |

3. अगर आपको लहसुन का स्वाद ज्यादा पसंद हो तो लहसुन की मात्रा बढ़ा सकते हो |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *