डिजर्टत्यौहार की रेसिपीविथाउट ओवन बेकिंग रेसिपी

तिरंगा मूस डेजर्ट रेसिपी | Mousse | Tiranga Mousse | 3 Layers Mousse | No-Bake Mousse Dessert Recipe

तिरंगा मूस डेजर्ट रेसिपी |Mousse | Tiranga Mousse | 3 Layers Mousse | No-Bake Mousse Dessert Recipe

राष्ट्रीय दिन जैसे खास मौके पर अगर आप कुछ खास रेसिपी बनाना चाहते हो तो, यह तिरंगा मूस डेजर्ट आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है | यह रेसिपी को तिरंगा के तीन लेयर कलर से बनाई है | यह रेसिपी दिखने में तो अच्छी है ही, पर खाने में भी उतनी ही स्वादिष्ट है | जिसे बनाने के लिए मेरी गोल्ड बिस्किट्स, व्हाइट चॉकलेट, ऑरेंज क्रीम बिस्किट्स और अन्य कुछ सामग्री का इस्तेमाल किया है | जिसकी खास बात यह है की न उसे ज्यादा पकाना है न ही उसे ओवन में बेक करना है | इसे आप कोई पार्टी के लिए, त्यौहार के लिए या फिर कोई खास मौके लिए एक अच्छा डेजर्ट तैयार कर सकते हो | तो फिर ज्यादा देर न करते हुए बनाते है तिरंगा मूस डेजर्ट की यह रेसिपी | 

आवश्यक सामग्री :

ग्रीन लेयर :

10-12 मेरी गोल्ड बिस्किट्स
ग्रीन फूड कलर
4-5 बूँद वेनिला एसेंस
2 बड़े चम्मच दूध या आवश्यकतानुसार
ग्रीन व्हिप्पड क्रीम (वैकल्पिक) या ताजा क्रीम
1 बड़ी चम्मच पिघला हुआ बटर 

व्हाइट लेयर :

½ कप व्हाइट चॉकलेट
2 बड़े चम्मच दूध या आवश्यकतानुसार
1 बड़ी चम्मच ताजा क्रीम

ऑरेंज लेयर :

12-15 ऑरेंज क्रीम बिस्किट्स 
4-5 बूँद वेनिला एसेंस
1 बड़ी चम्मच पिघला हुई व्हाइट क्रीम
2 बड़े चम्मच दूध या आवश्यकतानुसार
1 बड़ी चम्मच पिघला हुआ बटर
1 बड़ी चम्मच ताजा क्रीम या व्हिप्पड क्रीम

सजावट के लिए :

व्हिप्पड क्रीम
ग्रीन और ऑरेंज कलर टूटी-फूटी

तिरंगा मूस डेजर्ट रेसिपी (Tiranga Mousse Dessert Recipe) बनाने की विधि :

 1. ग्रीन लेयर के लिए एक मिक्सी जार में मेरी गोल्ड बिस्किट्स डाले और बारीक़ पीस लें |

IMG 20200815 150457

2. पीसी हुई बिस्किट्स को एक कटोरी में निकाले और उसमें पिघला हुआ बटर, ग्रीन कलर फूड कलर, वनीला ऐसेंस, ग्रीन व्हिप्पड क्रीम या ताजा क्रीम डाले |

IMG 20200815 150526

3. सारी चीजों को अच्छे से मिक्स करें | अब उसमें थोड़ा थोड़ा करके दूध डालकर मिश्रण तैयार कर लें |

IMG 20200815 150554

4. अब जिस ग्लास में आप तिरंगा मूस बनाने वाले उसमें ग्रीन मिश्रण डाले और चम्मच की मदद से थोड़ा दबाकर 10 मिनिट के लिए फ्रिज में सेट होने के लिए रखें | तिरंगा सैंडविच रेसिपी

तिरंगा मूस डेजर्ट रेसिपी |Mousse | Tiranga Mousse | 3 Layers Mousse | No-Bake Mousse Dessert Recipe

5. व्हाइट लेयर के लिए व्हाइट चॉकलेट को डबल बॉयलर प्रोसेस से चॉकलेट को पिघला लें |अब पिघली हुई चॉकलेट के अंदर दूध और ताजा क्रीम डालकर मिक्स करे और व्हाइट मिश्रण तैयार कर लें |  

IMG 20200815 150734

6. अब फ्रीज में से ग्लास को निकाले | व्हाइट चॉकलेट का मिश्रण डालें और 10-20 मिनिट के लिए फिर से सेट होने के लिए फ्रीज में रखें |

तिरंगा मूस डेजर्ट रेसिपी |Mousse | Tiranga Mousse | 3 Layers Mousse | No-Bake Mousse Dessert Recipe

7. ऑरेंज लेयर के लिए एक मिक्सी जार में ऑरेंज क्रीम बिस्किट्स डाले और बारीक़ पीस लें |

IMG 20200815 150842

8. पीसी हुई बिस्किट्स को एक कटोरी में निकाले और उसमें पिघला हुआ बटर, वनीला ऐसेंस, व्हिप्पड क्रीम या ताजा क्रीम और व्हाइट चॉकलेट डाले |

IMG 20200815 150920

9. सारी चीजों को अच्छे से मिक्स करें | अब उसमें थोड़ा थोड़ा करके दूध डालकर मिश्रण तैयार कर लें |

IMG 20200815 150954

10. 20 मिनिट बाद फिर से ग्लास को फ्रिज में से निकाले | अब उस पर ऑरेंज मिश्रण फैलाये और 30 मिनिट के लिए सेट होने के लिए रखें |

तिरंगा मूस डेजर्ट रेसिपी |Mousse | Tiranga Mousse | 3 Layers Mousse | No-Bake Mousse Dessert Recipe

11. 30 मिनिट के बाद तिरंगा मूस को निकाले | अब उसके ऊपर पहले व्हिप्पड क्रीम फैलाये और उसके ऊपर थोड़ी ग्रीन-ऑरेंज टूटी-फूटी से सजाये | 

तिरंगा मूस डेजर्ट रेसिपी |Mousse | Tiranga Mousse | 3 Layers Mousse | No-Bake Mousse Dessert Recipe

12. हमारा बेहद ही यम्मी और टेस्टी तिरंगा मूस डेजर्ट रेसिपी (Tiranga Mousse Dessert Recipe) तैयार है | जिसे आप कुछ खास मौके पर (राष्ट्रीय दिवस पर) या फिर ऐसे ही अपने बच्चों के लिए बनाकर उसे खुश कर सकते हो |

तिरंगा मूस डेजर्ट रेसिपी |Mousse | Tiranga Mousse | 3 Layers Mousse | No-Bake Mousse Dessert Recipe

सुझाव:

1. सॉल्टेड बटर की जगह अन-सॉल्टेड बटर का भी इस्तेमाल कर सकते हो |

2. व्हाइट चॉकलेट में आप मिल्की बार चॉकलेट का इस्तेमाल कर सकते हो |

3. पुडिंग को सेट होने के लिए कम से कम 30 मिनिट फ्रीज़ में रखें |

4. दिए गए माप से आप आराम से 3-4 कप डेजर्ट बना सकते हो |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *