सब्जीसूखी सब्जी

टिंडोरा फ्राई सब्जी | TINDORA FRY SABZI RECIPE

Tindora Fry Sabji 10

टिंडोरा फ्राई सब्जी को तेल में तल कर और भारतीय मसाले डालकर बनायीं जाती है | जो खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगती है |टिंडोरा (आइवी लौकी) को भारत भर में कई अलग-अलग नामों से जाना जाता है। जैसेकी तेलुगु में डोंडाकाया, तमिल में कोवाका, कुंदरु, तेंदली, मराठी में टोंडली, मलयालम में कोवक्कई आदि। इस रेसिपी को भारत के विभिन्न राज्यों में अलग अलग तरीको से बनाया जाता है |टिंडोरा एक छोटे हरे रंग की सब्जी है जो एक छोटी ककड़ी की तरह दिखती है। यह एक सस्ती, स्वस्थ और स्वादिष्ट सब्ज़ी है |

Prep Time :10 – 15 Mins
Cook Time :10 – 15 Mins
Total Time :20 – 30 Mins
Cuisine :Indian
Type Of Recipe :Main Course

टिंडोरा फ्राई सब्जी बनाने की सामग्री :

मात्रासामग्री
500 ग्राम – लंबे आकर में कटे हुएटिंडोरा
2 – लंबे आकर में कटे हुएआलू
1 छोटी चम्मचजीरा
¼ छोटी चम्मचहींग
1 छोटी चम्मचहरीमिर्च -अदरक की पेस्ट
1 बड़ी चम्मचभुनी हुए मूंगफली पाउडर
1 बड़ी चम्मचतिल
½ छोटी चम्मचहल्दी पाउडर
1 छोटी चम्मचअचार मसाला 
½ छोटी चम्मचलाल मिर्च पाउडर
1 बड़ी चम्मचचीनी पाउडर
स्वादनुसारनमक
2 बड़े चम्मच + तलने के लिएतेल

टिंडोरा फ्राई सब्जी बनाने की विधि :

1.     एक पेन या कड़ाई में मध्यम आंच पर तेल गरम करें और उसमे लम्बे कटे हुए टिंडोरा को हल्के से गोल्डन ब्राउन होने तक तलें |

Tindora Fry Sabji 1

2.     अब उसी पेन में लम्बे कटे हुए आलू को भी हल्के से गोल्डन ब्राउन होने तक तलें |

Tindora Fry Sabji 2

3.     टिंडोरा और आलू को एक प्लेट में निकाल के साइड पे रखे |

Tindora Fry Sabji 3

4.     एक पेन या कड़ाई में मध्यम आंच पर तेल गरम करें और उसमे जीरा, हींग, हरीमिर्च-अदरक की पेस्ट, हल्दी पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालकर 10 सेकंड के लिए भुने |

Tindora Fry Sabji 4

5.     अब उसमे तले हुए टिंडोरा और आलू डालकर मिक्स करे |

Tindora Fry Sabji 5

6.     अब उसमे अचार मसाला, पीसी हुइ चीनी और स्वादनुसार नमक डालकर मिक्स करे |

Tindora Fry Sabji 6

7.     तड़का पेन में एक चम्मच तेल को मध्यम आंच पर गरम करे और उसमें तिल को गो गोल्डन होने तक भुने|

टिंडोरा फ्राई सब्जी

8.     अब तिल और भुनी हुए मूंगफली पाउडर को सब्जी में डालकर मिक्स करे |

टिंडोरा फ्राई सब्जी

9.     अब उसके ऊपर हरा धनिया डालकर सब्जी को मिक्स करे |

टिंडोरा फ्राई सब्जी

10.   हमारी चटपटी और टेस्टी टिंडोरा फ्राई सब्जी तैयार है जिसे आप फुल्का रोटी, पराठा या नान के साथ सर्व कर सकते हो |

टिंडोरा फ्राई सब्जी

सुझाव :

1.  टिंडोरा और आलू को तेज आंच पर न तले क्यूंकि वह जल जायेंगे और अंदर से कच्चे भी रह जायेंगे |

2.  इस सब्जी में चीनी की मात्रा आप अपने स्वाद के अनुसार कम या ज्यादा कर सकते है |

3.  अगर आपको ज्यादा तीखा पसंद हो तो हरीमिर्च -अदरक की पेस्ट की मात्रा को आप अपने स्वाद के अनुसार बढ़ा सकते हो |

4.  इस सब्जी को आप फुल्का रोटी, पराठा या नान के साथ दोपहर या रात के खाने में सर्व कर सकते हो |

More Recipes

भिंडी की सब्जी – Mitali Delicious Kitchen

सुरती उंधियू बनाने की रेसिपी | How to Make Surti Undhiyu | Undhiyu Recipe in Hindi – Mitali Delicious Kitchen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *