रोटी - पराठा

स्प्रिंग अनियन पराठा रेसिपी | Spring Onion Paratha Recipe in Hindi | हरी प्याज के पराठे | Scallion Flatbread recipe

स्प्रिंग अनियन पराठा रेसिपी | Spring Onion Paratha Recipe in Hindi | हरी प्याज के पराठे | Scallion Flatbread recipe (स्टेप बाय स्टेप फोटो के साथ)स्प्रिंग अनियन पराठा रेसिपी आसान, अनोखी और झटपट से बननेवाली रेसिपी है | यह पराठा गेहूं के आटे के अंदर अजवाइन, हरा प्याज़, हरी मिर्च, अदरक की पेस्ट और कुछ भारतीय मसालों को मिलाकर बनाया जाता है | इसे आप सुबह के नाश्ते में दही, रायता, अचार, चटनी या चाय के साथ भी परोस सकते हो | यह रेसिपी को आप अपने बच्चों के लंच बॉक्स में भी दे सकते हो |

स्प्रिंग अनियन पराठा रेसिपी | Spring Onion Paratha Recipe in Hindi | हरी प्याज के पराठे | Scallion Flatbread recipe

हरे प्याज़ का पराठा | स्प्रिंग अनियन पराठा बनाने की विधि (स्टेप बाय स्टेप फोटो के साथ) – जब सुबह-सुबह कोई नाश्ता बनाना समज न आये तो बनाये यह हरे प्याज़ का पराठा| कई लोग हरी प्याज में कुछ मसाले डालकर आटे की लुई में भरकर भरवां स्प्रिंग अनियन पराठा बनाते है | मैंने इस रेसिपी में स्प्रिंग अनियन आटे में ही डाला है | आप इसमें हरा धनिया, हरी लहसुन, या फिर पत्तेदार सब्जियां भी डाल सकते है | हरी प्याज के पराठे की रेसिपी जानने के लिए नीचे दी गयी सामग्री और स्टेप्स को फॉलो करके आप भी अपने घर पर यह रेसिपी बनाये और आपके अनुभव हमारे साथ शेयर करें |

हरे प्याज़ का पराठा | स्प्रिंग अनियन पराठा रेसिपी | स्प्रिंग अनियन पराठा बनाने की विधि (स्टेप बाय स्टेप फोटो के साथ) – अंत में, मैं आपसे हरे प्याज के पराठे रेसिपी की इस पोस्ट के साथ मेरी अन्य विस्तृत पराठा रेसिपी व्यंजनों का संग्रह की जाँच करने का अनुरोध करती हूं। इसमें मुख्य रूप से मिक्स वेज चीज पराठा, आलू पराठा, पालक पराठा, मसाला पराठा, मेथी थेपला, केला मेथी थेपला, चिली गार्लिक पराठा, परौठा जैसे व्यंजनों की विविधताएं शामिल हैं। इनके अलावा मैं अपने अन्य संबंधित और इसी तरह के व्यंजनों के संग्रह का भी उल्लेख करना चाहूंगी,

Preparation Time: 10 Minutes

Cooking Time: 15-20 Minutes

Cuisine: Indian

आवश्यक सामग्री :

2 कप गेहूं का आटा
¼ छोटी चम्मच हल्दी पाउडर
½ छोटी चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
½ छोटी चम्मच धनिया-जीरा पाउडर
¼ छोटी चम्मच गरम मसाला
1 छोटी चम्मच अदरक का पेस्ट
1 हरी मिर्च बारीक़ कटी हुई
¼ छोटी चम्मच अजवायन
चुटकी हींग
1 कप बारीक़ कटा हुआ हरा प्याज (स्प्रिंग अनियन)
½ छोटी चम्मच नमक
2 बड़ी चम्मच तेल

स्प्रिंग अनियन पराठा रेसिपी | Spring Onion Paratha Recipe in Hindi | हरी प्याज के पराठे | Scallion Flatbread recipe | स्प्रिंग अनियन पराठा बनाने की विधि (स्टेप बाय स्टेप फोटो के साथ) :

1. सबसे पहले, एक बड़े बाउल में गेहूं का आटा लें। अब उसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, जीरा, अजवाइन, धनिया-जीरा पाउडर, गरम मसाला पाउडर, अदरक का पेस्ट, हींग, बारीक़ कटी हुई हरी मिर्च और नमक डालें।

स्प्रिंग अनियन पराठा रेसिपी | Spring Onion Paratha Recipe in Hindi | हरी प्याज के पराठे | Scallion Flatbread recipe

2. इसके अलावा इसमें बारीक़ कटा हुआ हरा प्याज और तेल डालें।

स्प्रिंग अनियन पराठा रेसिपी | Spring Onion Paratha Recipe in Hindi | हरी प्याज के पराठे | Scallion Flatbread recipe

3. सारी चीजों को अच्छी तरह से मिलाएं | आटा मसाला डोसा रेसिपी

Spring Onion paratha Recipe in Hindi 1 3

4. अब उसमें आवश्यकतानुसार पानी डालें और मुलायम आटा गूंथकर तैयार कर लें | आटे को तेल से चिकना कर लें और आटे को 20 मिनट के लिए आराम दें। रागी (नाचनी) डोसा रेसिपी

Spring Onion paratha Recipe in Hindi 1 4

5. 20 मिनिट बाद आटे में मध्यम आकर की लुइयाँ बना लें |

Spring Onion paratha Recipe in Hindi 1 5

6. चकला बेलन की मदद से पराठा बनाकर तैयार कर लें | (आप चाहे तो उसे त्रिकोण या चौकोर आकर में भी बना सकते है) बनाना (केला) स्मूथी रेसिपी

Spring Onion paratha Recipe in Hindi 1 8

7. अब गरम तवा पर बेले हुए पराठे को रखें और एक मिनट के लिए पकाएं।

Spring Onion paratha Recipe in Hindi 1 9

8. दोनों तरफ तेल लगाकर पलट-पलट कर पराठा सेक लें | 

Spring Onion paratha Recipe in Hindi 1 11

9. ऐसे ही सारे पराठे बेलकर सेक लें |  

स्प्रिंग अनियन पराठा रेसिपी | Spring Onion Paratha Recipe in Hindi | हरी प्याज के पराठे | Scallion Flatbread recipe

10. स्वादिष्ट स्प्रिंग अनियन पराठा रेसिपी (Spring Onion Paratha Recipe in Hindi) बनकर तैयार है |

जिसे आप चटनी, रायता, अचार और चाय के साथ भी परोस सकते है ।

स्प्रिंग अनियन पराठा रेसिपी | Spring Onion Paratha Recipe in Hindi | हरी प्याज के पराठे | Scallion Flatbread recipe

सुझाव :

1. ग्रीन अनियन पराठा बनाते वक्त हरी प्याज़ के साथ आप बारीक़ कटे हुए प्याज का भी इस्तेमाल कर सकते है |  

2. इस पराठे को आप अपनी इच्छानुसार कोई भी आकर दे सकते हो |

3. इस रेसिपी में मैंने तेल का इस्तेमाल किया है आप चाहे तो घी या बटर का भी इस्तेमाल कर सकते हो |

5. स्प्रिंग अनियन पराठा रेसिपी (हरी प्याज का पराठा) को जब गरम परोसा जाता है तो इसका स्वाद बहुत अच्छा लगता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *