स्नेक्सस्ट्रीट फ़ूड स्नैक्स

ब्रेड पकोड़ा रेसिपी | bread pakora recipe in Hindi | aloo stuffed bread pakora

ब्रेड पकोड़ा रेसिपी | bread pakora recipe in Hindi | aloo stuffed bread pakora

ब्रेड पकोड़ा रेसिपी | bread pakora recipe in Hindi | aloo stuffed bread pakora – ब्रेड पकोड़ा बेहद ही एक लोकप्रिय स्ट्रीट फ़ूड है | जिसे बनाने के लिए ब्रेड में आलू का चटपटा स्टफिंग भरा जाता है और बेसन के घोल में डुबोकर तेल में कुरकुरा होने तक तला जाता है | यह शाम के समय ठंडी के मौसम में या बारिश के मौसम में चाय के साथ परोसने के लिए एकदम सही नाश्ता है | यह ऐसा स्नैक है जिसे मेहमानों को सर्व करने के अलावा बच्चे अगर पिकनिक पर जा रहे हो तो उन्हें भी टिफिन में रख सकते हैं। इसे आप सिर्फ 30 मिनट में बनाकर तैयार किया जा सकता है |

Preparation Time: 10-15 Minutes

Cooking Time: 15-20 Minutes

Cuisine: Street Food Recipe

आवश्यक सामग्री :

4 ब्रेड की स्लाइस
हरी चटनी
तलने के लिए तेल

स्टफिंग :

3 उबले हुए आलू
1 बड़ी चम्मच तेल
½ छोटी चम्मच राइ
चुटकी हींग
½ इंच अदरक का टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
1 बारीक कटी हुई हरी मिर्च
½ छोटी चम्मच हल्दी पाउडर
¼ छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर
½ छोटी चम्मच धनिया-जीरा पाउडर
½ छोटी चम्मच गरम मसाला पाउडर 
¼ कप बारीक़ कटा हुआ हरा धनिया
½ निम्बू का रस
स्वादनुसार नमक

घोल के लिए :

1 कप बेसन
1 बड़ी चम्मच चावल का आटा
¼ छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर
¼ छोटी चम्मच हल्दी पाउडर
चुटकी हींग
¼ छोटी चम्मच बेकिंग सोडा
1 बड़ी चम्मच गरम तेल
स्वादनुसार नमक
आवश्यकतानुसार पानी

ब्रेड पकोड़ा रेसिपी | bread pakora recipe in Hindi | aloo stuffed bread pakora

विधि :

1. सबसे पहले एक पेन या कड़ाई में तेल को मध्यम आंच पर गरम करें |

अब उसमें राई, हींग, कटी हुई हरी मिर्च और कटी हुई अदरक डालकर 20 सेकंड के लिए भून लें |

IMG 20200930 172227

2. अब उसमें कद्दूकस किए हुए आलू, हल्दी पाउडर, लाला मिर्च पाउडर, धनिया-जीरा पाउडर, गरम मसाला पाउडर और नमक डालकर सारी चींजो को अच्छे से मिक्स करे | आलू को चम्मच की मदद से थोड़ा मैश करके 2 मिनिट के लिए पकाए |

IMG 20200930 162631

3. 2 मिनिट बाद गैस को बंद करें और आलू की स्टफिंग के अंदर निम्बू का रस और हरा धनिया डालकर मिक्स करें |

IMG 20200930 162713

4. हमारा पकौड़े का स्टफिंग तैयार है | वेज लॉलीपॉप रेसिपी

IMG 20200930 162820

5.  एक बाउल में बेसन, चावल का आटा, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, अजवाइन, हींग, बेकिंग सोडा और नमक डालकर मिक्स करें |

IMG 20200930 162909

6.  अब घोल में धीरे-धीरे करके पानी डालकर गाढ़ा घोल तैयार करे और उसमें गर्म तेल डालकर अच्छे से मिक्स करें |

IMG 20200930 162941

7. अब ब्रेड की दो स्लाइस लें और उसके ऊपर ग्रीन चटनी लगाए | कॉर्न फ्राइड राइस रेसिपी

ब्रेड पकोड़ा रेसिपी | bread pakora recipe in Hindi | aloo stuffed bread pakora

8. ग्रीन चटनी लगाई हुई ब्रेड की एक स्लाइस पर एक समान रूप से आलू का स्टफिंग फैलाये |

ब्रेड पकोड़ा रेसिपी | bread pakora recipe in Hindi | aloo stuffed bread pakora

9. उसके ऊपर दूसरी ब्रेड की स्लाइस रखें और हल्के से दबाये | ब्रेड को दो तिकोन टुकड़ो में काट लें |

IMG 20200930 163120

10. अब एक गहरी कढ़ाई में तेल को मध्यम आंच पर गरम करने के लिए रखे | अब एक टुकड़े को घोल में डुबोये |

ब्रेड पकोड़ा रेसिपी | bread pakora recipe in Hindi | aloo stuffed bread pakora

11. उसको सभी तरफ से घोल में डुबो दे जिससे उसके ऊपर एक समान रूप से घोल लग जाए | पनीर खीर रेसिपी

IMG 20200930 163204

12. उसे अपने हाथ से धीरे से उठाये और ध्यान से मध्यम गरम तेल में डालें |

उसकी निचली सतह हल्की सुनहरी होने तक तलें | इसमें लगभग 1-2 मिनिट का समय लगेंगा |

IMG 20200930 163310

13. उसे पलटे और दूसरी सतह हल्की सुनहरी और कुरकुरी होने तक तलें |

ब्रेड पकोड़ा रेसिपी | bread pakora recipe in Hindi | aloo stuffed bread pakora

14. उसे तेल में से निकाले और एक प्लेट में पेपर नेपकिन के ऊपर रखें | इसी तरह बाकी के पकोड़े भी तलें |

ब्रेड पकोड़ा रेसिपी | bread pakora recipe in Hindi | aloo stuffed bread pakora

15. स्वादिष्ट और मजेदार ब्रेड पकोड़ा रेसिपी (Bread Pakora Recipe In Hindi) तैयार है | जिसे आप टोमेटो सॉस या चाय के साथ शाम के नाश्ते के लिए गरमा गरम परोस सकते हो |

ब्रेड पकोड़ा रेसिपी | bread pakora recipe in Hindi | aloo stuffed bread pakora

सुझाव :

1. स्टफिंग में मैंने लहसुन का इस्तेमाल नहीं किया है अगर आपको लहसुन का स्वाद ज्यादा अच्छा लगता है तो आप उसमें डाल सकते हो |

2. बदलाव के आप आलू के स्टफिंग में भुना हुआ प्याज, उबले हुए मटर या पनीर का भी इस्तेमाल कर सकते हो |

3. हरी चटनी की जगह आप लाल लहसुन की चटनी का भी इस्तेमाल कर सकते हो |

4. आप चाहे तो बिना चटनी लगाए भी पकोडे बना सकते हो, पर चटनी लगाने से पकोड़े का स्वाद ओर भी ज्यादा बढ़ जाता है |

5. ध्यान रहे की बेसन का घोल न ही ज्यादा गाढ़ा और न ही ज्यादा पतला होना चाहिए |

6. घोल में डुबोने के बाद पकोड़े को तुरंत ही तेल में तलें | पकोड़े को घोल में डुबोये रखने से ब्रेड नरम हो जाएगी और आपके लिए उसे तलना मुश्किल हो जायेगा |

7. एक समय पर एक ही पकोड़ा घोल में डुबोये और तेल में तले |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *