डिजर्टत्यौहार की रेसिपी

वर्मिसेली कस्टर्ड रेसिपी | vermicelli custard in hindi | सेमिया कस्टर्ड फ़ालूदा

वर्मिसेली कस्टर्ड रेसिपी | vermicelli custard in hindi | सेमिया कस्टर्ड फ़ालूदा – यह एक बेहद ही स्वादिष्ट और क्रीमी फ्यूजन डिजर्ट रेसिपी है, जिसे वर्मिसेली सेव और कस्टर्ड पाउडर से बनाया जाता है। यह मुख्य रूप से ये पारंपरिक दूध आधारित सेमिया खीर, आइस क्रीम और फलों के साथ बनाए जाने वाली कस्टर्ड रेसिपी का फ्यूजन है। यह बहुत ही टेस्टी और क्रीमी डिजर्ट रेसिपी है, जिसे आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ किसी भी तरह के खास मौके पर खा सकते हैं।

वर्मिसेली कस्टर्ड रेसिपी | vermicelli custard in hindi | सेमिया कस्टर्ड फ़ालूदा

वर्मिसेली कस्टर्ड रेसिपी | vermicelli custard in hindi | सेमिया कस्टर्ड फ़ालूदा – गर्मी के दिनों में जब भी कुछ ठंडा खाने का मन हो तब आप यह सेमिया कस्टर्ड की रेसिपी बना सकते है | सेमिया कस्टर्ड में मिक्स फ्रूट, मिक्स ड्राई फ्रूट्स, आइसक्रीम, चोको चिप्स और टूटी फ्रूटी के साथ सर्व किये जाने पर उसका ओर भी ज्यादा अच्छा लगता है | सेमिया कस्टर्ड फालूदा की इस रेसिपी को घर पर आसानी से बनाने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स और सुझावो को फोलो करें |

Preparation Time: 10 Minutes

Cooking Time: 20 Minutes

Cuisine: Indian

आवश्यक सामग्री:

½ छोटी चम्मच घी
½ कप वर्मिसेली सेव
4 कप दूध (फुल क्रीम)
¼ छोटी चम्मच केसर
¼ कप चीनी
2 बड़े चम्मच वनीला कस्टर्ड पाउडर
½ कप दूध

परोसने के लिए : (1 गिलास) :

2 बड़े चम्मच सब्जा
2 बड़े चम्मच अनार
3 स्ट्रॉबेरी कटी हुई
2 बड़े चम्मच केला, कटे हुए
2 बड़े चम्मच सेब, कटे हुए
1 स्कूप आइसक्रीम
मिक्स ड्राई फ्रूट्स, कटे हुए
चेरी
चॉको चिप्स
टूटी फ्रूटी

वर्मिसेली कस्टर्ड रेसिपी | vermicelli custard in hindi | सेमिया कस्टर्ड फ़ालूदा | वर्मिसेली कस्टर्ड या सेमिया कस्टर्ड फ़ालूदा बनाने की विधि :

1. सबसे पहले एक पेन या कड़ाई में घी को मध्यम आंच पर गरम करें और उसमें वर्मिसिली सेव को सुनहरा होने तक भुने | 

IMG 20210320 150804

2. जब वर्मिसेली सेव हल्की भूरी हो जाये तब इसे एक साइड रखें | मैंगो लस्सी (आम की लस्सी) रेसिपी

IMG 20210320 150852

3. एक बड़ी कढ़ाई में दूध और केसर को गर्म करें |

वर्मिसेली कस्टर्ड रेसिपी | vermicelli custard in hindi | सेमिया कस्टर्ड फ़ालूदा

4. दूध को लगातर चम्मच से हिलाते रहें और अच्छे से उबालें ।

IMG 20210320 154945

5. अब इसमें चीनी डालें और मिला लें।

वर्मिसेली कस्टर्ड रेसिपी | vermicelli custard in hindi | सेमिया कस्टर्ड फ़ालूदा

6. अब इसमें भुनी हुई वर्मिसेली सेव डालें और अच्छे से मिला लें।

वर्मिसेली कस्टर्ड रेसिपी | vermicelli custard in hindi | सेमिया कस्टर्ड फ़ालूदा

7. 7 मिनट तक इसे उबाल लें या फिर तब तक, जब तक सेमियां अच्छे से पक न जाएं।

IMG 20210320 151140

8. अब एक छोटी कटोरी में कस्टर्ड पाउडर और दूध लें। इसे अच्छे से मिक्स कर लें और ध्यान रखें कि इसमें कोई गांठ न हो। केसर पिस्ता लस्सी

IMG 20210320 151218

9. अब इस कस्टर्ड को कढ़ाई में डालें और हिलाते रहें।

वर्मिसेली कस्टर्ड रेसिपी | vermicelli custard in hindi | सेमिया कस्टर्ड फ़ालूदा

10. तब तक पकाएं, जब तक दूध गाढ़ा और पूरी तरह से क्रीमी नहीं हो जाता है।

वर्मिसेली कस्टर्ड रेसिपी | vermicelli custard in hindi | सेमिया कस्टर्ड फ़ालूदा

11. अब कस्टर्ड सेमिया को एक बड़े बर्तन में निकाल लें।

वर्मिसेली कस्टर्ड रेसिपी | vermicelli custard in hindi | सेमिया कस्टर्ड फ़ालूदा

12. इसे पूरी तरह से ठंडा कर लें और 2 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें।

IMG 20210320 153833

13. सब्जा बनाने के लिए सब्जा के बीज को पानी की सही मात्रा में 15 मिनट या फिर तब तक भिगोएं जब तक ये थोड़े मोटे न हो जाएं।

वर्मिसेली कस्टर्ड रेसिपी | vermicelli custard in hindi | सेमिया कस्टर्ड फ़ालूदा

14. परोसने के लिए एक बड़ा गिलास लें इसमें पहले सब्जा डालें।

IMG 20210320 153915

15. अब इसमें 3-4 चम्मच वर्मिसेली कस्टर्ड डालें।

IMG 20210320 153949

16. अब इसपर कटे हुए अनार के दाने, स्ट्रॉबेरी, केला और सेब के टुकड़े रखें।

IMG 20210320 154056

17. इसमें फिर से 2-3 चम्मच ठंडा वर्मिसेली कस्टर्ड डालें।

IMG 20210320 154126

18. अब इसमें वनीला आइसक्रीम डालें |

IMG 20210320 154237

19. अब उसे मिक्स ड्राईफ्रुट्स, चोको चिप्स और टूटी फ्रूटी डालें।

वर्मिसेली कस्टर्ड रेसिपी | vermicelli custard in hindi | सेमिया कस्टर्ड फ़ालूदा

20. आखिर में, इसे चेरी से गार्निश करें और आपका ठंडा और बेहद ही स्वादिष्ट वर्मिसेली कस्टर्ड खाने के लिए तैयार है।

वर्मिसेली कस्टर्ड रेसिपी | vermicelli custard in hindi | सेमिया कस्टर्ड फ़ालूदा

सुझाव :

1. सेमिया कस्टर्ड फालूदा बनाने के लिए फुल फैट मिल्क का ही इस्तेमाल करें |

2. इस रेसिपी में आप अपनी पसंद के फ्लेवर के कस्टर्ड पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

3. आप अपनी पसंद के कोई भी फलों और ड्राई फ्रूट्स का इस्तेमाल कर सकते है |

4. आखिर में वर्मिसेली कस्टर्ड/सेमिया कस्टर्ड रेसिपी ठंडी करने के बाद परोसने पर अधिक स्वादिष्ट लगती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *