स्ट्रीट फ़ूड स्नैक्सस्नेक्स

रतालू कंद पूरी रेसिपी | ratalu kand puri in hindi | kand puri | ratalu na bhajiya

रतालू कंद पूरी रेसिपी | ratalu kand puri in hindi | kand puri | ratalu na bhajiya

रतालू कंद पूरी रेसिपी | ratalu kand puri in hindi | kand puri | ratalu na bhajiya – रतालू कंद पूरी गुजरात के सूरत शहर की बेहद ही फेमस स्ट्रीट फ़ूड रेसिपी है | यह एक स्वादिष्ट पकौड़ा रेसिपी है | जिसे बनाने के लिए रतालू (Purple Yam) की पतली स्लाइस को बेसन के घोल में डुबोकर ऊपर कालीमिर्च और साबुत धनिया छिड़कर तेल में तलकर बनाया जाता है | इस पकोड़े को ऊपर से निम्बू निचोड़ कर खाया जाता है, आप इसे चटनी या सॉस के साथ भी परोस सकते है | इस रेसिपी को आप शाम के नाश्ते में या फिर खास मौके पर साइड डिश में भी बना सकते है |  यह आसान रेसिपी को घर पर -बनाने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स और सुझावो को फॉलो करें |

Preparation Time: 10 Minutes

Cooking Time: 15-20 Minutes

Cuisine: Gujarati Recipes

आवश्यक सामग्री :

250 ग्राम रतालू कंद
1½ कप बेसन
3 बड़े चम्मच चावल का आटा
1 छोटी चम्मच हरी मिर्च-अदरक की पेस्ट
¼ छोटी चम्मच खाने का सोडा
½ छोटी चम्मच हल्दी पाउडर
½ छोटी चम्मच धनिया-जीरा पाउडर
1 छोटी चम्मच तेल + तलने के लिए तेल
½ कप बारीक़ कटा हरा धनिया
स्वादनुसार नमक
1 बड़ी चम्मच साबुत धनिया
1 बड़ी चम्मच साबुत काली मिर्च
चुटकी हींग  
¼ छोटी चम्मच अजवाइन

रतालू कंद पूरी रेसिपी | ratalu kand puri in hindi | kand puri | ratalu na bhajiya

विधि:

1. सबसे पहले एक बाऊल में बेसन और चावल का आटा लें | प्याज के पकोड़े

IMG 20201124 110656

2. अब उसमे हरीमिर्च-अदरक की पेस्ट, हींग, अजवाईन, हल्दी पाउडर, धनिया-जीरा पाउडर, तेल, हरा धनिया, खाने का सोडा और नमक डालकर सारी चीजों को अच्छे से मिक्स करें |

रतालू कंद पूरी रेसिपी | ratalu kand puri in hindi | kand puri | ratalu na bhajiya

3.अब उसमें धीरे-धीरे पानी डालकर एक गाढ़ा घोल तैयार कर लें |

IMG 20201124 110722

4. रतालू का छिलका निकालकर पतली स्लाइस में कट कर लें| मैगी के पकौड़े

IMG 20201124 110814

5. एक मूसली की मदद से साबुत धनिया और साबुत काली मिर्च को दरदरा कूट लें |

IMG 20201124 110842

6. एक पेन या कड़ाई में तेल को मध्यम आंच पर गर्म करने के लिए रखें | जब तेल गर्म हो जाये तब रतालू की स्लाइस को बेसन के घोल में डुबोकर उसके ऊपर दरदरी कुटी हुई कालीमिर्च-धनिया छिड़के और गर्म तेल में डालें |

रतालू कंद पूरी रेसिपी | ratalu kand puri in hindi | kand puri | ratalu na bhajiya

7. ऐसे ही एक-एक करके बेसन के घोल में डुबोकर रतालू की स्लाइस को तेल में डालें |

रतालू कंद पूरी रेसिपी | ratalu kand puri in hindi | kand puri | ratalu na bhajiya

8. मध्यम से धीमी आंच पर हल्का सुनहरा होने तक पूरी को तल लें |मेथी ना गोटा

रतालू कंद पूरी रेसिपी | ratalu kand puri in hindi | kand puri | ratalu na bhajiya

9. हमारी बेहद ही स्वादिष्ट रतालू कंद पूरी रेसिपी बनकर तैयार है | जिसे आप चटनी, सॉस या चाय के साथ परोस सकते हो | 

रतालू कंद पूरी रेसिपी | ratalu kand puri in hindi | kand puri | ratalu na bhajiya

सुझाव:

1. पकोड़े का घोल अगर पतला हो जाये तो उसमे थोड़ा ओर बेसन डालकर घोल को गाढ़ा कर लें |

2. पकोड़े को तेज आंच पर न तले अन्यथा वह जल जायेंगे और अंदर से रतालू कंद कच्चे रह जायेंगे |

3. पकोड़े को कम या ज्यादा तीखा बनाने के लिए हरी-मिर्च-अदरक की पेस्ट की मात्रा को कम या ज्यादा करें |

4. यह पकोड़े को सुबह या शाम के नाश्ते में चाय/कोफ़ी, चटनी या सॉस के साथ परोस सकते हो |

[ratings]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *