साइड डिश

घर पर दही जमाने की विधि/ तरीका | how to make curd | how to make yogurt | dahi recipe | thick curd recipe

Homemade Dahi | Curd recipe

Homemade Dahi | how to make curd / yogurt | dahi recipe |thick curd recipe – दही एक स्वास्थ्यप्रद पोषक आहार है। यह प्रोटीन, कैल्शियम, राइबोफ्लेविन, विटामिन B6 और विटामिन B12 जैसे पोषक तत्वों से समृद्ध होता है। खाने में दही का प्रयोग पिछले लगभग 4500 साल से किया जा रहा है। आज इसका सेवन दुनिया भर में किया जाता है। दही एक ऐसा खाद्य पदार्थ है जो खाने में स्वास्थ्यवर्धक तो है ही साथ ही ये सौंदर्य निखारने के लिए भी एक अच्छा स्रोत माना जाता है। गर्मियों में अक्सर तेज धूप शरीर पर पड़ने से त्वचा झुलस या टैन हो जाती है, ऐसे में दही टैनिग कम करने के लिए बेहतर विकल्प माना जाता है। इतना ही नही दही में बेसन मिलाकर लगाने से भी चेहरे पर चमक आती है।

घर पर दही बनाना बहोत आसान है | घर का दही गाढ़ा, स्वाद में अच्छा और सस्ते में बन कर तैयार होता है | दही को भारत में इंग्लिश भाषा में कर्ड (Curd) या योगर्ट (Yogurt) बोला जाता है| अलग अलग भाषा में इसके अलग अलग नाम है पर बनाने का तरीका सिर्फ एक ही है | अगर आपका दही अच्छे से जमता नहीं, खट्टा हो जाता है या फिर पानी वाला दही जमता है तो यहाँ मैंने दही ज़माने की विधि (Homemade Dahi) के साथ साथ बहोत सी टिप्स और सुझाव भी दिए है जो आपके काम आयेगे |

Preparation Time: 5 Minutes

Cooking Time: 10 Minutes

Making Process Time : 6 – 7 Hours

Cuisine: Indian

आवश्यक सामग्री :

1 लीटर दूध (फुल फैट)

2 बड़े चम्मच दही (जामन) (रूम टेम्प्रेचर)

Homemade Dahi (दही जमाने की विधि) :

1. सबसे पहले एक मोटे तले वाला बर्तन लें और उसमें दूध निकाले और गरम करने के लिए रखें |

Homemade Dahi Making of Curd 1

2. जैसे ही उसमें उबाल आ जाये तब एक चम्मच की मदद से लगातर चलाते हुए दूध को 5-7 मिनिट के लिए अच्छे से उबाले |

Homemade Dahi | Curd recipe

3. गैस को बंद करे और दूध को ठंडा करने के लिए दूसरे प्याले या चम्मच से दूध को ऊपर नीचे करे या दूध को फेटे|

Homemade Dahi Making of Curd 3

4. दूध को फेटने से उसमें झाग पैदा होगी वह झाग से दही गाढ़ा और मलाईदार बनेगा| दूध को एकदम ठंडा नहीं करना है, दूध 45 डिग्री जितना गरम होना चाहिए| (आप दूध में ऊँगली डाले तब इसका तापमान आप सहन कर सको उतना गर्म होना चाहिए)

Homemade Dahi | Curd recipe

5. जब दूध हल्का गर्म हो तब जिस बर्तन मैं आप दूध जमाना चाहते हो उस बर्तन मैं दूध निकाले | (दही ज़माने के लिए किसी माटी के बर्तन, स्टील का डिब्बा, काच बर्तन या कैसरोल का इस्तेमाल करें)

Homemade Dahi Making of Curd new

6. एक कटोरी मैं जामन लें और उसके अंदर 2 चम्मच दूध डाले और मिक्स करें | 

Homemade Dahi | Curd recipe

7. हल्के गरम दूध में जामन और दूध का मिश्रण डाले |

Homemade Dahi Making of Curd 6

8. डिब्बे को बंद करें और डिब्बे को कोई गर्म जगह पर रखें या टॉवल या कोई गर्म कपड़े से ढँक कर रखें | जिससे की दही जल्दी से जम जाये |

Homemade Dahi | Curd recipe

9. दही जमाने के लिए 5-6 घंटे डिब्बे को बहार रखें |

10. जब दही सेट हो जाये तब उसे 2-3 घंटे के लिए फ्रीज़ मैं रखें जिससे की वह ओर भी गाढ़ा तैयार हो |

Homemade Dahi Making of Curd 9

11. 2-3 घंटे बाद दही को बाहर निकाले | हमारा गाढ़ा, मलाईदार और स्वादिष्ट दही (Homemade Dahi) तैयार है | दही को आप सलाद, छाछ, लस्सी, रायता, श्रीखंड, कई सारी रेसिपी बनाने मैं या फिर ऐसे भी खाने में इस्तेमाल कर सकते हो |

Homemade Dahi | Curd recipe

सुझाव:

1. गाढ़ा और मलाईदार दही जमाने के लिए फुल फैट दूध का ही इस्तेमाल करें |

2. दूध गर्म करने के लिए मोटे तले वाले बर्तन का ही इस्तेमाल करें |

3. दही ज़माने के लिए फ्रेश जामन का ही इस्तेमाल करें ना की पुराने |

4. दही को मलाईदार और गाढ़ा बनाने के लिए उसे अच्छे से फेटे जिससे की उसमें झाग पैदा हो |

5. दूध का तापमान गुनगुना हो तभी उसमें जामन मिक्स करें | ज्यादा गर्म दूध और ज्यादा ठंडे दूध में जामन मिक्स करने से दही अच्छे से जमता नहीं |

6. एकदम ठंडा, फ्रीज़ मैं से तुरंत निकाले हुए जामन का इस्तेमाल न करें |जामन थोड़ा रूम टेम्प्रेचर पर आ जाये उसके बाद दही जमाये |   

7. दही जमाने का समय मौसम के हिसाब से कम ज्यादा हो सकता है | गर्मियों के दिनों में जल्दी जम जाता है तो फिर सर्दियों के दिनों में ज्यादा समय लगता है |

8. जब दही जम जाये तब इसे फ्रिज में 2-3 घंटे के लिए रखे ताकि वो ओर भी गाढ़ा होकर अच्छे से जम जाये |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *