त्यौहार की रेसिपी

मोदक रेसिपी | modak recipe in hindi | How to make modak | उकडीचे मोदक रेसिपी

मोदक रेसिपी | modak recipe in hindi | How to make modak | उकडीचे मोदक रेसिपी (स्टेप बाय स्टेप फोटो के साथ) – गणेश चतुर्थी पर खास बनाये जानेवाले मोदक (उकडीचे मोदक रेसिपी) गणेशजी का प्रिय भोजन है | महाराष्ट्र में इसे उकडीचे मोदक बोलते है इसका मतलब है भाप में पकाना होता है |

मोदक रेसिपी | modak recipe in hindi | How to make modak | उकडीचे मोदक रेसिपी

मोदक रेसिपी | modak recipe in hindi | How to make modak | उकडीचे मोदक रेसिपी (स्टेप बाय स्टेप फोटो के साथ)गणेश चतुर्थी के दिन गणेशजी को मोदक का प्रसाद चढ़ाकर भक्तो में प्रसाद के रूप में बाँटा जाता है। चावल के आटे की परत बनाकर उसमें हरे नारियल और गुड़ का स्टफिंग भरकर भाप में पकाकर मोदक रेसिपी बनाया जाता है | इसे हम दो तरिके से बना सकते है एक तो मोदक के मोल्ड आते है उसकी मदद से और दूसरा अपने हाथो से। अगर आप नौसिखिया है तो मैं कहूँगी की बाज़ार से मोल्ड खरीद ले ताकी आप आसानी से अच्छे से बना सके। हाथ से आकार देने के लिए आपको अच्छी खासी प्रैक्टिस और धीरज की जरुरत होती है। मैंने यहाँ दोनों तरीके बताये है| आपको जो सही लगे वो तरीका अपना सकते हो |   

अंत में मैं मोदक रेसिपी के इस पोस्ट के साथ अपने अन्य डिजर्ट और मिठाई व्यंजनों के संग्रह को भी शेयर करना चाहूंगी। इसमें मुख्य रूप से रसगुल्ला रेसिपी, भापा दोई रेसिपी, चॉकलेट बनाना केक रेसिपी, ड्राई फ्रूट चिक्की रेसिपी, मैंगो श्रीखंड, मैंगो लस्सी (आम की लस्सी) रेसिपी, पनीर खीर रेसिपी, स्ट्रॉबेरी कस्टर्ड रेसिपी, ओरियो पुडिंग डिजर्ट, साबुदाना फ्रूट कस्टर्ड, वर्मिसेली कस्टर्ड रेसिपी और फ्रूट सलाड रेसिपी शामिल हैं। मोदक रेसिपी (Modak recipe in hindi) पोस्ट के साथ मेरे अन्य रेसिपी की पोस्ट को भी देखें |

Preparation Time : 15 Minutes

Cooking Time : 20-25 Minutes

Cuisine : Indian

आवश्यक सामग्री :

स्टफिंग के लिए :
1 कप कद्दूकस किया हुआ ताज़ा नारियल 
½ कप गुड़ बारीक़ टुकड़ो में कटा हुआ
3-4 कुटी हुई इलायची
5-6 कटा हुआ काजू 
1 छोटी चम्मच खसखस
1 छोटी चम्मच किशमिश

बहार की परत के लिए :

1 कप चावल का आटा
¼ छोटी चम्मच घी
1¼ कप पानी
⅛ छोटी चम्मच नमक

मोदक रेसिपी | modak recipe in hindi | How to make modak | उकडीचे मोदक रेसिपी (स्टेप बाय स्टेप फोटो के साथ) उकडीचे मोदक बनाने की विधि :

स्टफिंग बनाने की विधि :

1.  एक पेन को मध्यम आंच पर गर्म करें | अब उसमें किसा हरा नारियल और गुड़ डाले।

मोदक रेसिपी | modak recipe in hindi | How to make modak | उकडीचे मोदक रेसिपी

2.  दोनों को चमचे से चलाते हुए दो मिनट के लिए पकाये |

IMG20190828183220

3. अब इसमें खसखस, काजू, किशमिश और छोटी इलाइची का पाउडर डाले।

मोदक रेसिपी | modak recipe in hindi | How to make modak | उकडीचे मोदक रेसिपी

4. मिक्स करे और स्टफिंग में से सारा गीलापन चला जाए तब तक पकाये। इसमें तक़रीबन 4-5 मिनट लगेंगे। इसे एक प्लेट में निकाले और ठंडा होने दे।

बहार की परत बनाने की विधि:

1. एक पैन या पतीले में पानी और चुटकीभर नमक डालकर गैस को मध्यम से कम आंच पर रखे और एक उबाल आने दे।

2.  जैसे ही उबलना शुरू होता है इसमें घी डाले और मिक्स करे। आटे के लडडू

मोदक रेसिपी | modak recipe in hindi | How to make modak | उकडीचे मोदक रेसिपी

3. तुरंत ही चावल का आटा डाले। और चमचे से हिलाते हुए गुठलियां ना रहें ऐसे मिक्स करें ।

IMG20190828180238

4. इसे ढँक ले और 2 मिनट के लिए पकाये।

मोदक रेसिपी | modak recipe in hindi | How to make modak | उकडीचे मोदक रेसिपी

5. इसे एक प्लेट में निकाले और ठंडा होने दे।

6. यह छूने जितना ठंडा हो जाए याने की थोड़ा गुनगुना गरम हो तभी इसे हाथ से मसलकर गूंथना शुरू करे। अगर गरम लग रहा हो तो हथेली पर ठंडा पानी लगाए और मसलकर एकदम चिकना आटा बना ले।

IMG20190828182119

7. बराबर से 15 हिस्सों में बांटे और गोले बना ले।

मोदक रेसिपी | modak recipe in hindi | How to make modak | उकडीचे मोदक रेसिपी

मोदक बनाने की विधि :

मोदक को मोल्ड की मदद से बनाये:

1. मोल्ड की अंदर की और घी लगाए। एक आटे का बॉल ले और मोल्ड में डाले।

2. ऊँगली की मदद से आटे को सारी किनारो पर दबाते हुए फैलाये और बिच में जगह रखे। रवा लडडू

IMG20190828195228

3. इसमें स्टफिंग का मिश्रण भरे और हलके हाथो से दबाये।

मोदक रेसिपी | modak recipe in hindi | How to make modak | उकडीचे मोदक रेसिपी

4. अब थोड़ा और आटा ले और नीचे का हिस्सा बंद कर ले।

IMG20190828195547

5. अब मोल्ड को खोले और सावधानी से निकालकर प्लेट में रखे।

IMG20190828200425

6. जब बाकी के मोदक बना रहे हो तब थाली को कपडे से ढंके रखे ताकि तैयार किये हुए मोदक सुख ना जाए।

मोदक को हाथ से आकार दे :

1. हथेली के ऊपर घी लगाए और आटे का एक बॉल हथेली के बिच में रखे।

2. दूसरे हाथ की उंगलियों से दबाते हुए गोल चपटा आकार दे।

मोदक रेसिपी | modak recipe in hindi | How to make modak | उकडीचे मोदक रेसिपी

3. अब दोनों हाथों की उँगलियाँ और अंगूठे की मदद से किनारो और बिच के हिस्से को दबाते जाए और गोल आकार देते जाए।

4. बीच में 2-3 छोटी चम्मच जितना स्टफिंग रखे।

IMG20190828200608 1

5. ऊँगली और अंगूठे की मदद से आटे को पिंच करते जाए और प्लीट बनाते जाए।

IMG20190828201201

6. जितनी नजदीक प्लीट होगी उतना ही खूबसूरत लगेगा |

7. अब सारी प्लीट को बीच में इकट्ठा करे और दबाकर बंद कर ले।

मोदक रेसिपी | modak recipe in hindi | How to make modak | उकडीचे मोदक रेसिपी

8. इसी तरह बाकी के मोदक बना ले।

IMG20190828202824

9. मैं यहाँ सिर्फ चार ही हाथ से बनाये बाकी के मोल्ड की मदद से बनाये है।

मोदक को पकाने की विधि :

1. स्टीमर के बर्तन में 1-2 गिलास पानी डाले और इसे मध्यम आंच पर रखकर उबाल आने दे।

2. स्टीमर की थाली को घी लगा के चिकना कर लें और सारे मोदक रखे।

मोदक रेसिपी | modak recipe in hindi | How to make modak | उकडीचे मोदक रेसिपी

3. इसे 13-15 मिनट तक मध्यम आंच पर भाप में पकाये।

IMG20190828204832 1

4. इसे छूने जितना ठंडा होने दे ताकि उठाते समय यह फट ना जाए। इसे एक प्लेट में निकाले |

5. गणेशजी के प्रसाद के लिए मोदक रेसीपी (उकडीचे मोदक रेसिपी) तैयार है।

मोदक रेसिपी | modak recipe in hindi | How to make modak | उकडीचे मोदक रेसिपी

सुझाव :

1. स्टफिंग को ज्यादा देर तक मत पकाये क्यूंकि गुड़ ज्यादा पक जाता है तो वह खाने में कठिन हो जाता है और उसे ज्यादा चबाना पड़ता है

2. बहार की परत को ज्यादा मोटा ना रखे वरना यह पकने में ज्यादा समय लेगा। साथ में यह स्वाद में अच्छा नहीं लगेगा क्यूंकि आटे की मात्रा स्टफिंग के मुकाबले ज्यादा लगेगी।

3. अगर बहार की परत ज्यादा पतली होगी तो यह भाप में पकाते समय फट जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *