डाइट रेसिपीहेल्थी ड्रिंक्स

गाजर, टमाटर और चुकंदर का जूस | हेल्थी वेजिटेबल जूस | Carrot, Tomato and beetroot juice | वजन कम करने के लिए गाजर, टमाटर और चुकंदर का जूस

गाजर, टमाटर और चुकंदर का जूस एक बेहद ही स्वास्थ्य वर्धक जूस है | जिसका सेवन करने से शरीर को कई प्रकार के फायदे होते है | गाजर और चुकंदर में मुख्यरूप से फाइबर, प्रोटीन, ऊर्जा, कार्बोहाईड्रेट, पोटैशियम, कैल्शियम, आयर्न, जिंक, फॉस्फेट, सोडियम और एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर टमाटर में विटामिन सी, विटामिन ई और बीटा कैरोटिन भरपूर मात्रा में पाया जाता है | जो इम्यूनिटी को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रैडिकल्स से कोशिकाओं को बचाने में मदद करता है |

गाजर, टमाटर और चुकंदर का जूस | हेल्थी वेजिटेबल जूस | Carrot, Tomato and beetroot juice | वजन कम करने के लिए गाजर, टमाटर और चुकंदर का जूस

पौष्टिक गुणों से भरपूर यह जूस सेहत और सौंदर्य दोनों के लिए बेहद लाभकारी है| हर कोई संक्रमण से बचे रहने के लिए अपनी इम्यूनिटी को अच्छी बनाए रखने पर जोर दे रहा है| इम्यूनिटी को अच्छा बनाए रखने वाली चीजों में गाजर,टमाटर और चुकंदर का जूस का नाम भी शामिल है | हर रोज यह हेल्थी वेजिटेबल जूस को पीने से त्वचा के रोग ठीक होते हैं चेहरे पर चमक आती है और इम्यूनिटी मजबूत होती है |

वजन कम करने के लिए बने हुए सब्जी के जूस को आप वर्कआउट के समय एक एनर्जी ड्रिंक की तरह ले सकते हो। हालांकि आप सुबह के समय कभी भी इसका सेवन कर सकती हैं। यह आपकी आंखों के लिए काफी अच्छा होता है, साथ ही यह आपको कई बीमारियों से भी दूर रखता है। अगर आप अपना वजन कम कर रही हैं, तो यह आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकता है।

हम आपको इसकी पूरी जानकारी देंगे। जानें गाजर,टमाटर और चुकंदर का जूस आपके लिए कैसे फायदेमंद है, और इसे घर पर कैसे बनाया जा सकता है।

गाजर,टमाटर और चुकंदर का जूस पीने के फायदे :

1. पाचन तंत्र को बूस्ट करता है गाजर,टमाटर और चुकंदर के जूस में कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है।

2. वजन कम करने में मदद करता है यह जूस पोषक तत्वों से भरपूर होता है।

3. कैंसर से बचाता है |

4. शरीर में खून की कमी को पूरा करता है |

5. त्वचा के लिए भी है फायदेमंद |

6. कैंसर का खतरा करे कम |

7. डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद |

8. हेल्थी वेजिटेबल के जूस का सेवन मांपेशियों को मजबूत बनाता है |

9. रोज सेवन करने से पाचन क्रिया सही रहती है, जूस में अदरक और नीबू का रस मिलाकर पीएं |

अंत में मैं अपने ब्लॉग से मेरे अन्य व्यंजनों के संग्रह को भी शेयर करना चाहूंगी | जिसे आप गर्मी के मौसम में बनाकर तैयार कर सके जैसेकि मसाला निम्बू शिकंजी, बनाना (केला) स्मूथी रेसिपी, मटका कुल्फी, वनीला आइस क्रीम, चोकोलेट आइस क्रीम, ऑरीयो मिल्कशेक, वर्मिसेली कस्टर्ड और 6 तरह की लस्सी की रेसिपी भी शामिल हैं। इसके अलावा इस रेसिपी पोस्ट के साथ मेरे अन्य रेसिपी की पोस्ट को भी देखें |

Preparation Time: 10 Minutes

Making Time: 2-3 Minutes

Cuisine: Healthy drink recipe

आवश्यक सामग्री :

1 कप बीटरूट बड़े टुकड़ो में कटे हुए
½ टमाटर बड़े टुकड़ो में कटे हुए
½ कप गाजर बड़े टुकड़ो में कटे हुए
1 छोटा टुकड़ा अदरक का
1 छोटी चम्मच काली मिर्च पाउडर या स्वादनुसार
½ नींबू का रस
स्वादनुसार नमक

गाजर, टमाटर और चुकंदर का जूस | हेल्थी वेजिटेबल जूस | Carrot, Tomato and beetroot juice | वजन कम करने के लिए गाजर, टमाटर और चुकंदर का जूस

1. सबसे पहले गाजर, टमाटर और चुकंदर को अच्छे से धोकर बड़े टुकड़ो में काट लें |

गाजर, टमाटर और चुकंदर का जूस | हेल्थी वेजिटेबल जूस | Carrot, Tomato and beetroot juice | वजन कम करने के लिए गाजर, टमाटर और चुकंदर का जूस

2. अब एक मिक्सी जार में कटे हुए गाजर, टमाटर, चुकंदर, अदरक का टुकड़ा और नमक डालें |

Carrot tomato and Betroot Juice गाजर टमाटर और चुकंदर का जूस 2 1

3. निम्बू का रस डालकर मिक्सी को कुछ सेकंड के लिए चलाये |

Carrot tomato and Betroot Juice गाजर टमाटर और चुकंदर का जूस 3

4. अब उसमें 1½ कप पानी डालकर मिक्सी को फिर से चलाये |

Carrot tomato and Betroot Juice गाजर टमाटर और चुकंदर का जूस 4

5. जूस बनकर तैयार है |

गाजर, टमाटर और चुकंदर का जूस | हेल्थी वेजिटेबल जूस | Carrot, Tomato and beetroot juice | वजन कम करने के लिए गाजर, टमाटर और चुकंदर का जूस

6. जूस को छन्नी से छानकर एक सर्विंग गिलास में निकाले और ऊपर से थोड़ी काली मिर्च डालकर सर्व करे |

गाजर, टमाटर और चुकंदर का जूस | हेल्थी वेजिटेबल जूस | Carrot, Tomato and beetroot juice | वजन कम करने के लिए गाजर, टमाटर और चुकंदर का जूस

सुझाव :

1. जूस में बीट, टमाटर और गाजर की मात्रा आप अपने स्वादनुसार कम या ज्यादा कर सकते है |

2. इस जूस में गाजर, चुकंदर और टमाटर के अलावा आप अपनी मनपसंद की कोई भी सब्जी का इस्तेमाल कर सकते है, जैसे की पालक, हरा धनिया, लौकी या आंवला |  

3. काली मिर्च और निम्बू की मात्रा आप अपने स्वादनुसार कम या ज्यादा कर सकते है |

4. जूस को गाढ़ा या पतला बनाने के लिए पानी की मात्रा कम या ज्यादा करें |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *