रोटी - पराठा

पालक पराठा रेसिपी | Palak paratha recipe in Hindi | पंजाबी पालक पराठा | पालक का पराठा बनाने की विधि | Spinach Paratha

पालक पराठा रेसिपी | Palak paratha recipe in Hindi | पंजाबी पालक पराठा | पालक का पराठा बनाने की विधि | Spinach Paratha

पालक पराठा रेसिपी | Palak paratha recipe in Hindi | पंजाबी पालक पराठा | पालक का पराठा बनाने की विधि | Spinach Paratha – पालक पराठा एक बेहद ही स्वादिष्ट और पोष्टिक पराठा की रेसिपी है | यह फाइबर, विटामिन्स और खनिज से भरपूर होने के कारण यह पराठा हमारा स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायी है | इस पराठे को आप सुबह के नाश्ते में चटनी, दही, रायता, अचार या आम के छुँदे के साथ भी परोस सकते है | यह पौष्टिक पराठे की रेसिपी बनाने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स और सुझावो को फॉलो करे |

Preparation Time: 10 Minutes

Cooking Time: 20 Minutes

Cuisine: Indian (Punjabi)

आवश्यक सामग्री :

250 ग्राम पालक
½ कप बारीक़ कटा हुआ हरा धनिया
1½ कप गेहूं का आटा
½ छोटी चम्मच अजवाइन
½ छोटी चम्मच जीरा
1 छोटी चम्मच हरीमिर्च-अदरक की पेस्ट
½ छोटी लहसुन की पेस्ट
2 बड़े चम्मच दही
1 छोटी चम्मच चीनी
1 छोटी चम्मच या स्वादनुसार नमक
2 छोटी चम्मच तेल
5-6 बड़ी चम्मच घी या तेल पराठे सेकने के लिए

पालक पराठा रेसिपी | Palak paratha recipe in Hindi | पंजाबी पालक पराठा | पालक का पराठा बनाने की विधि | Spinach Paratha

विधि:

1. एक बर्तन में गेहूँ का आटा लें | अब उसके अंदर हरीमिर्च-अदरक की पेस्ट, लहसुन की पेस्ट, अजवाइन, जीरा, चीनी, तेल और नमक डालकर सारी चीजों को अच्छे से मिक्स करे | रागी (नाचनी) डोसा रेसिपी

IMG 20201120 225206 8

2. अब उसमें बारीक़ कटी हुई पालक, हरा धनिया और दही डालकर अच्छे से मिक्स करे|

IMG 20201120 225240 2

3. अब थोड़ा थोड़ा पानी डालकर थोड़ा सख्त आटा गूँथ लें | (ध्यान रहे की ज्यादा पानी का इस्तेमाल न करें)

IMG 20201120 225313 1

4. आटे में एक छोटी चम्मच तेल डालकर अच्छे से मसलकर 10 मिनिट के लिए साइड पे रख दे|  

पालक पराठा रेसिपी | Palak paratha recipe in Hindi | पंजाबी पालक पराठा | पालक का पराठा बनाने की विधि | Spinach Paratha

5. आटे में से एक लुआ उठाकर चकला और बेलन की मदद से पराठा बेल लें | मसाला पराठा रेसिपी

IMG 20201120 225440

6. तवे को मध्यम आंच पर गर्म करें और गर्म तवे पर पराठा रखें | 

IMG 20201120 225612 2

7. पराठा को दोनों साइड तेल या घी लगाकर अच्छे से सेक लें | ऐसे ही सारे पराठे बेलकर पराठे सेक लें|

पालक पराठा रेसिपी | Palak paratha recipe in Hindi | पंजाबी पालक पराठा | पालक का पराठा बनाने की विधि | Spinach Paratha

8. बेहद ही स्वादिष्ट पालक पराठा (Palak Paratha) तैयार है | जिसे आप ब्रेक फ़ास्ट में चाय के साथ और लंच या डिनर में हरी चटनी, दही, आम का अचार और छुंदो के साथ भी परोस सकते हो |

पालक पराठा रेसिपी | Palak paratha recipe in Hindi | पंजाबी पालक पराठा | पालक का पराठा बनाने की विधि | Spinach Paratha

सुझाव :

1. इस रेसिपी में मैंने बारीक़ कटी हुई पालक का इस्तेमाल किया है आप चाहे तो पालक की ग्रेवी बनाकर या फिर पालक को ब्लांच करके भी इसका इस्तेमाल कर सकते है | 

2. तीखे की मात्रा आप अपने स्वादनुसार कम या ज्यादा करने के लिए हरीमिर्च – अदरक की पेस्ट की मात्रा को कम या ज्यादा कर सकते है |

3. अगर आप लहसुन नहीं खाते तो उसे स्किप भी कर सकते है |

4. आप चाहे तो इस पराठा में रेग्युलर मसाले भी डाल सकते है |

[ratings]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *