ग्रेवीवाली सब्जीसब्जी

लसूनी पालक रेसिपी | lasooni palak recipe in hindi | lehsuni palak dhaba style | लहसुनी पालक करी | पालक लसूनी

लसूनी पालक रेसिपी | lasooni palak recipe in hindi | lehsuni palak dhaba style | लहसुनी पालक करी | पालक लसूनी स्टेप बाय स्टेप फोटो के साथ – लहसुनी पालक एक लहसुन के स्वाद से भरपूर एक आसान, स्वादिष्ट और सेहतमंद पालक करी या ग्रेवी की रेसिपी है | जिसे आप रोटी, नान, पराठा यहां तक ​​कि चावल के साथ परोसी जाने वाली एक परफेक्ट करी है। इसे दिन के खाने या रात के खाने के लिए भी बनाया जा सकता है।

लसूनी पालक रेसिपी (lehsuni palak dhaba style recipe in hindi)

अच्छी सेहत के लिए हरी पत्तेदार सब्जियां बहुत फायदेमंद होती हैं। जब हरी पत्तेदार सब्जियों की बात आती है, तो पालक को सबसे अधिक स्वास्थ्यवर्धक माना जाता है। पालक में कई तरह के विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं, जो शरीर को पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व प्रदान करते हैं।

लसूनी पालक रेसिपी | lasooni palak recipe in hindi | lehsuni palak dhaba style | लहसुनी पालक करी | पालक लसूनी स्टेप बाय स्टेप फोटो के साथ – आमतौर पर पालक को कच्चा या पकाकर दोनों तरह से खाया जा सकता है। इसमें कैलोरी बहुत कम मात्रा में पायी जाती है, जिससे आपका स्वास्थ्य बेहतर रहता है और वजन भी नहीं बढ़ता है। यह इम्यून सिस्टम को बढ़ाता है और ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित रखता है।

पालक में पर्याप्त मात्रा में विटामिन सी, बीटा कैरोटिन और कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं और लहसुन में भी कई तरह के एंटी वायरल तत्व पाए जाते हैं| जो हमारे इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करते हैं। लसुनी पालक को आप एक स्वादिष्ट और सेहतमंद सब्जी या करी कह सकते है | यह करी में आप आलू या पनीर भी मिक्स कर सकते हो | यह आसान और सेहतमंद रेसिपी को घर पर बनाने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फोलो करे और आपके अनुभव हमारे साथ शेयर करें |  

Preparation Time: 10 Minutes

Cooking Time : 15 Minutes

Cuisine : Indian Curry Recipe

आवश्यक सामग्री:

1 गुच्छा पालक
2 बड़े चम्मच घी
1 छोटी चम्मच जीरा
1 तेजपत्ता
2 हरी इलायची
1 दालचीनी
चुटकी हींग
1 बारीक़ कटा हुआ प्याज
2 हरी मिर्च
3-4 लहसुन की कलियां
½ इंच अदरक
1 छोटी चम्मच धनिया-जीरा पाउडर
¼ छोटी चम्मच हल्दी पाउडर
½ छोटी चम्मच गरम मसाला पाउडर
1 बड़ी चम्मच बेसन
1 बड़ी चम्मच नींबू का रस
½ कप पानी
¾ छोटी चम्मच नमक या स्वादनुसार

तड़के के लिए :

2 बड़े चम्मच घी
½ छोटी चम्मच जीरा
4-5 लहसुन कलियाँ (कटी हुई)
2 साबुत लाल मिर्च
चुटकी हींग 

लसूनी पालक रेसिपी | lasooni palak recipe in hindi | lehsuni palak dhaba style | लहसुनी पालक करी | पालक लसूनी बनाने की विधि – स्टेप बाय स्टेप फोटो के साथ

1. ढाबा स्टाइल लहसुनी पालक बनाने के लिए सबसे पहले पालक की प्यूरी बनानी होगी |

पालक की प्यूरी बनाने के लिए पहले पालक को अच्छी तरह से साफ करके धो ले|

लसूनी पालक रेसिपी (lehsuni palak dhaba style recipe in hindi)

2. उसके बाद एक बड़े से बरतन में पानी को मध्यम आंच पर गरम करे और उसमे पालक डालें |

लसूनी पालक रेसिपी (lehsuni palak dhaba style recipe in hindi)

3. पालक को 5 -7 मिनिट तक पकाये|  पालक पराठा रेसिपी

लसूनी पालक रेसिपी lasooni palak recipe in hindi3

4. जब पालक पक जाये तब उसे बर्फवाले ठंडे पानी में डालें|

लसूनी पालक रेसिपी (lehsuni palak dhaba style recipe in hindi)

(पालक को ठंडे पानी में डालने से उसका कलर हरा ही रहता है बदलता नहीं है)

5. अब मिक्सर जार में पालक, लहुसन की कलियाँ, अदरक और हरी मिर्च डालें |

लसूनी पालक रेसिपी lasooni palak recipe in hindi7

6. बारीक़ पीसकर पालक की प्यूरी तैयार कर लें | आलू पालक पकौड़ा रेसिपी

लसूनी पालक रेसिपी (lehsuni palak dhaba style recipe in hindi)

7. एक कढ़ाई या पेन में तेल को मध्यम आंच पर गरम करे |

अब उसमे जीरा, हींग, तेज पत्ता, और दालचीनी डालकर 10 सेकण्ड्स के लिए भूनें |

लसूनी पालक रेसिपी lasooni palak recipe in hindi5

8. अब उसमें प्याज डालें और प्याज को सुनहरा होने तक पकाये|

लसूनी पालक रेसिपी (lehsuni palak dhaba style recipe in hindi)

9. जब प्याज भून जाये तब उसमें बेसन, हल्दी पाउडर, धनिया-जीरा पाउडर और गरम मसाला डालकर सभी चीजों को अच्छे से भून लें |

लसूनी पालक रेसिपी lasooni palak recipe in hindi9

10. सारी चीजें भून जाये तब उसमे पालक की प्यूरी डालकर मिक्स करें|

लसूनी पालक रेसिपी lasooni palak recipe in hindi11

11. अब उसमें पानी और स्वादनुसार नमक डालकर सारी चीजों को अच्छे मिक्स करके 2-3 मिनिट के लिए पका लें|

लसूनी पालक रेसिपी (lehsuni palak dhaba style recipe in hindi)

12. जब सब्जी पक जाये तब गैस को बंद करे और उसमें निम्बू का रस डालें |

लसूनी पालक रेसिपी lasooni palak recipe in hindi13

13. तड़के के लिए तड़का पेन में तेल को मध्यम आंच पर गर्म करें |

अब उसमें जीरा, हींग, साबुत लाल मिर्च और लहसुन की कलियाँ डालें और कुछ सेकंड के लिए भुने |

लसूनी पालक रेसिपी lasooni palak recipe in hindi14

14. तड़के को पालक की सब्जी में डालें |

लसूनी पालक रेसिपी (lehsuni palak dhaba style recipe in hindi)

15. लज़ीजदार और स्वादिष्ट लसुनी पालक रेसिपी (restaurant style lasooni palak recipe in hindi) तैयार है | जिसे आप नान, पराठा, जीरा राईस या प्लेन चावल के साथ दोपहर या रात के खाने में परोस सकते हो | 

लसूनी पालक रेसिपी (lehsuni palak dhaba style recipe in hindi)

सुझाव:

1. सब्जी में बेसन डालने से करी गाढ़ी होती है।

2. इस रेसिपी को ज्यादा तीखा और मसालेदार बनाने के लिए हरी मिर्च और लहसुन की मात्रा को दोगुनी करें |  

3. अगर आपको लहसुन का तेज़ फ्लेवर नहीं पसंद है, तो आप अपनी पसंद-अनुसार उसकी मात्रा कम या ज्यादा कर सकते हैं।

4. सब्जी को क्रीमी और स्वादिष्ट बनाने के लिए क्रीम डालें।

5. तड़के में लहसुन को सुनहरा और करारा होने तक भूनें।

6. करी में आप पनीर और आलू भी मिक्स कर सकते हो |

7. तीखी और मसालेदार लसूनी पालक रेसिपी (lehsuni palak dhaba style in hindi) का स्वाद खाने में बहुत अच्छा लगता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *