किड्स रेसिपीसैंडविच-पिज्ज़ा-बर्गर रेसिपीस्ट्रीट फ़ूड स्नैक्स

गार्लिक चीज़ टोस्ट रेसिपी | garlic cheese toast in hindi | तवा पर चीज़ गार्लिक ब्रेड

गार्लिक चीज़ टोस्ट रेसिपी| तवा पर चीज़ गार्लिक ब्रेड रेसिपी (स्टेप बाय स्टेप फोटो के साथ) – गार्लिक ब्रेड एक बेहद ही आसान स्नैक फूड रेसिपी है | जिसे आप बचे हुए सैंडविच ब्रेड स्लाइस के साथ मिनटों में तैयार कर सकते हो । आप इसे हल्की भूख में सुबह या शाम के नाश्ते के लिया या फिर बच्चों के लंच बॉक्स के लिए भी तैयार कर सकते हो | यह चीज़ गार्लिक ब्रेड टोस्ट रेसिपी को आप सामान्य तवा पर या फिर बेकिंग ओवन से भी तैयार कर सकते हो |

गार्लिक चीज़ टोस्ट रेसिपी | garlic cheese toast in hindi | तवा पर चीज़ गार्लिक ब्रेड

आसान गार्लिक चीज़ टोस्ट रेसिपी| तवा पर चीज़ गार्लिक ब्रेड | garlic cheese toast Recipe in hindi (स्टेप बाय स्टेप फोटो के साथ) – पिघला चीज़ और मक्खन के साथ ताजा कसा हुआ लहसुन के स्वादवाला बेहद ही आसानी से मिनटों में तैयार होनेवाला ब्रेड टोस्ट रेसिपी है| और यह स्नेक्स खाने में बेहद ही स्वादिष्ट और चीजी लगता है | जिसे बनाने के लिए बहुत ही कम सामग्री की आवश्यकता होती है | यह रेसिपी को घर पर बनाने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स और सुझावो को फॉलो करें |

आसान गार्लिक चीज़ टोस्ट रेसिपी| तवा पर चीज़ गार्लिक ब्रेड | garlic cheese toast Recipe in hindi (स्टेप बाय स्टेप फोटो के साथ) – अंत में मैं अपने ब्लॉग से मेरे इस पोस्ट के साथ मेरी अन्य विस्तृत स्टार्टर रेसिपी व्यंजनों का संग्रह की जाँच करने का अनुरोध करती हूं। इसमें मुख्य रूप से वेज लॉलीपॉप रेसिपी, शादी- पार्टी मैं परोसे जाने वाले हरे-भरे कबाब बनाना सीखिए, वेज.रशियन रोल, आलू के नगेट्स, वेज मंचूरियन ड्राई रेसिपी, वैसे ही अन्य पराठो के रेसिपी में मिक्स वेज चीज पराठा, आलू पराठा, पालक पराठा, मसाला पराठा, मेथी थेपला, केला मेथी थेपला, चिली गार्लिक पराठा, परौठा जैसे व्यंजनों की विविधताएं शामिल हैं। इनके अलावा मैं अपने अन्य संबंधित और इसी तरह के व्यंजनों के संग्रह का भी उल्लेख करना चाहूंगी,

Preparation Time: 5 Minutes

Cooking Time: 10-15 Minutes

Cuisine: International

आवश्यक सामग्री :

2 बड़े चममच नरम मक्खन
¾ कप चीज़
5-6 बारीक कटा हुआ लहसुन
½ छोटी चम्मच काली मिर्च पाउडर
½ छोटी चम्मच ऑरेगैनो
2 बड़े चम्मच बारीक़ कटा हुआ हरा धनिया
½ छोटी चम्मच चिल्ली फ्लेक्स
4 ब्रेड स्लाइस (सफेद / ब्राउन)
1 छोटी चम्मच मक्खन टोस्ट करने के लिए

गार्लिक चीज़ टोस्ट रेसिपी | garlic cheese toast in hindi | तवा पर चीज़ गार्लिक ब्रेड | गार्लिक चीज़ टोस्ट बनाने की विधि | स्टेप बाइ स्टेप फोटो के साथ गार्लिक चीज़ टोस्ट कैसे बनाएं

1. गार्लिक चीज़ टोस्ट रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले, एक बड़े कटोरे में मक्खन, लहसुन, काली मिर्च, चिली फलैक्स, ऑरेगैनो और बारीक़ कटा हुआ हरा धनिया मिलाएं।

गार्लिक चीज़ टोस्ट रेसिपी garlic cheese toast in hindi

2. अच्छी तरह से मिलाएं ।

गार्लिक चीज़ टोस्ट रेसिपी garlic cheese toast in hindi 2

3. अब ब्रेड के एक स्लाइस के ऊपर 2 टेबलस्पून गार्लिक चीज़ स्टफिंग फैलाएं।

गार्लिक चीज़ टोस्ट रेसिपी | garlic cheese toast in hindi | तवा पर चीज़ गार्लिक ब्रेड

4. अब थोड़ा चीज़ फैलाये |

गार्लिक चीज़ टोस्ट रेसिपी | garlic cheese toast in hindi | तवा पर चीज़ गार्लिक ब्रेड

5. तवे को गर्म करे और कुछ मक्खन के साथ टोस्ट करें |

गार्लिक चीज़ टोस्ट रेसिपी garlic cheese toast in hindi 6

6. 3 मिनट के लिए या जब तक चीज़ पूरी तरह से पिघल न जाए, तब तक ढंककर रखें और पकाये |

गार्लिक चीज़ टोस्ट रेसिपी | garlic cheese toast in hindi | तवा पर चीज़ गार्लिक ब्रेड

7. जब ये अच्छे से टोस्ट हो जाये तब उसे एक प्लेट में निकाले |

गार्लिक चीज़ टोस्ट रेसिपी garlic cheese toast in hindi 8

8. आखिर में मनचाहे आकार में काट लें |

गार्लिक चीज़ टोस्ट रेसिपी | garlic cheese toast in hindi | तवा पर चीज़ गार्लिक ब्रेड

9. स्वादिष्ट गार्लिक चीज़ टोस्ट रेसिपी या चीसी गार्लिक ब्रेड गरमा गर्म हरी चटनी या सॉस के साथ परोसे |

गार्लिक चीज़ टोस्ट रेसिपी | garlic cheese toast in hindi | तवा पर चीज़ गार्लिक ब्रेड

सुझाव :

1. सबसे पहले ब्रेड को धीमी आंच पर टोस्ट करें, अन्यथा ब्रेड नीचे से जल सकती है।

2. लहसुन की मात्रा आप अपने स्वादनुसार कम या ज्यादा कर सकते है |

3. ज्यादातर मोज़ेरेला या चेडर चीज़ का उपयोग ही उपयोग किया जाता है, आपके पास जो चीज उपलब्ध हो उसका इस्तेमाल करें |

4. अगर आपको मसालेदार टोस्ट स्वाद पसंद है, तो स्टफिंग में बारीक कटी हरी मिर्च भी डाल सकते है ।

5. अगर आप चीज़ गार्लिक ब्रेड तवे की जगह ओवन में बना रहे हो तो, ओवन को 180 डिग्री सेल्सियस पर 10 मिनट के लिए प्रीहीट और बेक करें।

6. इस रेसिपी के लिए आप सफेद, ब्राउन या मल्टीग्रेन ब्रेड का भी इस्तेमाल कर सकते है |

7. आखिर में जब गार्लिक चीज़ टोस्ट रेसिपी या चीज़ गार्लिक ब्रेड को जब इसे गर्म परोसा जाता है तो उसका स्वाद ओर भी अच्छा लगता है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *