रायता

पत्ता गोभी और गाजर का रायता | Cabbage & Carrot Raita Recipe

cabbage-carrot-raita
पत्ता गोभी और गाजर का रायता
 
पत्ता गोभी और गाजर का रायता (Cabbage & Carrot Raita ) गर्मियों के दिनों में दोपहर के भोजन के साथ रायता खाने का एक अलग ही मजा होता है | रायते में दही का इस्तेमाल होने से वह हमारे शरीर को ठंडक प्रदान करता है | दही और पत्ता गोभी दोनों में एन्टी एजिंग तत्व होता है जो हमें जवान बनाये रखने में मदद करता है और गाजर हमारी आँखों के लिए, रक्त को साफ करने के लिए और खाने को पचाने में सहायता करता है | तो आज हम पोषक तत्व से भरपूर पत्ता गोभी और गाजर का रायता बनायेंगे |
 
Prep Time :
5 Mins
Cook Time :
Total Time :
5 Mins
Cuisine :
Indian
Type Of Recipe :
Side Dish
 
 
 
 
मात्रा
सामग्री
½ कप
बारीक़ कटी हुई पत्ता गोभी   
¼ कप
कद्दूकस किया हुआ गाजर
¼ कप
बारीक़ कटा हुआ हरा धनिया
1
कटी हुई हरी मिर्च
1 कप
दही
1 चम्मच
चीनी
½  छोटी चम्मच
भुना हुआ जीरा पाउडर
¼  छोटी चम्मच
काली मिर्च पाउडर
¼  छोटी चम्मच
चाट मसाला पाउडर
¼  छोटी चम्मच
लाल मिर्च पाउडर
¼  छोटी चम्मच
काला नमक
स्वादनुसार
नमक
1 चम्मच
तेल
¼  छोटी चम्मच
जीरा
¼  छोटी चम्मच
राई
चुटकी
हींग
 

पत्ता गोभी और गाजर का रायता बनाने की विधि : 

1.  एक बाउल में दही डाले और उसमें चीनी, भुना हुआ जीरा पाउडर, काली मिर्च पाउडर, चाट मसाला पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, काला नमक और नमक डालकर इसे खूब अच्छे से फेंटे जिस से यह smooth और पतली मलाई जैसा पेस्ट बन जाए |
 
Cabbage%2Bcarrot%2Braita%2B1
पत्ता गोभी और गाजर का रायता
 
2.  अब इसमें कटी हुई पत्ता गोभी, गाजर, हरी मिर्च और बारीक़ कटा हुआ हरा धनियाडाले और खूब अच्छे से इसे मिक्स कर ले | 
 
Cabbage%2Barrot%2BRaita%2B2
पत्ता गोभी और गाजर का रायता

3. 
अब तड़का पेन में तेल को मध्यम आंच पर गरम करें और उसमे जीरा, राई और हींग से तड़का लगाये और रायते में डालकर रायते को अच्छे से मिक्स कर लें |
 
Cabbage%2BCarrot%2BRaita%2B3
पत्ता गोभी और गाजर का रायता
 
4.  हमारा पत्ता गोभी और गाजर का रायता तैयार है जिसे आप कमरे के तापमान में या एक डेढ़ घंटा फ्रिज़ में रखकर ठंडा ठंडा भी परोस सकते हो |
 
cabbage-carrot-raita
पत्ता गोभी और गाजर का रायता
 
 
 
सुझाव :
 
1.  इस रायते में कच्ची पत्ता गोभी का इस्तेमाल किया गया है आप चाहे तो पत्ता गोभी को थोड़ा पका कर भी इस्तेमाल कर सकते हो |
 
2.  रायते में कभी भी खट्टे दही का इस्तेमाल ना करे |
 
3.  इस रायते को बिना तड़का लगाए भी सर्व कर सकते हो पर तड़के वाला रायता और भी स्वादिष्ट लगता है |
 
4.  इस रायते को आप सभी भारतीय व्यंजनों के साथ परोस सकते हो |
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *