रोटी - पराठा

चावल के आटा की रोटी रेसिपी

 
चावल-आटा-की-रोटी
चावल के आटे की रोटी की रेसिपी
 
चावल के आटा की रोटी रेसिपी – चावल आटा की रोटी  पुरे भारत में खाए जानेवाली बहुत ही स्वादिस्ट रोटी है | जिसे आप ग्रेवीवाली सब्जी, सुखी सब्जी या फिर चटनी के साथ भी खा सकते हो | कर्णाटक में उसे “अक्की की रोटी” के नाम से जाना जाता है | चावल के आटे की रोटी को घर पर बनाना बहुत ही आसान है | तो चलिए देर किस बातकी है, बनाना शुरु करते है चावल के आटा की रोटी |
Prep Time :
5 Mins
Cook Time :
20 Mins
Total Time :
25 Mins
Cuisine :
Indian
Type Of Recipe :
Roti
 

चावल के आटे की रोटी बनाने की सामग्री  :

मात्रा
सामग्री 
1 कप
चावल का आटा
स्वादनुसार
नमक
जरूरतनुसार
पानी
 

चावल के आटे की रोटी बनाने की विधि :

1.   सबसे पहले एक बरतन में पानी को गर्म कर लें | अब एक बड़े से बरतन में चावल के आटे में नमक डाल के आटे को मिक्स कर लें |
Chawal 2Bk 2Baate 2Bk 2Broti 2B1
चावल के आटे की रोटी की रेसिपी
 
2.   अब आटे के अंदर धीरे धीरे गरम पानी डालें और आटे को चम्मच से हिलाए |
Chawal 2Bk 2Baate 2Bk 2Broti 2B2
चावल के आटे की रोटी की रेसिपी
 
3.   जब आटा थोड़ा ठंडा हो जाये तब हाथो से मसल के रोटी के आटे जैसा सॉफ्ट आटा गूँथ लें |
Chawal 2Bk 2Baate 2Bk 2Broti 2B3
चावल के आटे की रोटी की रेसिपी
 
4.     आटे के एक समान लुए बनाये|
 
Chawal 2Bk 2Baate 2Bk 2Broti 2B4
चावल के आटे की रोटी की रेसिपी
 
5.     एक लुआ उठाकर सूखे आटे में लपेट कर चकले पर हाथों से दबाते हुए चावल की रोटी बना लीजिये |
 
Chawal 2Bk 2Baate 2Bk 2Broti 2B5
चावल के आटे की रोटी की रेसिपी
 
6.  अब तवे को मध्यम आंच पर गरम करे और तवे पर चावल की रोटी डालिये और रोटी के ऊपर थोड़ा सा पानी लगा दीजिये |
 
Chawal 2Bk 2Baate 2Bk 2Broti 2B6
चावल के आटे की रोटी की रेसिपी
 
7.     जब पानी सूखने को आये तब रोटी को पलट ले और रोटी को धीमी आंच पर चारो और से अच्छे से सेक ने दे |
 
Chawal 2Bk 2Baate 2Bk 2Broti 2B8
चावल के आटे की रोटी की रेसिपी
 
8.     फिर एक बार पलटे और चम्मच से दबाते हुए रोटी को सेक ले |
 
Chawal 2Bk 2Baate 2Bk 2Broti 2B9
चावल के आटे की रोटी की रेसिपी
 
9.   ऐसे ही सारी रोटीयां बना लें | इस रोटी को आप अपनी कोई भी पसंदीदा सब्जी, चटनी और अचार के साथ खा सकते हो |
 
चावल-आटा-की-रोटी
चावल के आटे की रोटी की रेसिपी
 
 

सुझाव :

 
1.  चावल के आटा की रोटी को चकले पर हाथो से दबा कर रोटी को थोड़ा बड़ा बना कर उसके बाद बेलन से बेल के भी आप रोटी बना सकते हो |
 
2.  चावल के आटा की रोटी को तवे पर डालते वक्त सावधानी से डालिये नहीं तो वे टूट सकती है |

भटूरे – भटूरा रेसिपी

नीर डोसा रेसिपी |How to make Neer Dosa – Mitali Delicious Kitchen

केला मेथी थेपला | How to Make Banana Fenugreek Flat Bread | – Mitali Delicious Kitchen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *