डाइट रेसिपी

मिक्स वेज ओट्स खिचड़ी बनाने की रेसिपी | Diet Khichdi for weight loss – Mitali Delicious Kitchen

मिक्स वेज ओट्स खिचड़ी
ओट्स खिचड़ी बनाने की रेसिपी
 
मिक्स वेज ओट्स खिचड़ी | Oats Khichdi | Diet Khichdi for weight loss – वैसे तो ओट्स का स्वाद सभी लोग को पसंद नहीं आता पर अगर उसे मिक्स सब्जियों और भारतीय मसाले डालकर बनाया जाये तो उसका स्वाद और भी लाजवाब लगता है| वैसे तो ओट्स हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद है| ओट्स में बीटा-ग्लूकॉन और मिनरल सहित कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो कई गंभीर बीमारियां जैसे की डायाबिटीज, हृदय रोग, मोटापा और कैंसर से बचाने में हमारी मदद करता है | तो आज हम मिक्स वेज ओट्स की खिचड़ी बनाएंगे, तो देर किस बात की है शुरू करें| 
 
 
Prep Time :
10 Mins
Cook Time :
10 Mins
Total Time :
20 Mins
Cuisine :
Indian
Type Of Recipe :
Break Fast
ओट्स खिचड़ी बनाने की सामग्री :
मात्रा
सामग्री
½ कप
ओट्स
½ कप
मूंग दाल
1
मध्यम आकर का कटा हुआ प्याज
1
मध्यम आकर का कटा हुआ टमाटर
¼ कप
मटर 
¼ कप
गाजर
2 बड़े चम्मच
केप्सिकम
1 बड़ा चम्मच
बारीक़ कटा हुआ अदरक
1 बड़ा चम्मच
बारीक़ कटा हुआ लहसुन
2
बारीक़ कटी हुई हरी मिर्च
1 छोटी चम्मच
जीरा
½  छोटी चम्मच
अजवाइन
चुटकी
हींग
5-6
कढ़ी पत्ता
1
तेज पत्ता
½  इंच
दालचीनी
2
लवंग
½  छोटी चम्मच
हल्दी पाउडर
½  छोटी चम्मच
लाल मिर्च पाउडर
½  छोटी चम्मच
गरम मसाला पाउडर
1  चम्मच
धनिया – जीरा पाउडर
1 बड़ा चम्मच
तेल
स्वादनुसार
नमक
जरुरतनुसार 
पानी

ओट्स खिचड़ी बनाने की विधि :

1.    सबसे पहले मूंग दाल को अच्छे से धो कर 30 मिनिट के लिए भिगो के रखें |
2.   एक कूकर में तेल को मध्यम आंच पर गरम करे | अब उसमे जीरा, हींग, अजवाइन, कढ़ी पत्ता, तेज पत्ता, दालचीनी और लवंग डाल के 10 सेकण्ड्स के लिए भूनें |
 
 
मिक्स वेज ओट्स खिचड़ी
ओट्स खिचड़ी बनाने की रेसिपी
 
 
3.   अब उसमें बारीक़ कटा हुआ अदरक, लहसुन और प्याज डालें और सुनहरा होने तक पकाये|
 
 
IMG 20190311 WA0066
ओट्स खिचड़ी बनाने की रेसिपी
 
 
4.     जब प्याज भून जाये तब उसमें टमाटर, केप्सिकम  और हरी मिर्च डालकर 1 मिनिट तक भून लें|
 
 
मिक्स वेज ओट्स खिचड़ी
ओट्स खिचड़ी बनाने की रेसिपी
 
 
5.   अब उसमें हल्दी पाउडर, लालमिर्च पाउडर, धनिया-जीरा पाउडर और गरम मसाला डालकर सभी चीजों को अच्छे से भून लें|
 
IMG 20190311 WA0063
ओट्स खिचड़ी बनाने की रेसिपी
 
 
6.     सारी चीजें भून जाये तब उसमे मटर और गाजर डाल के मिक्स करें|
 
 
मिक्स वेज ओट्स खिचड़ी
ओट्स खिचड़ी बनाने की रेसिपी
 
 
7.   अब उसमे भिगोई हुए मूंग दाल और ओट्स  डालकर सारी चीजों को अच्छे मिक्स कर के 1मिनिट के लिए पका लें|
 
 
IMG 20190311 WA0062
ओट्स खिचड़ी बनाने की रेसिपी
 
 
8.   अब उसमें 3 कप पानी, स्वादनुसार नमक और हरा धनिया डालकर अच्छे मिक्स करे और कुकर को बंद करके ३-४ सिटी लगाये और कुकर को ठंडा होने के बाद खोले |
 
 
IMG 20190311 WA0075
ओट्स खिचड़ी बनाने की रेसिपी
 
 
9.     हमारी हेल्थी और टेस्टी मिक्स वेज ओट्स खिचड़ी तैयार है |
 
 
मिक्स वेज ओट्स खिचड़ी
ओट्स खिचड़ी बनाने की रेसिपी
 
सुझाव :
1.    इस रेसिपी में आप अपनी मनचाही सब्जियों का इस्तेमाल कर सकते हो |
 
2.   इस रेसिपी को ज्यादा तीखा और मसालेदार बनाने के लिए हरी मिर्च और अदरक-लहसुन पेस्ट की मात्रा को दोगुनी करें |  
 
3.   इस रेसिपी में मूंग दाल को भिगो के इस्तेमाल किया गया है अगर आप के पास कम टाइम है तो बिना मूंग दाल भिगोये भी खिचड़ी बना सकते है | 
 
4.   ओट्स खिचड़ी को आप नाश्ते में, दोपहर के खाने में या फिर रात के खाने में भी बना सकते हो |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *