स्नेक्ससूखी सब्जी

करेला चिप्स रेसिपी | Bitter Gourd Chips Recipe | karela chips recipe in Hindi

करेला चिप्स रेसिपी | Bitter Gourd Chips Recipe | karela chips recipe in Hindi

करेला चिप्स रेसिपी (Bitter Gourd Chips Recipe in Hindi) – करेला चिप्स एक बेहद ही स्वादिष्ट सब्जी/स्नैक्स है | जिसे आप रोटी, चपाती के साथ तो परोस सकते हो साथ में इसे आप शाम के नाश्ते  में चाय या कोफ़ी के साथ भी परोस सकते हो | अगर आपको करेला का स्वाद पसंद नहीं तो, इस तरह से करेला चिप्स रेसिपी जरूर बनाकर देखे | यकीन मानिये यह करेला चिप्स की रेसिपी आपको जरूर पसंद आएगी और आप इस रेसिपी को बार -बार बनाना चाहोगे |

Preparation Time: 10 Minutes

Cooking Time: 10-15 Minutes

Cuisine: Indian Recipe

आवश्यक सामग्री :

3 करेला
1 छोटी चम्मच हल्दी पाउडर
1 छोटी चम्मच धनिया-जीरा पाउडर
2 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 छोटी चम्मच अदरक-लहसुन की पेस्ट
1 बड़ी चम्मच नींबू का रस
4 बड़े चम्मच चावल का आटा
2 बड़े चम्मच कॉर्न फ्लौर
2 बड़े चम्मच बेसन
1 छोटी चम्मच नमक या स्वादनुसार
तलने के तेल 

करेला चिप्स रेसिपी (Karela Chips Recipe in Hindi) बनाने की विधि :

1. सबसे पहले करेले को अच्छी तरह से धो कर सूखा ले | करेला के आखिरी हिस्से काट ले और फेक दे | अब करेला को पतला पतला गोल काट ले |

करेला चिप्स रेसिपी | Bitter Gourd Chips Recipe | karela chips recipe in Hindi

2. अब एक बाउल में करेला, चावल का आटा, बेसन, कॉर्न फ्लौर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया-जीरा पाउडर, नींबू का रस और नमक डाले। टिंडोरा फ्राई सब्जी

करेला चिप्स रेसिपी | Bitter Gourd Chips Recipe | karela chips recipe in Hindi

3. थोड़ा सा पानी डाले और अच्छी तरह से सबको मिला ले |

3 11

4. कढ़ाई में तेल गरम करें। तेल के गरम होने के बाद, इसमें करेला के स्लाइस एक एक करके डाले।

4 14

5. करेले के दोनों तरफ से कुरकुरे होने तक तल लें |

करेला चिप्स रेसिपी | Bitter Gourd Chips Recipe | karela chips recipe in Hindi

6. करेला चिप्स को दोपहर या रात के भोजन में रोटी या पराठा के साथ या शाम के नाश्ते में चाय या कॉफ़ी के साथ परोसे।

करेला चिप्स रेसिपी | Bitter Gourd Chips Recipe | karela chips recipe in Hindi

सुझाव:

1. इस रेसिपी में मैंने छिलके के साथ करेला चिप्स बनायीं है, आप चाहो तो छिलका हटाकर भी बना सकते हो |

2. नींबू की जगह आप विनेगर या आमचूर पाउडर का भी इस्तेमाल कर सकते हो |

3. करेले को हो सके तो पतली स्लाइस में ही काटे |

4. करेलो को ओर ज्यादा कुरकुरा बनाने के लिए आप इसमें 1 बड़ी चम्मच रवा या सूजी भी डाल सकते हो |

5. तीखे की मात्रा कम या ज्यादा करने के लिए लाल मिर्च की मात्रा कम या ज्यादा करें |

6. करेलो को ज्यादा तेज आंच पर न तले अन्यथा वह जल जायेगे और खाने में अच्छे नहीं लगेंगे | करेलें को मध्यम से धीमी आंच पर तलें | 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *