शरबत-पन्ना

masala shikanji recipe | मसाला निम्बू शिकंजी | Chia (Sabja) Lemon Shikanji | Lemonade

masala shikanji recipe | मसाला निम्बू शिकंजी | नींबू पानी | Chia (Sabja) Lemon Shikanji | Lemonade | मसाला शिकंजी बनाने की विधि – शिकंजी भारतीय नींबू पानी की ही रेसिपी है, पर उसे उत्तर भारत में शिकंजी और लेमनोड के नाम से जाना जाता है। नींबू मसाला शिकंजी एक खट्टा, मीठा, तीखा और स्वादिष्ट ठंडा पेय है | जिसे ज्यादार गर्मियों के दिनों में बनाया जाता है | गर्मी के दिनो मे यह ड्रिंक शरीर को ताजगी और ठंडक देता है।

masala shikanji recipe

masala shikanji recipe | मसाला निम्बू शिकंजी | Chia (Sabja) Lemon Shikanji | नींबू पानी | Lemonade | मसाला शिकंजी बनाने की विधि – वैसे तो शिंकजी कही तरीको से बनाई जाती हैं हम आपको बहुत सरल तरीके से शिंकजी बनाना सिखाएंगे | शिकंजी बनाने का झटपट तरीका जिससे आप जब मन चाहे शिकंजी बना कर पी सकते हैं। गर्मियों में शिंकजी पीने का एक अजीब ही मजा होता हैं | आज में आपके लिए सब्जा शिकंजी बनाने की रेसिपी लायी हूँ | जिसे सब्जा के बीज और नींबू से बनाया जाता है जो आपको बाहर की गरम लू से भी बचाता है। सब्जा हमारे शरीर को ताजगी और ठंडक देता है | लेकिन आपको सब्जा का स्वाद पसंद नहीं है तो आप उसे छोड़ भी सकते है | तो ज्यादा देर न करते हुए बनाते है ठंडी-ठंडी मसाला शिकंजी रेसिपी स्टेप बाय स्टेप फोटो के साथ |

अंत में मैं अपने ब्लॉग से मेरे अन्य व्यंजनों के संग्रह को भी शेयर करना चाहूंगी | जिसे आप गर्मी के मौसम में बनाकर तैयार कर सके जैसेकि मटका कुल्फी, वनीला आइस क्रीम, चोकोलेट आइस क्रीम, ऑरीयो मिल्कशेक, वर्मिसेली कस्टर्ड , बनाना (केला) स्मूथी रेसिपी और 6 तरह की लस्सी की रेसिपी भी शामिल हैं। इसके अलावा इस मसाला निम्बू शिकंजी की रेसिपी पोस्ट के साथ मेरे अन्य रेसिपी की पोस्ट को भी देखें |

Preparation Time: 5 Minutes

Making Time: 5 Minutes

Cuisine: Indian Healthy Drink recipe

आवश्यक सामग्री:

2 ½ कप पानी
3 नींबू का रस
6 बड़ी चम्मच चीनी पाउडर
1 छोटी चम्मच सब्जा
½ छोटी चम्मच जीरा पाउडर
½ छोटी चम्मच चाट मसाला पाउडर
¼ छोटी चम्मच काली मिर्च पाउडर
½ छोटी चम्मच काला नमक
½ छोटी चम्मच सादा नमक या स्वादनुसार
बर्फ के टुकड़े
फ्रेश पुदीना के पत्ते
कटे हुए निम्बू (सजावट के लिए)

masala shikanji recipe | मसाला निम्बू शिकंजी| Chia (Sabja) Lemon Shikanji | नींबू पानी | Lemonade | मसाला शिकंजी बनाने की विधि :

1. सबसे पहले मसाला सब्जा शिकंजी बनाने के लिए सब्जा को पानी में 15-20 के लिए भिगोकर रखें |

masala shikanji recipe 1

2. एक बड़े प्याले में निम्बु का रस और चीनी पाउडर डालें |

masala shikanji recipe 2

3. अब उसमें जीरा पाउडर और चाट मसाला डालें | अमरुद का जूस

masala shikanji recipe

4. अब उसमें काला नमक और सादा नमक डालें |

masala shikanji recipe 4

5. पानी, बर्फ के टुकड़े और भिगोये हुए सब्जा डालें |

masala shikanji recipe 5

6. सारी चींजो को अच्छे से मिक्स करें |

masala shikanji recipe

7. दो ग्लास ले और उसके अंदर कटे हुए निम्बू के टुकड़े और पुदीना के पत्ते डाले, अब उसमें मसाला शिकंजी (Masala Shikanji Recipe in hindi) डालकर तुरंत ही ठंडा-ठंडा परोसे |

masala shikanji recipe

सुझाव:

1. अगर आप चीनी पाउडर का इस्तेमाल करेंगे तो तो निम्बू के रस में जल्दी घुल जायेगा |

2. मसालों की मात्रा आप अपने स्वादनुसार कम या ज्यादा कर सकते हो |

3. मसाला शिकंजी (Masala Shikanji Recipe in hindi) में पानी की जगह आप सादी सोडा का इस्तेमाल कर सकते हो |

4. शिकंजी को ओर ज्यादा स्वादिष्ट बनाने के लिए आप पानी की जगह सेवनअप, स्प्राइट या नारियल पानी का भी इस्तेमाल कर सकते है |

5. शिकंजी में पुदीना के पत्ते को क्रश करके डालने से शिकंजी ओर भी ज्यादा रिफ्रेशिंग लगती है |

6. लेमोनेड (lemonade) को हेल्थी ड्रिंक्स बनाने के लिए चीनी की जगह शहद का इस्तेमाल करें |

7. गर्मियों के दिनों में ठंडी ठंडी मसाला शिकंजी (Masala Shikanji Recipe in Hindi) पीने का मजा ही कुछ ओर होता है | 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *