Paan Ice cream (kulfi) recipe in hindi | पान आइस क्रीम (कुल्फी) रेसिपी | instant paan ice cream | no cook kulfi recipe
Paan Ice cream (kulfi) recipe in hindi | पान आइस क्रीम (कुल्फी) रेसिपी | instant paan ice cream | no cook kulfi recipe – गाढ़ी क्रीम, मिल्क पाउडर, चीनी, पान के पत्ते, सौंफ और गुलकंद साथ तैयार किया हुआ एक मीठी और क्रीमी पान आइस क्रीम (कुल्फी) की रेसिपी। यह कुल्फी रेसिपी बिना कुछ पकाये एक इंस्टेंट वर्जन रेसिपी है | यह एक रिफ्रेशिंग आइस क्रीम है | जिसे सभी उम्र के लोग खाना पसंद करते है | आइस क्रीम बनाने के लिए किसी खास मौके की जरुरत नहीं होती लेकिन फिर भी आप चाहें तो इसे किटी पार्टी, बर्थडे पार्टी जैसे मौकों पर बना सकते हैं।
Paan Ice cream (kulfi) recipe in hindi | पान आइस क्रीम (कुल्फी) रेसिपी | instant paan ice cream | no cook kulfi recipe – अंत में मैं अपने ब्लॉग से मेरे अन्य व्यंजनों के संग्रह को भी शेयर करना चाहूंगी | जिसे आप गर्मी के मौसम में बनाकर तैयार कर सके जैसेकि मटका कुल्फी, वनीला आइस क्रीम, चोकोलेट आइस क्रीम, ऑरीयो मिल्कशेक, वर्मिसेली कस्टर्ड और 6 तरह की लस्सी की रेसिपी भी शामिल हैं। इसके अलावा पान कुल्फी रेसिपी की इस रेसिपी पोस्ट के साथ मेरे अन्य रेसिपी की पोस्ट को भी देखें |
Preparation Time: 10 Minutes
Freezing Time: 7-8 Hours
Cuisine: Indian Dessert
आवश्यक सामग्री :
300 मिली फ्रेश क्रीम |
2 बड़े चम्मच मिल्क पाउडर |
5 बड़ी चम्मच चीनी |
3 बड़े चम्मच सौंफ |
2 बड़े चम्मच डेसिकेटेड कोकोनट (किसा हुआ सूखा नारियल) |
2 बड़े चम्मच गुलकंद |
½ छोटी चम्मच इलायची पाउडर |
3 पान के पत्ते (Betel leaves) |
8-10 काजू |
7-8 बादाम |
¼ छोटी चम्मच ग्रीन कलर |
2 बड़े चम्मच मिक्स ड्राई फ्रूट्स |
2 बड़े चम्मच मल्टी कलर तूटी-फ्रूटी |
Paan Ice cream (kulfi) recipe in hindi | पान आइस क्रीम (कुल्फी) रेसिपी | instant paan ice cream | no cook kulfi recipe | पान आइस क्रीम (कुल्फी) रेसिपी बनाने की विधि:
1. पान आइस क्रीम (कुल्फी) (Paan Ice cream (kulfi) recipe in hindi) बनाने के लिए सबसे एक मिक्सी जार के अंदर क्रीम, मिल्क पाउडर और चीनी डालें |
2. मिक्सी की मदद से उसे 1 या 2 मिनिट के लिए चलाये और उसे एक बाउल में निकाल लें |
3. अब उसी मिक्सी जार के अंदर सौंफ, पान के पत्ते, देसीकेटेड कोकोनट (किसा हुआ सूखा नारियल), इलायची पाउडर, काजू, बादाम और गुलकंद डाले | ओरियो पुडिंग डिजर्ट
4. मिक्सी की मदद से उसे 1 या 2 मिनिट के लिए चलाकर पेस्ट तैयार कर लें |
5. बाउल में निकाली हुई क्रीम-चीनी मिश्रण के अंदर पान की पेस्ट और ग्रीन कलर डालें |
6. सारी चीजों को अच्छे से मिक्स करे |
अब उसमें कटे हुए ड्राई फ्रूट्स और तुटी-फ्रूटी डालकर सारी चीजों को अच्छे से मिक्स करें |
7. पान आइस क्रीम के मिश्रण को किसी एयर टाइट कंटेनर में निकाले |
बिना ओवन के बड़ी ही आसानी से बनाये नारियल कुकीज
और पान कुल्फी बनाने के लिए कोई छोटे ग्लास, कुल्हड़ या कुल्फी मोल्ड में मिश्रण डालें |
8. अब ऊपर से थोड़ी तूटी-फ्रूटी और ड्राई फ्रूट्स फैलाये |
9. अब मिश्रण को एक प्लास्टिक पेपर या एल्युमीनियम फॉयल की मदद से ढंक दें |
(ऐसा करने से आइस क्रीम पर बर्फ नहीं जमेगी)
10. कंटेनर को बंद करे और आइस क्रीम को फ्रीजर में 7-8 घंटे के लिए जमने के लिए रख दें |
11 . 7-8 घंटे बाद या आइस क्रीम जम जाने के बाद फ्रीज़र में से निकाले और फॉयल या प्लास्टिक पेपर को हटा दें |
12. ठंडी और स्वादिष्ट इंस्टेंट पान आइस क्रीम (कुल्फी) (Paan Ice cream (kulfi) recipe in hindi) तैयार है |
उसे एक बाउल में निकालकर थोड़ी तूटी-फ्रूटी डालकर तुरंत ही सर्व करे
और ठंडी ठंडी आइस क्रीम का मजा लें |
सुझाव :
1. इंस्टेंट पान आइस क्रीम (कुल्फी) (Paan Ice cream (kulfi) recipe in hindi) बनाने के लिए मैने यहां अमूल क्रीम का इस्तेमाल किया आप चाहे तो घर पर जमी हुई मलाई का भी इस्तेमाल कर सकते हो, लेकिन वह फ्रेश हो और ज्यादा दिन पुरानी न हो |
2. इस आइस क्रीम में ड्राई-फ्रूट्स डालना बिलकुल भी वैकल्पिक है,
अगर आपको पसंद हो तो ही डालें |
3. आइस क्रीम के मिश्रण के ऊपर प्लास्टिक पेपर या फॉयल का इस्तेमाल करने से आइस क्रीम पर बर्फ नहीं जमती |
4. ठंडी ठंडी पान आइस क्रीम (कुल्फी) (no cook Paan Ice cream (kulfi) recipe) का रिफ्रेशिंग स्वाद खाने में बहुत ही अच्छा लगता है |