रोल - कटलेटस्टार्टर

वेज. चीज़ रोल | Veg. Cheese Roll Recipe In Hindi

वेज. चीज़ रोल

वेज. चीज़ रोल आमतौर पर पार्टिओं, शादियों या कुछ खास मौकों पर स्टार्टर में रखे जानेवाली यह डिश बहुत ही स्वादिष्ट और लाजवाब लगती है | वेज. चीज़ रोल में सब्जियां, मोजरेला चीज़ और भारतीय मसालों का इस्तेमाल करके बनाया जाता है | यह डिश सभी को बहुत ही पसंद आती है और जिसे घर पर बनाना बहुत ही आसान है | आप इसे कुछ खास मौको पर या खास लोगों के लिए अपने घर पर ही आसानी से बनाकर खिला सकते हो | यह रेसिपी को फॉलो करके आप भी अपने घर बनाये पर यह वेज. चीज़ रोल | अगर आपको मेरी यह रेसिपी पसंद आये तो इसे like और share करना न भूलें | और आपके सुझाव हमें कमेंट बॉक्स में जरूर लिखकर बताये, जो हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा देते है |

आवश्यक सामग्री :

1 कप उबले, कद्दूकस किये हुए आलू
1/2 कप केप्सिकम, प्याज, मकई के दाने
1/2 छोटी चम्मच चिली फ्लैक्स
1/2 छोटी चम्मच ओरेगानो
1/4 छोटी चम्मच काली मिर्च पाउडर
2-3 बारीक़ कटी हुई हरी मिर्च
2 बारीक़ कटी हुई लहसुन की कलियां 
1 क्यूब किसा हुआ चीज़
1/2 कप मोज़रेला चीज़
15-16 मोजरेला चीज़ के छोटे टुकड़े
2 बड़े चम्मच कॉर्नफ्लौर
बारीक़ कटा हुआ हरा धनिया
ब्रेड क्रम्स
स्वादनुसार नमक
तलने के लिए तेल

वेज. चीज़ रोल बनाने की विधि :

1. एक बड़े से बरतन में कद्दूकस किये हुए आलू के अंदर बारीक़ कटी हुए सब्जियाँ, बारीक़ कटी हुई हरी मिर्च, बारीक़ कटा हुआ लहसुन, चिली फ्लैक्स, ओरेगानो, काली मिर्च पाउडर, हरा धनिया, कॉर्न फ्लौर, स्वादनुसार नमक, किसा हुआ चीज़ क्यूब (प्रोसेस्ड चीज़) और मोजरेला चीज़ डालकर सारी सामग्री को अच्छे से मिक्स कर लें |

वेज. चीज़ रोल

2. मिश्रण से थोड़ा सा मिश्रण (एक निम्बू के बराबर) निकालिये और हाथ से चपटा आकर दे | अब उसके अंदर मोजरेला चीज़ का एक टुकड़ा रखकर मिश्रण से कवर करके रोल बना लें | ऐसे ही सारे तैयार कर लें |

IMG20190818201341

3. अब एक डिश में थोड़ा ब्रेडक्रम्स ले और रोल को ब्रेडक्रम्स से लपेट लें |  वेज. रशियन रोल

IMG20190818203247

4. अब एक पेन या कड़ाई में तेल को मध्यम आंच पर गरम करें और एक एक करके सारे रोल तेल में डालें |

वेज. चीज़ रोल

5. रोल को गोल्डन ब्राउन या सुनहरा होने तक तले | ऐसे ही सारे रोल तले | 

IMG20190818205130

6. क्रिस्पी और स्वादिष्ट वेज. चीज़ रोल तैयार हैं | जिसे आप हरे धनिये की चटनी या इमली की मीठी चटनी या टोमेटो सॉस के साथ परोस सकते है |

वेज. चीज़ रोल

सुझाव :

1 यह रेसिपी में आप अपने मनपसंद सब्जीयों का इस्तेमाल कर सकते हो |

2. तीखा आप अपने स्वाद अनुसार कम या ज्यादा कर सकते है |

3. चिली फ्लैक्स की जगह आप लाल मिर्च का पाउडर भी इस्तेमाल कर सकते हो |

4. ओरेगानो की जगह मिक्स हर्ब का भी इस्तेमाल कर सकते हो |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *