स्ट्रीट फ़ूड स्नैक्सचाइनीज रेसिपीस्टार्टर

वेज मंचूरियन ग्रेवी रेसिपी | Veg manchurian gravy in hindi | मंचूरियन ग्रेवी रेसिपी

वेज मंचूरियन ग्रेवी रेसिपी | Veg manchurian gravy in hindi | मंचूरियन ग्रेवी रेसिपी

वेज मंचूरियन ग्रेवी रेसिपी | Veg manchurian gravy in hindi | मंचूरियन ग्रेवी रेसिपी– ग्रेवी वेज मंचूरियन एक बेहद ही स्वादिष्ट और लोकप्रिय चाइनीज़ व्यंजन है | मिश्र सब्जियों से बना यह ग्रेवी वेजिटेबल मंचूरियन आमतौर पर फ्राइड राइस और नूडल्स के साथ परोसा जाता है या फिर इसे ऐसे ही स्टार्टर में परोसा जा सकता है |इसे आप रात के या फिर दिन के भोजन के लिए भी तैयार कर सकते है | मसालेदार ग्रेवी के साथ परोसे जानेवाला ग्रेवी मंचूरियन को घर पर बनाना बहुत ही आसान है |  स्वादिष्ट ग्रेवी मंचूरियन घर पर बनाने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स और सुझावो को फोलो करे और आपके अनुभव हमारे साथ शेयर करें |

आवश्यक सामग्री :

मंचूरियन बॉल्स बनाने की सामग्री :

2.5 कप मिक्स बारीक़ कटी हुई सब्जी (पत्ता गोभी, गाजर, शिमला मिर्च, प्याज, हरा प्याज, हरा धनिया)
1 बड़ी चम्मच अदरक-लहसुन की पेस्ट
1 छोटी चम्मच काली मिर्च पाउडर
½ बड़ी चम्मच सोया सॉस
1 बड़ी चम्मच तेल + तलने के लिए तेल
5-6 बड़ी चम्मच मैदा
5-6 बड़ी चम्मच कॉर्न फ्लोर
स्वादनुसार नमक

ग्रेवी के लिए :

2-3 बड़े चम्मच तेल
2 बड़े चम्मच बारीक़ कटा हुआ लहसुन
2 बड़े चम्मच बारीक़ कटा हुआ अदरक
2-3 कटी हुई हरी मिर्च
½ प्याज, चौकोर आकर में कटा हुआ
½ कैप्सिकम, चौकोर आकर में कटा हुआ
4 बड़े चम्मच बारीक़ कटा हुआ हरा प्याज  
2 बड़े चम्मच बारीक़ कटी हुई हरी लहसुन
2 बड़े चम्मच बारीक़ कटा हुआ हरा धनिया
1 छोटी चम्मच काली मिर्च पाउडर
1 बड़ी चम्मच सोया सॉस
2 बड़े चम्मच रेड चिली सॉस
1 बड़ी चम्मच विनेगर
1½ बड़ी चम्मच सेज़वान सॉस
1 चुटकी अजीनो मोटो (MSG)
2 बड़े चम्मच टोमेटो सॉस
1 छोटी चम्मच चीनी
1 बड़ी चम्मच कॉर्न फलोर + 2 बड़े चम्मच पानी
1½ कप पानी
स्वादनुसार नमक

वेज मंचूरियन ग्रेवी रेसिपी | Veg manchurian gravy in hindi | मंचूरियन ग्रेवी रेसिपी | वेजिटेबल ग्रेवी मंचूरियन रेसिपी

मंचूरियन बॉल्स बनाने की विधि :

1. एक बड़े बाउल में मिक्स सब्जियां लें |

IMG 20201215 112044

2. अब उसके अंदर अदरक-लहसुन की पेस्ट, कॉर्न फ्लौर, मैदा, सोया सॉस, काली मिर्च पाउडर, तेल और स्वादनुसार नमक डालें |

IMG 20201215 112153

3. सारी सामग्री को अच्छे से मिक्स करें और अगर आवश्यकता लगे तो ही मैदा और कॉर्न फ्लौर डालें | हरा भरा कबाब रेसिपी

IMG 20201215 112609

4. आवश्यकता हो तो ही पानी डालकर मिश्रण तैयार कर लें | (ज्यादा पानी मत डालें)

वेज मंचूरियन ग्रेवी रेसिपी | Veg manchurian gravy in hindi | मंचूरियन ग्रेवी रेसिपी

5. हाथों की हथेली पर थोड़ा पानी या तेल लगाकर सब्जी का मिश्रण हाथ में ले कर छोटे-छोटे बॉल्स बना लें |

IMG 20201215 113009

6. एक कड़ाई में तेल को मध्यम आंच पर गर्म करें और उसमें एक-एक करके बॉल्स डालें |

वेज. रशियन रोल रेसिपी

IMG 20201215 113407

7. बॉल्स को मध्यम से धीमी आंच पर गोल्डन ब्राउन होने तक तलें | ऐसे ही सारे बॉल्स तलें | हमारे मंचूरियन बॉल्स तैयार है |

वेज मंचूरियन ग्रेवी रेसिपी | Veg manchurian gravy in hindi | मंचूरियन ग्रेवी रेसिपी

ग्रेवी वेज मंचूरियन बनाने की विधि :

1. सबसे पहले एक कटोरी में सारे सॉस, अजीनो मोटो, काली मिर्च पाउडर और चीनी लेकर एक मिश्रण तैयार करके साइड पर रखें |

IMG 20201215 113814

2. एक बड़ी कड़ाई तेल को गर्म करें | गैस की आंच को तेज करें और उसमें बारीक़ कटा हुआ लहसुन, अदरक, हरी मिर्च डालकर 10 सेकंड के लिए पकाये |

वेज मंचूरियन ग्रेवी रेसिपी | Veg manchurian gravy in hindi | मंचूरियन ग्रेवी रेसिपी

3. प्याज और कैप्सिकम डालकर 30 सेकंड के लिए तेज आंच पर पकाये |

वेज मंचूरियन ग्रेवी रेसिपी | Veg manchurian gravy in hindi | मंचूरियन ग्रेवी रेसिपी

4. अब उसमें कटोरी में पहले से मिक्स की हुई सारी चीजें और नमक डालकर सारी चीजों को अच्छे से मिक्स करें|

IMG 20201215 122026

5. एक कटोरी में कॉर्न फ्लोर और पानी को मिक्स करके घोल तैयार कर लें |

IMG 20201215 121927

6.  1½ कप पानी और कॉर्न फ्लोर पानी का मिश्रण डालकर 2 मिनीट के लिए पकाये|

वेज मंचूरियन ग्रेवी रेसिपी | Veg manchurian gravy in hindi | मंचूरियन ग्रेवी रेसिपी

7. अब उसमें मंचूरियन बॉल्स डालकर सारी चीजों को अच्छे से मिक्स करें और उसे 3-4 मिनिट के लिए ओर पकाये |

वेज मंचूरियन ग्रेवी रेसिपी | Veg manchurian gravy in hindi | मंचूरियन ग्रेवी रेसिपी

8. गैस को बंध करें और ग्रेवी वेज मंचूरियन के ऊपर से बारीक़ कटा हुआ हरा धनिया, हरी प्याज और हरी लहसुन डालें |

वेज मंचूरियन ग्रेवी रेसिपी | Veg manchurian gravy in hindi | मंचूरियन ग्रेवी रेसिपी

9. बहुत ही टेस्टी और लाजवाब ग्रेवी वेज मंचूरियन परोसने के लिए तैयार है |  

जिसे आप सेजवान फ्राइड राइस या नुडल्स के साथ भी परोस सकते हो |

वेज मंचूरियन ग्रेवी रेसिपी | Veg manchurian gravy in hindi | मंचूरियन ग्रेवी रेसिपी
सुझाव : 

1. मिश्र सब्जियों से मंचूरियन के बॉल्स बनाते वक्त पानी का इस्तेमाल ना करें |

सब्जियों से निकला हुआ पानी ही पर्याप्त है मंचूरियन बॉल्स बना के लिए |

2. मंचूरियन बॉल्स को मध्यम से धीमी आंच पर ही |

तेज आंच पर तलने से बॉल्स ऊपर से तो सुनहरे हो जायेंगे पर अंदर से कच्चे रह जायेंगे |

3. यह रेसिपी को ज्यादा या कम तीखा बनाने के लिए आप हरी मिर्च और रेड चिली सॉस की मात्रा को

आप अपने स्वादनुसार कम या ज्यादा करें |

4. अगर इस रेसिपी को आप पारंपरिक रूप से बनाना चाहते हो तो ही अजीनो मोटो (MSG) का इस्तेमाल करें अन्यथा न करें |

5. सॉस की मात्रा आप अपने स्वादनुसार कम या ज्यादा कर सकते है |

6. वेज मंचूरियन ग्रेवी रेसिपी | Veg manchurian gravy in hindi | मंचूरियन ग्रेवी रेसिपी को गरमा गर्म फ्राइड राइस और नूडल्स के साथ परोसे और उसका मजा लें |

[ratings]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *