सब्जीसूखी सब्जी

गुजराती तुरिया पात्रा नु शाक | Turiya Patra Nu Shaak Recipe in Hindi | तुरिया पातरा रेसिपी | हेल्थी तुरई की सब्जी

तुरिया पात्रा नु शाक | Gujarati Turiya Patra Nu Shaak in Hindi | तुरिया पातरा

गुजराती तुरिया पात्रा नु शाक | Turiya Patra Nu Shaak Recipe in Hindi | तुरिया पातरा रेसिपी | हेल्थी तुरई की सब्जी –  तुरिया पात्रा की सब्जी एक गुजराती पारंपरिक सब्जी है | जिसे आमतौर पर गुजराती शादी के मेनू में रखा जाता है | यह सब्जी तुरिया और पात्रा को मिलाकर बनाई जाती है | विशिष्ट रूप से इस सब्जी में पात्रा को बिना स्टीम किये सीधे ही डालते है, लेकिन इसे पकाने में काफी समय लगता है | इस लिए यह सब्जी को झटपट बनाने के लिए पात्रा को पहले स्टीम करके ही उसका इस्तेमाल करें | बेहद ही स्वादिष्ट और लजीज यह गुजराती तुरिया पात्रा सब्जी (गुजराती तुरिया पात्रा नु शाक) बनाने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स और सुझावो को फॉलो करें |

Preparation Time: 10 Minutes

Cooking Time: 20 Minutes

Cuisine: Gujarati Recipe

आवश्यक सामग्री :

250 ग्राम तुरिया
250 ग्राम पात्रा (स्टीम)
1 छोटी चम्मच राइ-जीरा
7-8 कढ़ी पत्ता
½ छोटी चम्मच हींग
1 बड़ी चम्मच लहसुन की पेस्ट
1 बड़ी चम्मच अदरक-हरी मिर्च की पेस्ट
½ छोटी चम्मच हल्दी पाउडर
1 छोटी चम्मच धनिया-जीरा पाउडर
½ छोटी चम्मच गरम मसाला पाउडर
1 छोटी चम्मच नींबू का रस
1 बड़ी चम्मच मूंगफली
½ बड़ी चम्मच तिल
1 बड़ी चम्मच किसा हुआ सूखा नारियल
2 छोटी चम्मच चीनी
2-3 बड़ी चम्मच बारीक़ कटा हुआ हरा धनिया
2-3 बड़ी चम्मच बारीक़ कटा हुआ हरी लहसुन
1 बड़ी चम्मच किशमिश
1 बड़ी चम्मच काजू के टुकड़े
4-5 बड़ी चम्मच तेल
स्वादनुसार नमक

गुजराती तुरिया पात्रा नु शाक | Turiya Patra Nu Shaak Recipe in Hindi | तुरिया पातरा रेसिपी | हेल्थी तुरई की सब्जी

विधि:

1. सबसे पहले तुरई का छिलका निकालकर छोटे-छोटे टुकड़ो में काट लें |

IMG 20200921 164811

2. अब एक पेन या कड़ाई में तेल को मध्यम आंच पर गरम करे | अब उसमें राइ-जीरा, हींग और कढ़ी पत्ता का तड़का लगाए |

IMG 20200921 164900

3. अब उसमें कटे हुए तुरई डालकर 10-12 मिनिट के लिए ढंकर पकाये |

तुरिया पात्रा नु शाक | Gujarati Turiya Patra Nu Shaak in Hindi | तुरिया पातरा

4. जब तक तुरिया पक रहे तब तक एक मिक्सी जार में मूंगफली, तिल और किसे हुए सूखे नारियल को बारीक़ पीस लें |  

IMG 20200921 165011

5. 10-12 मिनिट के बाद तुरई पक जाये तब उसमें हल्दी, धनिया-जीरा पाउडर, हरी मिर्च-अदरक की पेस्ट, लहसुन की पेस्ट, चीनी, मूंगफली-तिल का पाउडर और स्वादनुसार नमक डालकर सारी चीजों को अच्छे से मिक्स करे |   

IMG 20200921 165048

6. और उसमे ½ कप पानी डालकर 1 मिनिट के लिए पकाये | आलू गोभी ड्राई रेसिपी

IMG 20200921 165119

7. पात्रा को गोल या छोटे टुकड़ो में काट लें | करेला चिप्स रेसिपी

IMG20200321083941

8. अब उसमे कटे हुए पात्रा, काजू के टुकड़े, किशमिश, हरा धनिया, हरी लहसुन और गरम मसाला डालकर मिक्स करे |

IMG 20200921 165212

9. सब्जी को 1-2 मिनिट के लिए ढंकर पकाये |

तुरिया पात्रा नु शाक | Gujarati Turiya Patra Nu Shaak in Hindi | तुरिया पातरा

10. हमारी पारम्परिक, लाजवाब और बेहद ही स्वादिष्ट तुरई पात्रा की सब्जी (तुरिया पात्रा नु शाक) तैयार है | जिसे आप किसी त्यौहार पर या खास मौके पर या ऐसे ही यह सब्जी को गरमागरम पूरी के साथ परोस सकते है |

तुरिया पात्रा नु शाक | Gujarati Turiya Patra Nu Shaak in Hindi | तुरिया पातरा

11. अगर आपको यह गुजराती सब्जी पसंद आये तो अन्य गुजराती सब्जीस भी देखें | जैसे की गुजराती उंधियू, सेव टमाटर की सब्जी, रसावाला बटाटा नु शाक या पंचकुटियु शाक |

सुझाव :

1. यह सब्जी में तेल की मात्रा ज्यादा होती है, आप चाहे तो आप अपने स्वाद और इच्छानुसार कम या ज्यादा कर सकते है |

2. तुरिया को काटते वक्त उसे चख लें, कई बार तुरिया कड़वे भी होते हो |

3. तुरई की जगह आप लौकी का भी इस्तेमाल कर सकते है |

4. अगर आपके पास पात्रा बनाने का उतना समय नहीं है तो आप फरसान की दुकान से ला कर भी यह सब्जी को झटपट से बना सकते है | 

5. यह सब्जी में आप चीनी की जगह गुड़ का भी इस्तेमाल कर सकते है |

6. तुरिया पात्रा की यह स्वादिष्ट सब्जी को आप गरमा गर्म रोटी, फुल्का या पूरी के साथ दोपहर के खाने में परोस सकते हो |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *