स्टार्टरचाइनीज रेसिपी

वेज मंचूरियन ड्राई रेसिपी | वेजिटेबल ड्राई मंचूरियन | Veg Manchurian Dry

वेज मंचूरियन ड्राई रेसिपी | वेजिटेबल ड्राई मंचूरियन | Veg Manchurian Dry

वेज मंचूरियन ड्राई रेसिपी | वेजिटेबल ड्राई मंचूरियन | Veg Manchurian Dry – ड्राई वेज मंचूरियन एक चाइनीज़ व्यंजन है | मिश्र सब्जियों से बना यह ड्राई वेजिटेबल मंचूरियन आमतौर पर स्टार्टर मैं परोसा जाता है |  वैसे तो यह वेजिटेबल मंचूरियन ग्रेवी की तरह ही बनाया जाता है लेकिन इस रेसिपी में कम ग्रेवी बनाई जाती है| तो आइये आज हम यह आसान रेसिपी को घर मैं ही बनाते है | 

Preparation Time : 15 Minutes

Cooking Time : 30 Minutes

Cuision : Indo-Chinese Recipe

आवश्यक सामग्री :

मंचूरियन बॉल्स बनाने के लिए :

2.5 कप मिक्स बारीक़ कटी हुई सब्जी (पत्ता गोभी, गाजर, शिमला मिर्च, प्याज, हरा प्याज, हरा धनिया)
1 बड़ी चम्मच अदरक-लहसुन की पेस्ट
1 छोटी चम्मच काली मिर्च पाउडर
½ बड़ी चम्मच सोया सॉस
1 बड़ी चम्मच तेल + तलने के लिए तेल
5-6 बड़ी चम्मच मैदा
5-6 बड़ी चम्मच कॉर्न फ्लोर
स्वादनुसार नमक

मसाले के लिए :

2-3 बड़े चम्मच तेल
2 बड़े चम्मच बारीक़ कटा हुआ लहसुन
2 बड़े चम्मच बारीक़ कटा हुआ अदरक
2-3 कटी हुई हरी मिर्च
½ कप लंबे आकर में कटी हुई सब्जी (प्याज, पत्ता गोभी, गाजर, शिमला मिर्च)
½ कप बारीक़ कटा हुआ हरा प्याज  
2 बड़े चम्मच बारीक़ कटी हुई हरी लहसुन
2 बड़े चम्मच बारीक़ कटा हुआ हरा धनिया
1 छोटी चम्मच काली मिर्च पाउडर
1 बड़ी चम्मच सोया सॉस
2 बड़े चम्मच रेड चिली सॉस
1 बड़ी चम्मच विनेगर
1 चुटकी अजीनो मोटो (MSG)
2 बड़े चम्मच टोमेटो सॉस
1 छोटी चम्मच चीनी
1 बड़ी चम्मच कॉर्न फलोर + 2 बड़े चम्मच पानी
½ कप पानी
स्वादनुसार नमक

वेज मंचूरियन ड्राई रेसिपी | वेजिटेबल ड्राई मंचूरियन | Veg Manchurian Dry | ड्राई वेज मंचूरियन बनाने की विधि :

मंचूरियन बॉल्स बनाने की विधि :

1. एक बड़े बाउल में मिक्स सब्जियां लें |

IMG 20201215 112044

2. अब उसके अंदर अदरक-लहसुन की पेस्ट, कॉर्न फ्लौर, मैदा, सोया सॉस, काली मिर्च पाउडर, तेल और स्वादनुसार नमक डालें |

IMG 20201215 112153

3. सारी सामग्री को अच्छे से मिक्स करें और अगर आवश्यकता लगे तो ही मैदा और कॉर्न फ्लौर डालें | हरा भरा कबाब रेसिपी

IMG 20201215 112609

4. आवश्यकता हो तो ही पानी डालकर मिश्रण तैयार कर लें | (ज्यादा पानी मत डालें)

वेज मंचूरियन ड्राई रेसिपी | वेजिटेबल ड्राई मंचूरियन | Veg Manchurian Dry

5. हाथों की हथेली पर थोड़ा पानी या तेल लगाकर सब्जी का मिश्रण हाथ में ले कर छोटे-छोटे बॉल्स बना लें |

IMG 20201215 113009

6. एक कड़ाई में तेल को मध्यम आंच पर गर्म करें और उसमें एक-एक करके बॉल्स डालें |

वेज. रशियन रोल रेसिपी

IMG 20201215 113407

7. बॉल्स को मध्यम से धीमी आंच पर गोल्डन ब्राउन होने तक तलें | ऐसे ही सारे बॉल्स तलें | हमारे मंचूरियन बॉल्स तैयार है |

वेज मंचूरियन ड्राई रेसिपी | वेजिटेबल ड्राई मंचूरियन | Veg Manchurian Dry

ड्राई वेज मंचूरियन बनाने की विधि :

1. सबसे पहले एक कटोरी में सारे सॉस, अजीनो मोटो, काली मिर्च पाउडर और चीनी लेकर एक मिश्रण तैयार करके साइड पर रखें |

IMG 20201215 113954

2. एक बड़ी कड़ाई तेल को गर्म करें | गैस की आंच को तेज करें और उसमें बारीक़ कटा हुआ लहसुन, अदरक, हरी मिर्च डालकर 10 सेकंड के लिए पकाये |

IMG 20201215 114112

3. मिक्स सब्जीयां और हरी प्याज डालकर 30 सेकंड के लिए तेज आंच पर पकाये |वेज. चीज़ रोल रेसिपी

वेज मंचूरियन ड्राई रेसिपी | वेजिटेबल ड्राई मंचूरियन | Veg Manchurian Dry

4. अब उसमें कटोरी में पहले से मिक्स की हुई सारी चीजें और नमक डालकर सारी चीजों को अच्छे से मिक्स करें|

वेज मंचूरियन ड्राई रेसिपी | वेजिटेबल ड्राई मंचूरियन | Veg Manchurian Dry

5. एक कटोरी में कॉर्न फ्लोर और पानी को मिक्स करके घोल तैयार कर लें |

IMG 20201215 121927

6.  ½ कप पानी और कॉर्न फ्लोर पानी का मिश्रण डालकर 2 मिनीट के लिए पकाये|

वेज मंचूरियन ड्राई रेसिपी | वेजिटेबल ड्राई मंचूरियन | Veg Manchurian Dry

7. अब उसमें मंचूरियन बॉल्स डालकर सारी चीजों को अच्छे से मिक्स करें और उसे 3-4 मिनिट के लिए ओर पकाये |

वेज मंचूरियन ड्राई रेसिपी | वेजिटेबल ड्राई मंचूरियन | Veg Manchurian Dry

8. गैस को बंध करें और ड्राई वेज मंचूरियन के ऊपर से बारीक़ कटा हुआ हरा धनिया, हरी प्याज और हरी लहसुन डालें |

वेज मंचूरियन ड्राई रेसिपी | वेजिटेबल ड्राई मंचूरियन | Veg Manchurian Dry

9. बहुत ही टेस्टी और लाजवाब ड्राई वेज मंचूरियन परोसने के लिए तैयार है |  

वेज मंचूरियन ड्राई रेसिपी | वेजिटेबल ड्राई मंचूरियन | Veg Manchurian Dry
सुझाव : 

1. मिश्र सब्जियों से मंचूरियन के बॉल्स बनाते वक्त पानी का इस्तेमाल ना करें |

सब्जियों से निकला हुआ पानी ही पर्याप्त है मंचूरियन बॉल्स बना के लिए |

2.मंचूरियन बॉल्स को मध्यम से धीमी आंच पर ही | तेज आंच पर तलने से बॉल्स ऊपर से तो सुनहरे हो जायेंगे पर अंदर से कच्चे रह जायेंगे |

3. यह रेसिपी को ज्यादा या कम तीखा बनाने के लिए आप हरी मिर्च और रेड चिली सॉस की मात्रा को आप अपने स्वादनुसार कम या ज्यादा करें |

4. अगर इस रेसिपी को आप पारंपरिक रूप से बनाना चाहते हो तो ही अजीनो मोटो (MSG) का इस्तेमाल करें अन्यथा न करें |

5. सॉस की मात्रा आप अपने स्वादनुसार कम या ज्यादा कर सकते है |

6. स्वादिष्ट वेज मंचूरियन ड्राई रेसिपी बनाये और उसका आनंद लें |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *