हेल्थी ड्रिंक्स

फालूदा रेसिपी | falooda in hindi | शाही फालूदा | घर का बना फालूदा

फालूदा रेसिपी | शाही फालूदा | घर का बना फालूदा स्टेप बाय स्टेप फोटो रेसिपी के साथ। यह एक मलाईदार और समृद्ध भारतीय स्ट्रीट फूड डेज़र्ट रेसिपी है जो दूध, गुलाब सिरप, आइस क्रीम और ड्राई फ्रूट्स के साथ बनाई जाती है। फालूदा की विधि आवश्यक सामग्री को पहले से बनाके और जब भी आवश्यकता हो, असेंबल करना है। इसके अलावा, यह रेसिपी बच्चों से लेकर वयस्कों तक सबको पसंद है।

फालूदा रेसिपी | falooda in hindi | शाही फालूदा | घर का बना फालूदा

अलग-अलग देशों में इसे बनाने के तरीके में थोड़ा फर्क जरूर है पर स्वाद हर जगह लाजवाब है। आमतौर पर इसे बनाने में गुलाब सिरप, सेवई, मीठी तुलसी के बीज, दूध के साथ जेली के टुकड़ों का इस्तेमाल होता है। अगर आपने इसे बनाने में महारत हासिल कर ली है तो लगभग एक घंटे में आप स्वादिष्ट फालूदा तैयार कर सकते हैं। कई जगहों पर इसे अलग-अलग फ्लेवर में भी बनाया जाता है।

अंत में मैं घर का बना फालूदा रेसिपी के इस पोस्ट के साथ अपने अन्य डिजर्ट और मिठाई व्यंजनों के संग्रह को भी शेयर करना चाहूंगी। इसमें मुख्य रूप से रसगुल्ला रेसिपी, भापा दोई रेसिपी, चॉकलेट बनाना केक रेसिपी, ड्राई फ्रूट चिक्की रेसिपी, मैंगो श्रीखंड, मैंगो लस्सी (आम की लस्सी) रेसिपी, पनीर खीर रेसिपी, स्ट्रॉबेरी कस्टर्ड रेसिपी, ओरियो पुडिंग डिजर्ट, साबुदाना फ्रूट कस्टर्ड, वर्मिसेली कस्टर्ड रेसिपी और फ्रूट सलाड रेसिपी शामिल हैं। इस पोस्ट के साथ मेरे अन्य रेसिपी की पोस्ट को भी देखें |

Preparation Time: 15 Minutes

Cooking Time: 5 minutes

Cuisine: Indian Healthy Drink Recipe

आवश्यक सामग्री :

1 बड़ी चम्मच सब्जा बीज / फलूदा के बीज / तुलसी के बीज
½ कप फालूदा सेव
4 कप दूध
3 टेबल स्पून चीनी
¼ कप रूह अफ्ज़ा
2 बड़े चम्मच मिक्स फ्लेवर जेली
2-3 स्कूप वेनिला आइसक्रीम
2 टेबल स्पून टूटी फ्रूटी
2 टेबल स्पून नट्स, कटा हुआ

falooda in hindi | शाही फालूदा |फालूदा रेसिपी | घर का बना फालूदा | फालूदा बनाने की विधि

1. सबसे पहले, सब्जा के बीज को 30 मिनट के लिए एक कप पानी में भिगो दें। जब तक सब्जा के बीज जेली की बनावट में नहीं बदलते हैं, तब तक भिगोएँ।

फालूदा रेसिपी falooda in hindi 4

2. फालूदा सेव तैयार करने के लिए 2 कप पानी के अंदर ½ कप फालूदा सेव डालें और उसमें चीनी डालकर अच्छी तरह से हिलाएं।

फालूदा रेसिपी falooda in hindi 1

3. 3 मिनट या जब तक सेव नरम न हो जाए तब तक उबालें। रूह अफ़ज़ा लस्सी रेसिपी

फालूदा रेसिपी falooda in hindi 2

4. सेव को एक छन्नी में निकालिए और खाना पकाने की प्रक्रिया को रोकने के लिए ठंडे पानी से रिन्स करें।

फालूदा रेसिपी falooda in hindi 3

5. अब दूध तैयार करने के लिए एक बर्तन में दूध (पहले से उबालकर ठंडा कर लें ) निकाले और उसमें 2 बड़ी चम्मच चीनी डालें और चीनी को पिघलने तक अच्छी तरह से हिलाएँ।

फालूदा रेसिपी falooda in hindi 5

6. उसमें रूह अफ़्ज़ा डाले और मिक्स करें |

फालूदा रेसिपी falooda in hindi 7

7. फालूदा तैयार करने के लिए, एक लंबे गिलास में 1 बड़ी चम्मच रूह अफ्ज़ा डालें।

फालूदा रेसिपी falooda in hindi 8

8. इसके बाद 2 टेबलस्पून भिगोये हुए सब्जा डालें।

फालूदा रेसिपी | falooda in hindi | शाही फालूदा | घर का बना फालूदा

9. इसमें 2 टेबलस्पून पका हुआ फालूदा सेव मिलाएं।

फालूदा रेसिपी | falooda in hindi | शाही फालूदा | घर का बना फालूदा

10. मिक्स फ्लेवर जेली और नट्स डालें |

फालूदा रेसिपी | falooda in hindi | शाही फालूदा | घर का बना फालूदा

11. 1 कप ठंडा रूह अफ़ज़ा मिल्क डालें और धीरे से हिलाएं।

फालूदा रेसिपी | falooda in hindi | शाही फालूदा | घर का बना फालूदा

12. वेनिला आइसक्रीम के एक स्कूप भी डालें। 2 टेबलस्पून टुटी फ्रूटी और 2 टेबलस्पून नट्स के साथ गार्निश करें।

फालूदा रेसिपी | falooda in hindi | शाही फालूदा | घर का बना फालूदा

13. अंत में, ठंडा शाही फालूदा का आनंद लें।

फालूदा रेसिपी falooda in hindi 14

सुझाव :

1. फालूदा सर्व करते समय आप अपनी पसंद और स्वाद अनुसार सब्जा, जेली, ड्राईफ्रूट्स और आइसक्रीम की मात्रा या ज्यादा कर सकते हो|

2. वेनिला आइसक्रीम की जगह आप अपनी पसंद की कोई भी आइसक्रीम डाल सकते हो |

3. सर्विंग गिलास को सर्व करने से ठीक पहले तैयार करें, वरना आइसक्रीम पिघल जाएगा।

4. जेली और ड्राईफ्रूट्स डालने से फलूदे का स्वाद ओर भी स्वादिष्ट लगता है |

5. अगर आपके पास फालूदा सेव नहीं है, तो सेवई का उपयोग करें।

6. अंत में, जब शाही फालूदा में अच्छी क्वालिटी का रूह अफ्ज़ा इस्तेमाल किया तो इसका स्वाद अच्छा लगता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *