बेस्ट कॉम्बो रेसिपीस्नेक्स

इडली चटनी रेसिपी | idli chutney in hindi | होटल शैली इडली चटनी बनाने की विधि

इडली चटनी रेसिपी | idli chutney in hindi | होटल शैली इडली चटनी बनाने की विधि

इडली चटनी रेसिपी | idli chutney in hindi | होटल शैली इडली चटनी बनाने की विधि – इडली, डोसा, मेंदुवड़ा, उत्तपम और साउथ इंडियन समोसा के साथ परोसे जाने वाली नारियल की चटनी बहुत ही स्वादिष्ट और लाजवाब लगती है| यह दक्षिण भारत की बहुत ही लोकप्रिय चटनी है | यह एक आसान और सरल चटनी जो खास इडली के लिए बनाई जाती है | चटनी की स्थिरता यहाँ महत्वपूर्ण है और दूसरी चटनियों की तुलना में यह चटनी पानीदार बनाई जाती है।

Preparation Time: 5-10 Minutes

Making Time: 5 Minutes

Cuisine: South Indian (Side Dish)

आवश्यक सामग्री :

1 कप छोटे छोटे टुकड़ो में कटा हुआ नारियल
½ कप फुटाना दाल
2 चम्मच दही
10-12 कढ़ी पत्ता
1 इंच अदरक
½ कप हरा धनिया
2-3 हरी मिर्च
½ चम्मच जीरा
स्वादनुसार नमक
जरुरतनुसार पानी
1 चम्मच तेल
¼  चम्मच राई
चुटकी हींग
½ छोटी चम्मच उड़द दाल
½ छोटी चम्मच चना दाल
3-4 कढ़ी पत्ता
2 साबुत लाल मिर्च

इडली चटनी रेसिपी | idli chutney in hindi | होटल शैली इडली चटनी बनाने की विधि:

विधि

1. सबसे पहले मिक्सर के जार में नारियल, फुटाना दाल, दही, कढ़ी पत्ता, अदरक, हरा धनिया, हरी मिर्च, जीरा, नमक और पानी डालकर बारीक़ पीस ले |

इडली चटनी रेसिपी | idli chutney in hindi | होटल शैली इडली चटनी बनाने की विधि

2. और एक बाउल में निकाल दे | वड़ा पाव की सुखी लाल चटनी रेसिपी

इडली चटनी रेसिपी | idli chutney in hindi | होटल शैली इडली चटनी बनाने की विधि

3. अब तड़का पेन में तेल को मध्यम आंच पर गरम करे और उसमे राई, उड़द दाल, चना दाल, कढ़ी पत्ता, साबुत लाल मिर्च और हींग डालकर तड़का तैयार कर लें |

3 1

4. तड़के को चटनी के ऊपर फैला के चटनी को अच्छे मिक्स करें| स्वादिष्ट नारियल की चटनी तैयार है |

4 1

5. एक प्लेट में इडली को रखे और उसके ऊपर नारियल की चटनी डालकर परोसे | हमारी स्वादिष्ट इडली चटनी रेसिपी बनकर तैयार है | इस चटनी को आप डोसा, उत्तपम या पोंगल रेसिपी के साथ भी परोस सकते है |

इडली चटनी रेसिपी | idli chutney in hindi | होटल शैली इडली चटनी बनाने की विधि

सुझाव :

1. इस चटनी में दही की जगह आप नींबू के रस का भी इस्तेमाल कर सकते हो |

2. इस चटनी में फूटाना दाल की जगह आप भुनी हुई मूंगफली का भी इस्तेमाल कर सकते हो |

3. आप अपने स्वादनुसार चटनी को कम या अधिक तीखा बनाने के लिए हरी मिर्च की मात्रा कम या ज्यादा कर सकते हो |

4. चटनी में पानी की मात्रा आप अपने इच्छानुसार कम या ज्यादा कर सकते है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *