शरबत-पन्ना

रूह अफजा मिल्क शेक | Rooh Afza Milkshake in Hindi | Rooh Afza Milk sharbat

रूह अफजा मिल्क शेक | Rooh Afza Milkshake in Hindi | Rooh Afza Milk sharbat (स्टेप बाय स्टेप फोटो के साथ) – रूह अफजा मिल्क शेक एक बहुत फेमस समर ड्रिंक है | जिसे ठंडे दूध में रोज़ सिरप, पीसी हुई चीनी और सब्जा सीड्स डालकर बनाया जाता है | यह झटपट और आसानी से बनने वाला मिल्क शरबत है |

रूह अफजा मिल्क शेक | Rooh Afza Milkshake in Hindi | Rooh Afza Milk sharbat


सब्जा के बीज के साथ रूह अफज़ा मिल्कशेक रेसिपी | रूह अफजा मिल्क शेक | Rooh Afza Milkshake in Hindi | Rooh Afza Milk sharbat (स्टेप बाय स्टेप फोटो के साथ) – रूह अफ़ज़ा को पानी, दूध, आइसक्रीम, दही, खीर, कुल्फी या फालूदा में मिला सकते हैं। यह सिरप पकवान में मीठा और सुगंधित स्वाद जोड़ता है। यह गर्मियों में आइसक्रीम से बने अन्य मिल्कशेक के विपरीत बहुत ही स्वस्थ, ठंडा और ताज़ा करने वाला मिल्कशेक है।

अंत में मैं अपने ब्लॉग से मेरे अन्य व्यंजनों के संग्रह को भी शेयर करना चाहूंगी | जिसे आप गर्मी के मौसम में बनाकर तैयार कर सके जैसेकि मसाला निम्बू शिकंजी, बनाना (केला) स्मूथी रेसिपी, मटका कुल्फी, वनीला आइस क्रीम, चोकोलेट आइस क्रीम, ऑरीयो मिल्कशेक, वर्मिसेली कस्टर्ड और 6 तरह की लस्सी की रेसिपी भी शामिल हैं। इसके अलावा इस रेसिपी पोस्ट के साथ मेरे अन्य रेसिपी की पोस्ट को भी देखें |

Preparation Time: 5 Minutes

Making Time: 5 Minutes

Cuisine : Sharbat Recipe

आवश्यक सामग्री :

3 कप ठंडा दूध
1 बड़ी चम्मच पीसी हुई चीनी या स्वादनुसार
3 बड़े चम्मच रोज़ सिरप
1½ छोटी चम्मच भिगोये हुए सब्जा के बीज
½ कप आइस क्यूब

रूह अफजा मिल्क शेक | Rooh Afza Milkshake in Hindi | Rooh Afza Milk sharbat (स्टेप बाय स्टेप फोटो के साथ)

1. रूह अफजा मिल्कशेक ( Rooh Afza Milkshake Recipe in Hindi) बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बाउल में ठंडे दूध के अंदर रोज़ सिरप डालें |

रूह अफजा मिल्क शेक | Rooh Afza Milkshake in Hindi | Rooh Afza Milk sharbat

2. अब उसमें पीसी हुई चीनी डालकर मिक्स करें |

Rooh Afza Milkshake Recipe in hindi 2

3. थोड़े बर्फ के टुकड़े डालें |

Rooh Afza Milkshake Recipe in hindi 3

4. आखिर में उसमें फिगोये हुए सब्जा सीड्स डालें |

रूह अफजा मिल्क शेक | Rooh Afza Milkshake in Hindi | Rooh Afza Milk sharbat

5. सारी चीजों को अच्छे से मिक्स करें |

रूह अफजा मिल्क शेक | Rooh Afza Milkshake in Hindi | Rooh Afza Milk sharbat

6. हमारा बेहद ही स्वादिष्ट, हेल्थी और ठंडा ठंडा रूह अफज़ा का शरबत (रूह अफज़ा मिल्कशेक) (Rooh Afza Milkshake Recipe in Hindi) तैयार है | जिसे आप गर्मी के मौसम में शाम के लिए परोसने के लिए, पार्टी या फिर महेमानों को सर्व करने के लिए एक अच्छा विकल्प है |

रूह अफजा मिल्क शेक | Rooh Afza Milkshake in Hindi | Rooh Afza Milk sharbat


सुझाव :

1. इस रेसिपी में मैंने दूध को गर्म करके फ्रीज़ में ठंडा करके उसके बाद इसका इस्तेमाल किया है, आप चाहे तो पैकेट वाला दूध भी इस्तेमाल कर सकते है |

2. रोज़ सिरप की मात्रा आप अपने स्वादनुसार कम या ज्यादा कर सकते है |

3. अगर आप ज्यादा मीठा शरबत पसंद करते है तो आप इसमें चीनी पाउडर की मात्रा कम, ज्यादा या नहींवत कर सकते है |

4. इस शरबत के साथ आप वनीला आइस क्रीम डालकर भी सर्व कर सकते हो |

5. सब्जा सीड्स अगर आपको पसंद हो तो ही डालिये अन्यथा आप इसे स्किप भी कर सकते है |

6. ठंडे दूध में रोज़ सिरप और सब्जा डालकर बनाया गया यह रूह अफजा मिल्कशेक (Rooh Afza Milkshake Recipe in Hindi) एक बेहद ही अच्छा और स्वादिष्ट शरबत है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *