रायता

मिक्स वेज रायता | How To Make Mix Vegetable Raita Recipe – Mitali Delicious Kitchen

मिक्स वेज रायता 
मिक्स वेज रायता
 
मिक्स वेज रायता | How To Make Mix Vegetable Raita Recipe  – मिक्स वेज रायता की रेसिपी बहुत ही स्वादिष्ट, पौष्टिक और झटपट बनने वाली रेसिपी है | यह रायता दही और सब्जियो को मिक्स करके बनाया जाता है जो हमारे पाचन क्रिया को भी सही करता है | जिसका स्वाद सभी को बहुत ही पसंद आता है |
 
Prep Time :
5 Mins
Cook Time :
Total Time :
5 Mins
Cuisine :
Indian
Type Of Recipe :
Side Dish
 
मिक्स वेज रायता बनाने की सामग्री :
 
मात्रा
सामग्री
¼ कप
बारीक़ कटा हुआ प्याज
¼ कप
कद्दूकस किया हुआ गाजर
¼ कप
बारीक़ कटी हुई ककड़ी 
¼ कप
बारीक़ कटा हुआ टमाटर
¼ कप
बारीक़ कटा हुआ हरा धनिया
1
कटी हुई हरी मिर्च
1 कप
दही
1 चम्मच
चीनी
½  छोटी चम्मच
भुना हुआ जीरा पाउडर
¼  छोटी चम्मच
काली मिर्च पाउडर
¼  छोटी चम्मच
चाट मसाला पाउडर
¼  छोटी चम्मच
लाल मिर्च पाउडर
¼  छोटी चम्मच
काला नमक
स्वादनुसार
नमक
1 चम्मच
तेल
¼  छोटी चम्मच
जीरा
¼  छोटी चम्मच
राई
चुटकी
हींग
 
 
 
 
 
 
 

मिक्स वेज रायता बनाने की विधि :

 
1.  एक बाउल में दही डाले और उसमें चीनी, भुना हुआ जीरा पाउडर, काली मिर्च पाउडर, चाट मसाला पाउडर, काला नमक और नमक डालकर इसे खूब अच्छे से फेंटे जिस से यह smooth और पतली मलाई जैसा पेस्ट बन जाए |
 
मिक्स वेज रायता 
मिक्स वेज रायता
 
 
2.  अब इसमें कटे हुए प्याज, गाजर, ककड़ी, टमाटर, हरी मिर्च और बारीक़ कटा हुआ हरा धनिया डाले और खूब अच्छे से इसे मिक्स कर ले 
 
मिक्स वेज रायता
 
3.  अब तड़का पेन में तेल को मध्यम आंच पर गरम करें और उसमे जीरा, राई और हींग से तड़का लगाये और रायते में डाले और ऊपर से लाल मिर्च पाउडर डालकर रायते को अच्छे से मिक्स कर लें |
 
मिक्स वेज रायता
 
4.  हमारा मिक्स वेज रायता तैयार है जिसे आप कमरे के तापमान में या एक डेढ़ घंटा फ्रिज़ में रखकर ठंडा ठंडा भी परोस सकते हो |
 
मिक्स वेज रायता 
मिक्स वेज रायता
 
 
सुझाव :
 
1. इस रायते में आप अपनी पसंद और उपलब्धा के अनुसार सब्जियां डाल सकते हो |
 
2. इस रायते को बिना तड़का लगाए भी सर्व कर सकते हो पर तड़के वाला रायता और भी स्वादिष्ट लगता है |
 
3.   इस रायते को आप सभी भारतीय व्यंजनों के साथ परोस सकते हो |
 

https://mitalideliciouskitchen.com/2019/03/%e0%a4%96%e0%a5%80%e0%a4%b0%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%a4%e0%a4%be/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *