रोटी - पराठा

Jowar ki Roti | ज्वार रोटी (जवार की रोटी) कैसे बनाये ?

जवार की रोटी

ज्वार रोटी कार्बोहायड्रेट, हाई कैलोरी से भरपूर और लस मुक्त (gluten-free) होती हैं। ज्यादातर ज्वारी की रोटी हाँथो से ही बनायीं जाती है| भारत के ग्रामीण लोग आज भी इसे मुख्य भोजन के रूप में खाते हैं। वे ज्वारी की रोटी को तीखी चटनी, प्याज और हरी मिर्च के साथ खाते है | ज्वारी की रोटी हमारे स्वास्थ के लिये भी बहुत लाभदायक है। इसके बेहतर स्वाद के लिये अक्सर इसे गर्म पिठला, झुनका या फिर ठेचा के साथ परोसा जाता है। आइये अब इसे बनाने की विधि के बारे में जानते है |

Preparation Time: 5 Minutes

Cook Time: 20 Minutes

आवश्यक सामग्री  :

1 कप ज्वार का आटा
स्वादनुसार नमक
जरूरतनुसार पानी

ज्वार के आटे की रोटी बनाने की विधि :

1. सबसे पहले एक बरतन में पानी को गर्म कर लें |अब एक बड़े से बरतन में ज्वार के आटे

में नमक डाल के आटे को मिक्स कर लें |

2. अब आटे के अंदर धीरे धीरे गरम पानी डालें और आटे को चम्मच से हिलाए |

जवार की रोटी

3. जब आटा थोड़ा ठंडा हो जाये तब हाथो से मसल के रोटी के आटे जैसा सॉफ्टआटा गूँथ लें |

Jowar ki Roti 2

4. एक लुआ उठाकर सूखे आटे में लपेट कर चकले पर रखें | चावल के आटा की रोटी रेसिपी

जवार की रोटी

5. हाथों से दबाते हुए ज्वार की रोटी बना लीजिये |

Jowar Ki Roti 4

6. अब तवे को मध्यम आंच पर गरम करे और तवे पर ज्वार की रोटी डालिये और रोटी के ऊपर थोड़ा सा पानी लगा दीजिये |

जवार की रोटी

7. जब पानी सूखने को आये तब रोटी को पलट ले और रोटी को धीमी आंच पर चारो और से अच्छे से सेक ने दे |

Jowar Ki Roti 6

8. फिर एक बार पलटे और चम्मच से दबाते हुए रोटी को सेक ले |

जवार की रोटी

9. ऐसे ही सारी रोटीयां बना लें | इस रोटी को आप अपनी कोई भी पसंदीदा सब्जी, चटनी और अचार के साथ खा सकते हो |

Jowar Roti 1

सुझाव :

1. ज्वार की रोटी को चकले पर हाथो से दबा कर रोटी को थोड़ा बड़ा बना कर उसके बाद बेलन से बेल के भी आप रोटी बना सकते हो |

2. ज्वार की रोटी को तवे पर डालते वक्त सावधानी से डालिये नहीं तो वे टूट सकती है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *