शरबत-पन्ना

आम पन्ना बनाने की रेसिपी – Mitali Delicious Kitchen

 
आम पन्ना बनाने की रेसिपी - Mitali Delicious Kitchen
 
आम पन्ना रेसिपी (कैरी पन्ना) – आम पन्ना बनाने की रेसिपी – गर्मी की मौसम आते ही लोग ठंडे पेय पदार्थो का सेवन करना शुरू करते हैं लेकिन इस मौसम में गर्मी को दूर करने के लिए आम पन्ना से बेहतर कुछ भी नहीं है। इससे न सिर्फ प्यास बुझती है बल्कि आपकी बॉडी भी रिफ्रेशिंग महसूस करती है। इसके अलावा यह आपके शरीर को लू से बचाने, आपके शरीर के तापमान को स्थिर रखने और गैस्ट्रोइन्टेस्टनल जैसी समस्याओं के लिए भी आम का पन्ना बहुत ही फायदेमंद होता है। यह रेसिपी को फॉलो करके आप इसे घर पर बहुत ही आसानी से बना सकते हो |
 
 
Prep Time :
5 – 7 Mins
Cook Time :
15 – 20 Mins
Total Time :
20 – 30 Mins
Cuisine :
Indian
Type Of Recipe :
Sharbat
 
आम पन्ना बनाने की सामग्री :
 
 
मात्रा
सामग्री
2
कच्चे आम
2 कप
चीनी
1 कप
पुदीना
1 छोटी चमच्च
भुना हुआ जीरा पाउडर
1 ½छोटी चमच्च
काली मिर्च पाउडर
1 छोटी चमच्च
काला नमक
1 छोटी चमच्च
नमक
 
 

आम पन्ना बनाने की विधि:

 
1.सबसे पहले आम को छिलीये और छोटे छोटे टुकड़ो में कट कर ले |
 
Aam 2BPanna 2B1
 
 
2.एक पेन या कढाई में आम के टुकड़े और 1 कप पानी डालकर कढ़ाई को ढंक कर मध्यम आंच पर 4-5 मिनिट तक आम को पकने दे |
 
Aam 2BPanna 2B2
 
3.जब आम पक जाये तब थोड़ी देर के लिए ठंडा होने दे |
 
आम पन्ना
 
 
4.  अब एक मिक्सर जार में पका हुआ आम, पुदीने के पत्ते, जीरा पाउडर, काली मिर्च पाउडर, काला नमक और नमक डालकर मिक्सी की मदद से पीस ले |
 
आम पन्ना
 
5.  एक पेन या कढ़ाई में चीनी के अंदर 1 कप पानी डालकर धीमी आंच पर एक तार की चासनी बनाये | जब चासनी बन जाये तब उसमे आम का मिश्रण और एक निम्बू डालकर 2-3 मिनिट के लिए पकाये और मिश्रण को ठंडा होने दे |
 
 
IMG 20190523 WA0006
 
 
6. जब मिश्रण ठंडा हो जाये तब उसे छलनी की मदद से छान ले |
 
 
आम पन्ना
 
 
7.  हमारी आम पन्ना की सिरप तैयार है | जिसे आप 5 से 6 महीने तक इस्तेमाल कर सकते हो |
 
 
आम पन्ना
 
 
8. अब एक गिलास में 2 बड़े चम्मच सिरप, आइस क्यूब और पुदीना के पत्ते डाले
 
आम पन्ना
 
9.अब उसमे सोडा या पानी डालकर मिक्स करे और ठंडे ठंडे आम के पन्ने का मजा ले |
 
आम पन्ना
 
सुझाव :
 
1. आम का पन्ना बनाते वक्त आप चाहे तो आम को बिना छिले, उसे उबालकर और बाद में उसका छिलका निकाल कर भी बना सकते हो |
 
 
2. इस रेसिपी में आप चीनी की जगह गुड़ का भी इस्तेमाल कर सकते हो |
 
 
3. हमने आम को उबाल कर आम पन्ना बनाया है आप चाहे तो आम को गैस पर शेक कर भी बना सकते हो |
 
 
4. चीनी और काली मिर्च की मात्रा आप अपने स्वादनुसार कम या ज्यादा कर सकते हो |

आम का मुरब्बा रेसिपी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *