त्यौहार की रेसिपीसूखे नाश्ते

वेरकी पूरी रेसिपी | verki puri in hindi | कुरकुरी वेरकी पूरी कैसे बनाएं | वेरकी स्नैक

वेरकी पूरी रेसिपी | verki puri in hindi | कुरकुरी वेरकी पूरी कैसे बनाएं  | वेरकी स्नैक

वेरकी पूरी रेसिपी | verki puri in hindi | कुरकुरी वेरकी पूरी कैसे बनाएं | वेरकी स्नैक – वेरकी पूरी कुरकुरी, मसालेदार और लोकप्रिय भारतीय रेसिपी है | यह मैदा, कालीमिर्च और जीरे से बनाई गई 7 परतोवाली पूरी की रेसिपी है | यह रेसिपी दिवाली और गणपति चतुर्थी के अवसर पर खासतौर पर बनाई जाती है। इस रेसिपी को आप रोजाना चाय या कॉफ़ी के साथ खाने के लिए भी बनाया जा सकता है। इस सरल और स्वादिष्ट वेरकी पूरी स्नैक की रेसिपी को घर पर बनाने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स और सुझावो को फोलो करें |

Preparation Time: 15 Minutes

Cooking Time: 20 Minutes

Cuisine: Indian

आवश्यक सामग्री :

250 ग्राम मैदा
4 बड़े चम्मच रवा
1 छोटी चम्मच दरदरा कुटा जीरा
1 छोटी चम्मच दरदरी कुटी हुई काली मिर्च
1½ छोटी चम्मच या स्वादनुसार नमक
2 बड़े चम्मच गरम घी
1 छोटी चम्मच घी आटे को चिकना करने के लिए

अन्य सामग्री:

घी (परत बनाने के लिए)
चावल का आटा (परत बनाने के लिए)
तलने के लिए तेल

वेरकी पूरी रेसिपी | verki puri in hindi | कुरकुरी वेरकी पूरी कैसे बनाएं | वेरकी स्नैक

विधि :

1. एक बर्तन में मैदा, अजवाइन, दरदरा कुटा हुआ जीरा, दरदरी कुटी हुई काली मिर्च, गरम घी और नमक डालकर सारी चीजों को अच्छे से मिक्स करें |

IMG 20201118 162058

2. मिक्स किये हुए आटे में थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर थोड़ा सख्त आटा गूँथ लें और 15 मिनिट के लिए ढंककर रखें |

IMG 20201118 162213

3. 15 मिनिट के बाद आटे पर थोड़ा घी डालकर थोड़ा मसलकर चिकना कर लें |

IMG 20201118 162243

4. आटे को समान 7 भागो में विभाजित कर लें | मसाला चकली रेसिपी

IMG 20201118 162454

5. चकला-बेलन की मदद से एक बड़ी और पतली रोटी बनाकर तैयार कर लें | ऐसे ही सारी रोटी बेलकर तैयार कर लें |

IMG 20201118 162532

6. एक रोटी लें और उसके ऊपर पहले घी लगाए और ऊपर से सूखा आटा फैलाये |

IMG 20201118 162602

7. अब उसके ऊपर दूसरी रोटी को रखे और फिर से ऊपर पहले घी लगाए और ऊपर से चावल का सूखा आटा फैलाये |

IMG 20201118 162633

8. ऐसे ही सात परत बनाये | नमकीन शकरपारे

IMG 20201118 162703

9. रोटी को मोड़ते हुए टाइट रोल बना लें |

IMG 20201118 162735

10. रोल को चाकू की मदद से छोटे-छोटे टुकड़ो में काट लें |

IMG 20201118 162827 1

11. आटे के छोटे टुकड़ो को अलग कर लें | 

IMG 20201118 162920

12. एक लुई हाथ के बीच दबाकर लोई तैयार कर लें |

IMG 20201118 162853

13. लोई चकला- बेलन की मदद से थोड़ी मोटी पूरी बेल लें |

वेरकी पूरी रेसिपी | verki puri in hindi | कुरकुरी वेरकी पूरी कैसे बनाएं  | वेरकी स्नैक

14. ऐसे ही सारी पूरियाँ बेलकर तैयार कर लें |

वेरकी पूरी रेसिपी | verki puri in hindi | कुरकुरी वेरकी पूरी कैसे बनाएं  | वेरकी स्नैक

15. एक कड़ाई में तेल को मध्यम आंच पर गरम करें और उसमें एक-एक करके पूरी डालें |

वेरकी पूरी रेसिपी | verki puri in hindi | कुरकुरी वेरकी पूरी कैसे बनाएं  | वेरकी स्नैक

16. पूरीयों को मध्यम से धीमी आंच पर सुनहरा होने तक तलें |

वेरकी पूरी रेसिपी | verki puri in hindi | कुरकुरी वेरकी पूरी कैसे बनाएं  | वेरकी स्नैक

17. ऐसे ही सारी पूरीयां बनाकर तैयार कर लें, जब पूरियां पुरी तरह से ठंडी होने के बाद ही उसे एयर टाइट डिब्बे में रखकर स्टोर करें | इस वरकी पूरी को आप 15-20 दिन के लिए स्टोर कर सकते हो |

वेरकी पूरी रेसिपी | verki puri in hindi | कुरकुरी वेरकी पूरी कैसे बनाएं  | वेरकी स्नैक

सुझाव :

1. वेरकी पूरी इसकी परतों और कुरकुरेपन के लिए काफी मशहूर है जोकि सिर्फ मैदा से ही आता है, इसलिए हो सके तो मैदे का ही इस्तेमाल करें | 

2. परत पर बनाने के लिए आप चावल के आटे की जगह कॉर्न फ्लौर या मैदे का भी इस्तेमाल कर सकते है |

3. पूरी को मध्यम से धीमी आंच पर ही तलें, जिससे की वह कुरकुरी और खस्ता बने |

4. पूरी का आकर आप अपने इच्छानुसार गोल या लंबगोल रख सकते हो |

[ratings]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *