सूखी सब्जीसब्जी

भिंडी की सब्जी – Mitali Delicious Kitchen

Bhindi 2BK 2Bsabji 2B8
भिंडी की सब्जी 
 
भिंडी की सब्जी – भिंडी सब्जी की रेसिपी – को खाने में बहुत ही स्वादिष्ट और बनाने में बहुत ही सरल होती है | जो बड़ो से ले के बच्चो को बहुत ही पसंद आती है | यह रेसिपी को आप हररोज के खाने में मुख्य सब्जी के रूप में दोपहर या रात के खाने में रोटी या पराठो के साथ सर्व कर सकते हो | तो बनाते है आज भिंडी की सब्जी|
 
Prep Time :
10 – 15 Mins
Cook Time :
10 – 15 Mins
Total Time :
20 – 30 Mins
Cuisine :
Indian
Type Of Recipe :
Main Course

भिंडी की सब्जी बनाने की सामग्री :

 
 
मात्रा
सामग्री
500 ग्राम
भिंडी
2 बड़े
बारीक़ कटा हुआ प्याज
7-8
लहसुन की कलियां
1
हरी मिर्च
½ छोटी चम्मच
राइ
½ छोटी चम्मच
जीरा
¼ छोटी चम्मच
हींग
1 ½ छोटी चम्मच
लाल मिर्च पाउडर
½ छोटी चम्मच
हल्दी पाउडर
½ छोटी चम्मच
गरम मसाला पाउडर
1 छोटी चम्मच
धनिया जीरा पाउडर
स्वादनुसार
नमक
4 बड़े चम्मच
तेल
 
 

भिंडी की सब्जी बनाने की विधि :

 
1.सबसे पहले भिंडी को अच्छे से धो कर, एक कपड़े से पोंछकर सूखा ले |
 
Bhindi 2BK 2Bsabji 2B1
भिंडी की सब्जी 

2.अब भिंडी के सिर का भाग और नीचे का भाग काट कर निकाल दे और 1 इंच गोल टुकड़ो में काट लें |

 
Bhindi 2BK 2Bsabji 2B2
भिंडी की सब्जी 

3.एक पेन या कढ़ाई में तेल को मध्यम आंच पर गरम करे | अब उसमे राइ, जीरा, हींग और लहसुन डालकर 10 सेकंड के लिए भूनें |

Bhindi 2BK 2Bsabji 2B3
भिंडी की सब्जी 
4.अब उसमे प्याज और हरी मिर्च डालकर 1-2 मिनिट तक पकाये और बाद में हल्दी पाउडर डालकर मिक्स करे |

भिंडी सब्जी की रेसिपी
भिंडी की सब्जी 

5.अब उसमे कटी हुइ भिंडी डालकर अच्छे से मिक्स करके धीमी आंच पर 10 मिनिट के लिए पकने दे | बीच बीच में चम्मच से हिलाते रहो |

भिंडी सब्जी की रेसिपी
भिंडी की सब्जी 

6.जब भिंडी पक जाये तब उसमे लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला पाउडर और धनिया जीरा पाउडर डालकर मिक्स करके 2 मिनिट और पकाये |

भिंडी सब्जी की रेसिपी
भिंडी की सब्जी 

7.जब भिंडी पक जाये तब उसमे स्वादनुसार नमक डालकर 1 मिनिट के लिए और पकाये |

भिंडी सब्जी की रेसिपी
भिंडी की सब्जी 

8.हमारी भिंडी की सब्जी परोसने के लिए तैयार है | इस सब्जी को आप रोटी या पराठे के साथ रात या दोपहर के खाने में सर्व कर सकते हो |


भिंडी सब्जी की रेसिपी
भिंडी की सब्जी 

सुझाव :

1. भिंडी को पकाते वक्त ढके नहीं अन्यथा भिंडी चिपचिपी हो जाएगी |
 
 
2. इस सब्जी को तेजी से पकने के लिए चौड़े मुँह वाली कढ़ाई का इस्तेमाल करे |
 
 
3. जब भिंडी गहरे रंग की हो जाये उसके बाद ही नमक डालें अन्यथा भिंडी चिकनी हो जाएगी |
 
 
4. बहेतर स्वाद के लिए भिंडी छोटी और ज्यादा सख्त न हो ऐसी भिंडी चुनें|
 
 
 

भिंडी की सब्जी | How to make Bhindi Sabji Recipe | Bhindi Sabji Recipe

TINDORA FRY SABZI RECIPE (FRY TINDORA ALOO MASALA RECIPE)

सुरती उंधियू बनाने की रेसिपी | How to Make Surti Undhiyu | Undhiyu Recipe in Hindi – Mitali Delicious Kitchen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *