स्ट्रीट फ़ूड स्नैक्सस्नेक्स

सांबर वड़ा रेसिपी | sambar vada recipe in hindi | how to make sambar vadai or vada sambar

main 1

सांबर वड़ा रेसिपी | sambar vada recipe in hindi | how to make sambar vadai or vada sambar – सांबर वड़ा रेसिपी (Sambar Vada Recipe in Hindi) दक्षिण भारत का पारंपरिक और लोकप्रिय व्यंजन है | जिसे हरे नारियल की चटनी या वेजिटेबल सांभर के साथ सुबह के नाश्ते में परोसा जाता है |

ऊपर से कुरकुरा और अंदर से स्पंजी यह नाश्ता भीगी और पीसी हुई उड़द दाल के अंदर कुछ भारतीय मसाले डालकर डोनट्स का आकार देकर उसे तेल में तलकर बनाया जाता है | फिर वड़े को एक प्लेट में रखकर उसके ऊपर सांबर डालकर परोसा जाता है | सांबर वड़ा को सांबर वदाई या वड़ा सांबर के नाम से भी जाना जाता है | बेहतरीन सांबर वड़ा बनाने के लिए वड़े घोल सही से बनना जरूर ही, अगर आप नीचे दिए गए स्टेप्स और सुझावो को फॉलो करेंगे तो आप भी अपने घर पर बेहतरीन सांबर वड़ा रेसिपी बना सकते है |

Preparation Time : 4-5 Hours

Cooking Time : 15-20 Minutes

Cuisine : South Indian Recipe

आवश्यक सामग्री :

सांभर मसाले के लिए :

1 बड़ी चम्मच जीरा
½  बड़ी चम्मच मेथी
1 बड़ी चम्मच साबुत धनिया
1 बड़ी चम्मच चना दाल
2 बड़ी चम्मच किसा हुआ सूखा नारियल
1 बड़ी चम्मच चावल
¼  छोटी चम्मच हींग
1 बड़ी चम्मच तेल
8-10 कढ़ी पत्ता
10-12 साबुत लाल मिर्च
2 लौंग
1 इलायची
1 इंच अदरक
8-10 लहसुन की कलियाँ   

अन्य सामग्री :

½ कप तुर दाल (अरहर दाल)
1 मध्यम आकर का कटा हुआ प्याज
1 मध्यम आकर का कटा हुआ टमाटर
2 बड़े चम्मच गाजर
1 छोटे आकर का कटा हुआ आलू
1 छोटे आकर का कटा हुआ बैंगन
2 बड़े चम्मच लौकी
½ कप सहजन की फली
3 बड़े चम्मच तेल
½ छोटी चम्मच राई
½ छोटी चम्मच उड़द दाल
¼ छोटी चम्मच हींग
8-10 कढ़ी पत्ता
2-3 सुखी लाल मिर्च
1 छोटी चम्मच हल्दी
½ छोटी चम्मच लालमिर्च पाउडर
½  बड़ी चम्मच ईमली बीज रहित
2 बड़ी चम्मच गुड़
स्वादनुसार नमक

मेदु वड़ा के लिए :

1 कप उड़द दाल
1-2 बारीक़ कटी हुई हरी मिर्च
7-8 कढ़ी पत्ता
1 इंच अदरक का टुकड़ा
1 छोटी चम्मच जीरा
½ छोटी चम्मच दरदरी कुटी हुई काली मिर्च
2-3 बड़े चम्मच चावल का आटा
2 बड़े चम्मच बारीक़ कटा हुआ हरा धनिया
¼ छोटी चम्मच हींग 
2 बड़े चम्मच बारीक़ कटा हुआ सूखा नारियल
स्वादनुसार नमक
तलने के लिए तेल

सांबर वड़ा रेसिपी | sambar vada recipe in hindi | how to make sambar vadai or vada sambar

विधि :

1. ईमली का पानी तैयार करने के लिए एक कटोरी में ½ बड़ी चम्मच ईमली के अंदर 3 बड़े चम्मच गरम पानी डालकर 10 मिनिट तक भिगो के रखे | भिगी हुई ईमली को हाथ से मसल ले और छन्नी की मदद से पानी को छान लें |

2. तूर दाल और सब्जियों (आलू,बैगन,लौकी,गाजर) को अच्छे से धो ले | प्रेशर कुकर का उपयोग करके तूर दाल और सब्जियों को मध्यम आंच पर 3-4 सिटी लगाकर पकाए |   

सांबर वड़ा रेसिपी | sambar vada recipe in hindi | how to make sambar vadai or vada sambar

3. 3-4 सिटी आने के बाद गैस को बंद करे और ठंडा होने के बाद कुकर को खोलें |

IMG 20200806 151747 1

4. सांबर का मसाला बनाने के लिए ऊपर दिए गए सांबर बनाने के मसालों की सामग्री को एक कढ़ाई में तेल गरम करे और उसमे सारे मसाले स्टेप बाय स्टेप डालकर धीमी आंच पर अच्छे से भूने और 10 मिनिट के लिए ठंडा होने के लिए रख दे |

IMG 20200806 151338

5. मिश्रण ठंडा होने के बाद मिक्सर के जार में डाले और थोड़ा पानी डालकर बारीक़ पीस कर पेस्ट बना ले |

सांबर वड़ा रेसिपी | sambar vada recipe in hindi | how to make sambar vadai or vada sambar

6. एक बड़ी कढ़ाई या पेन में तेल को मध्यम आंच पर गरम करें और उसमे राई, उड़द की दाल, हींग, कढ़ी पत्ता, सुखी लाल मिर्च डालकर 10 सेकन्ड के लिए भूनें |

IMG 20200806 151457 1

7. अब उसमे प्याज डाले और प्याज को गोल्डन ब्राउन होने तक पकाए |

IMG 20200806 151538 1

8. फिर टमाटर डालकर टमाटर को 2-3 मिनिट तक पका कर उसमे हल्दी और लाल मिर्च पाउडर डालकर भूनें|

IMG 20200806 151619 1

9. सहजन की फली, सांबर मसाले की पेस्ट और 7-8 कप पानी डालकर मिक्स करे|

सांबर वड़ा रेसिपी | sambar vada recipe in hindi | how to make sambar vadai or vada sambar

10. अब उसमे ईमली का पानी, गुड़ और नमक डालकर 10-15 मिनिट तक सांबर को उबाले| हमारा टेस्टी और हेल्थी सांबर तैयार है |

सांबर वड़ा रेसिपी | sambar vada recipe in hindi | how to make sambar vadai or vada sambar

मेदू वड़ा बनाने की विधि :

1. सबसे पहले उड़द दाल को अच्छे से धो कर 5 घंटे या रातभर भिगोने के लिए रखें |

IMG 20200830 191725

2. भिगोई हुई दाल को छन्नी से छान लें | एक मिक्सी की मदद से दाल के अंदर हरी मिर्च,

अदरक और कढ़ी पत्ता डालकर बारीक़ पीस लें और एक बाउल में निकालकर गाढ़ा घोल तैयार कर लें |

(आवश्यकता हो तो ही पानी डालें)

IMG 20200830 191929

3. 8-10 मिनट के लिए मिश्रण को एक ही दिशा में फेंटे। इससे मिश्रण हल्का हो जायेगा और हमारे वड़े स्पंजी बनेंगे |

IMG 20200830 192004

4. यह जांचने के लिए कि मिश्रण तैयार है या नहीं, एक पानी से भरी कटोरी के अंदर थोड़ा मिश्रण डाले, अगर मिश्रण पानी में तैरने लगे तो समजो हमारा मिश्रण वड़ा बनाने के लिए तैयार है।

IMG 20200830 192045

5. फेंटे हुए मिश्रण के अंदर जीरा, कुटी हुई काली मिर्च पाउडर, हींग, बारीक़ कटा हुआ सूखा नारियल, चावल का आटा, हरा धनिया और नमक डालकर मिक्स करें |

IMG 20200830 192149

6. एक कड़ाई में तेल को मध्यम आंच पर गरम करने के लिए रखें |अब हथेलियों पर ठंडा पानी लगाइए और थोड़ा मिश्रण हथेलियों पर लेकर गोल आकार बनाकर हाथ से थोड़ा दबाकर बीच में छेद करें |

IMG 20200830 192902

7. हाथ से बनाये वड़े को गर्म तेल में डालें |

सांबर वड़ा रेसिपी | sambar vada recipe in hindi | how to make sambar vadai or vada sambar

8. वड़े को मध्यम आंच पर सुनहरा होने तक तलें | ऐसे ही सारे वड़े बनाकर तैयार कर लें |

सांबर वड़ा रेसिपी | sambar vada recipe in hindi | how to make sambar vadai or vada sambar

9. एक प्लेट में मेदु वड़ा रखकर उसके ऊपर गरमा गर्म सांभर डालें और साथ में नारियल की चटनी भी परोसे |

सांबर वड़ा रेसिपी | sambar vada recipe in hindi | how to make sambar vadai or vada sambar

सुझाव :

1. सांबर मैं आप अपनी मनचाही सब्जियों का इस्तेमाल कर सकते हो|

2.  बढ़िया सांबर बनाने के लिए अधिकतम 4 – 5 सब्जियों का ही इस्तेमाल करे|

3. सांबर में ईमली और गुड़ की मात्रा आप अपने स्वाद के अनुसार कम या ज्यादा कर सकते हो|  

4. ध्यान रहे की दाल पिसते समय ज्यादा पानी न डाले अन्यथा घोल ज्यादा पतला हो जायेगा और वड़ा बनाना मुश्किल हो जाएंगा |

5. घोल को दरदरा ही पिसे, ज्यादा चिकने घोल से वड़े को आकर देना मुश्किल हो जाता है |

6. अगर घोल पतला हो जाये तो उसमें चावल का आटा डालकर घोल को गाढ़ा कर लें |

7. अगर आप अपनी हथेली पर वड़े को आकर नहीं दे पा रहे तो वड़े को आकर देने के लिए प्लास्टिक सीट या रुमाल का उपयोग कर सकते है | प्लास्टिक या रुमाल के ऊपर थोड़ा पानी लगाए और घोल का थोड़ा हिस्सा लेकर, उसको गोल आकर देकर थोड़ा दबाकर बीच में छेद करें | प्लास्टिक या रुमाल में धीरे से वड़ा हथेली पर ले और उसे गर्म तेल में डालें |

8. वड़े को ज्यादा तेज आंच पर न तले वरना वह अंदर से कच्चे ऊपर से ज्यादा सुनहरे हो जायेंगे |

9. वड़े को मध्यम से धीमी आंच पर ही तलें |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *