डोसा रेसिपी

नीर डोसा रेसिपी |How to make Neer Dosa – Mitali Delicious Kitchen

neer-dosa-recipe
नीर डोसा रेसिपी | Neer Dosa
 
नीर डोसा रेसिपी | How to make Neer Dosa Recipe | Neer Dosa – बहुत ही कम सामग्री से बननेवाला यह व्यंजन दक्षिण भारत के कर्नाटक का लोकप्रिय व्यंजन है| नीर का मतलब “पानी” होता है और इस डोसे का घोल पानी जैसा पतला होता है इसीलिए इसे नीर डोसा बोला जाता है| चावल, हरा नारीयल और ढेर सारा पानी डालकर डोसे का बैटर बनाया जाता है | इस डोसे को आप घर पर बहुत ही आसानी से बना सकते है क्यूंकि इस डोसे के बैटर को फर्मेंट करने जरूरत नहीं होती| कागज जैसे पतले, मुलायम और बहुत ही सॉफ्ट नीर डोसे को आप नारियल की चटनी, सांभर, गुड़, दूध या फिर कोई भी ग्रेवीवाली सब्जी के साथ गरमा गर्म या ठंडे भी परोस सकते हो | यह ठंडे भी खाने मैं इतने ही स्वादिष्ट लगते है जितने की गरम|
 
Prep Time :
5 Mins
Cook Time :
20 Mins
Total Time :
25 Mins
Cuisine :
South Indian
Type Of Recipe :
Break Fast Or Lunch
 
 
नीर डोसा बनाने की सामग्री :
 
 
मात्रा
सामग्री
1 कप
चावल
2-3 चम्मच
किसा हुआ हरा नारियल
स्वादनुसार
नमक
2-3 चम्मच
तेल
जरुरतनुसार
पानी
 

नीर डोसा बनाने की विधि :

 
1.     चावल को अच्छे से धो कर चावल को 2-3 घंटे के लिए भिगोके रखे|
 
neer-dosa-recipe
नीर डोसा रेसिपी | Neer Dosa
 
2.     भिगोये हुए चावल का अतिरिक्त  पानी निकाल  दीजिए और मिक्सी की सहायता से चावल और किसे हुए हरे नारियल को बारीक़ पीस ले|
 
neer-dosa-recipe
नीर डोसा रेसिपी | Neer Dosa
 
3.     अब मिश्रण को एक बरतन मैं निकाले और उसमे नमक और 4-5 कप पानी डालकर मिश्रण को अच्छे से मिक्स करे और दूध जितना पतला घोल बना ले|
 
Neer%2BDosa%2B3
नीर डोसा रेसिपी | Neer Dosa
 
4.     एक नॉन स्टिक तवे को मध्यम आंच पर गरम करे| एक प्याज को आधा काटे और उसके बीच में चाकु घुसाए और प्याज को तेल में डूबा कर तवे पर तेल को फैलाये|   
 
Neer%2BDosa%2B 4
नीर डोसा रेसिपी | Neer Dosa
 
5.     अब घोल को चम्मच से हलाकर घोल को तवे पर फैला ले|
 
Neer%2BDosa%2B5
नीर डोसा रेसिपी | Neer Dosa
 
6.     डोसे को 2 – 3 मिनिट अच्छे से सेक ने दे और फोल्ड करके एक प्लेट में निकाल ले|
 
Neer%2BDosa%2B6
नीर डोसा रेसिपी | Neer Dosa
 
7.     ऐसे ही सारे डोसे बना लें|  इस डोसे को आप नारियल की चटनी, सांभर या ग्रेवी वाली सब्जी के साथ भी परोस सकते हो|
 
neer-dosa-recipe
नीर डोसा रेसिपी | Neer Dosa
 
 
सुझाव :
 
1.     चावल को पीसते वक्त मिक्सर के जार मैं जरूरत अनुसार ही पानी डाले न्यथा घोल मुलायम और नरम नहीं बन पायेगा|
 
2.      डोसे का बैटर दूध जितना पतला होना चाहिए नहीं तो डोसे जालीवाले या मुलायम नहीं बन पाएगे|
 
3.     हर बार डोसा बनाते वक्त प्याज को तेल में डूबा कर तवे पर फैलाये  और घोल को अच्छे से मिलाते हुए घोल को तवे पे फैलाये|
 
4.     नीर डोसे को ठंडा होने के बाद ही एक के ऊपर एक रखे अन्यथा डोसा एक दूसरे से चिपक सकते है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *