ग्रेवीवाली सब्जी

पिठलं रेसिपी | Maharashtrian Pithla Recipe | पिठलं भाकरी रेसिपी

महाराष्ट्रियन पिटल रेसिपी | Maharashtrian Pithla Recipe | पिठलं भाकरी रेसिपी

महाराष्ट्रियन पिटल भाकरी महाराष्ट्र की पारंपरिक रेसिपी है | जिसे बनाने के लिए बेसन, प्याज, लहसुन, हरी मिर्च और अन्य सामग्री का इस्तेमाल किया जाता है | यह रेसिपी को स्वाद के साथ साथ सेहतमंद भी कहा गया है | झटपट से बन जानेवाली यह गर्मागर्म पठलं रेसिपी को आप चावल की रोटी, ज्वार की रोटी, उबले हुए चावल और प्याज के साथ रात के भोजन में परोस सकते हो | 

Preparation Time: 5 Minutes

Cooking Time: 10-15 Minutes

Cuisine: Maharashtrian Recipe

आवश्यक सामग्री :

1 कप बेसन
1 प्याज बारीक़ कटा हुआ
7-8 लहसुन की कलियां बारीक़ कटी हुई
2-3 हरी मिर्च बारीक़ कटी हुई
7-8 कढ़ी पत्ता
½ छोटी चम्मच राइ-जीरा
¼ छोटी चम्मच हींग
½ छोटी चम्मच हल्दी पाउडर
¼ छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर
¼ कप हरा धनिया बारीक़ कटा हुआ  
स्वादनुसार नमक
2 बड़े चम्मच तेल

महाराष्ट्रियन पिटल रेसिपी (Maharshtrian Pithla Recipe in Hindi) बनाने की विधि :

1. सबसे पहले एक बाउल में बेसन ले और उसमें धीरे-धीरे करके पानी (2½ कप या आवश्यकतानुसार) डालकर पतला घोल तैयार कर लें |

IMG 20200710 114728

2. एक पेन या कढ़ाई में तेल को मध्यम आंच पर गर्म करें | अब उसमें राइ-जीरा, हींग और कढ़ी पत्ता डालकर तड़का लगाए | अब उसमें बारीक़ कटी हुई लहसुन की कलियाँ और बारीक़ कटी हुई हरी मिर्च डालकर 10 सेकण्ड्स के लिए भूनें |

IMG 20200710 114801

3. अब उसमें प्याज डालकर प्याज को सुनहरा होने तक भून लें |

IMG 20200710 114849

4. जब प्याज पक जाये तब उसमें हल्दी पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालें |

IMG 20200710 114942

5. अब उसमें का बेसन-पानी का मिश्रण और नमक डालकर मिक्स करे |

महाराष्ट्रियन पिटल रेसिपी | Maharashtrian Pithla Recipe | पिठलं भाकरी रेसिपी

6. कढ़ाई को ढंकन से ढंककर मिश्रण को 10-12 मिनिट के लिए धीमी आंच पर पकाये | (बीच बीच मे चम्मच से बेसन को हिलाये, वरना बेसन चिपक जाएगा)

IMG 20200710 115123

7. 10-12 मिनिट बाद ढंकन को खोले | अगर आपको बेसन गाढ़ा लगे तो थोडासा पानी डालकर 1-2 मिनिट के लिए ओर पकाये |

महाराष्ट्रियन पिटल रेसिपी | Maharashtrian Pithla Recipe | पिठलं भाकरी रेसिपी

8. गैस को बंद करे | उसमें हरा धनिया डालकर मिक्स करें | 

महाराष्ट्रियन पिटल रेसिपी | Maharashtrian Pithla Recipe | पिठलं भाकरी रेसिपी

9. हमारा स्वादिष्ट और सेहतमंद महाराष्ट्रियन पिटल रेसिपी तैयार है, जिसे आप चावल की रोटी, ज्वार की रोटी, प्याज और उबले हुए चावल के साथ गरमा गर्म तुरंत ही परोसे |

महाराष्ट्रियन पिटल रेसिपी | Maharashtrian Pithla Recipe | पिठलं भाकरी रेसिपी

सुझाव:

1. बेसन का घोल बनाते वक्त ध्यान रहे की उसमें गांठे न रहे |

2. पिठले को कम या ज्यादा तीखा बनाने के लिए हरी मिर्च की मात्रा कम या ज्यादा करें |

3. पिठले को गाढ़ा या पतला बनाने के लिए पानी की मात्रा कम या ज्यादा कर सकते हो |

4. अगर आप पिठला को चावल के साथ परोस रहे हो तो उसे थोड़ा पतला ही बनाये |

5. हो सके तो पिठले को तुरंत ही परोसे, क्यूंकि जैसे जैसे पिठला ठंडा होता जाता है वैसे वैसे वह जमने लगता है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *