स्ट्रीट फ़ूड स्नैक्सस्नेक्स

मेदू वड़ा रेसिपी | medu vada recipe in mixie | uddina vada | medhu vadai | ulundu vadai

मेदू वड़ा रेसिपी | medu vada recipe in mixie | uddina vada | medhu vadai | ulundu vadai

मेदू वड़ा रेसिपी (Medu Vada Recipe in Hindi) दक्षिण भारत का पारंपरिक और लोकप्रिय व्यंजन है | जिसे हरे नारियल की चटनी या वेजिटेबल सांभर के साथ सुबह के नाश्ते में परोसा जाता है | ऊपर से कुरकुरा और अंदर से स्पंजी यह नाश्ता भीगी और पीसी हुई उड़द दाल के अंदर कुछ भारतीय मसाले डालकर डोनट्स का आकार देकर उसे तेल में तलकर बनाया जाता है | मेदू वड़ा को उदिना वड़ा, मेदु वदाई या उलुंदु वडाई नाम से भी जाना जाता है | बेहतरीन मेदु वड़ा बनाने के लिए उसका घोल सही से बनना जरूर ही, अगर आप नीचे दिए गए स्टेप्स और सुझावो को फॉलो करेंगे तो आप भी अपने घर पर बेहतरीन मेदू वड़ा बना सकते है |

Preparation Time : 4-5 Hours

Cooking Time : 15-20 Minutes

Cuisine : South Indian Recipe

आवश्यक सामग्री :

1 कप उड़द दाल
1-2 बारीक़ कटी हुई हरी मिर्च
7-8 कढ़ी पत्ता
1 इंच अदरक का टुकड़ा
1 छोटी चम्मच जीरा
½ छोटी चम्मच दरदरी कुटी हुई काली मिर्च
2-3 बड़े चम्मच चावल का आटा
2 बड़े चम्मच बारीक़ कटा हुआ हरा धनिया
¼ छोटी चम्मच हींग 
2 बड़े चम्मच बारीक़ कटा हुआ सूखा नारियल
स्वादनुसार नमक
तलने के लिए तेल

मेदू वड़ा रेसिपी (medu vada recipe) बनाने की विधि :

1. सबसे पहले उड़द दाल को अच्छे से धो कर 5 घंटे या रातभर भिगोने के लिए रखें |

IMG 20200830 191725

2. भिगोई हुई दाल को छन्नी से छान लें | एक मिक्सी की मदद से दाल के अंदर हरी मिर्च,

अदरक और कढ़ी पत्ता डालकर बारीक़ पीस लें और एक बाउल में निकालकर गाढ़ा घोल तैयार कर लें |

(आवश्यकता हो तो ही पानी डालें)

IMG 20200830 191929

3. 8-10 मिनट के लिए मिश्रण को एक ही दिशा में फेंटे। इससे मिश्रण हल्का हो जायेगा और हमारे वड़े स्पंजी बनेंगे |

IMG 20200830 192004

4. यह जांचने के लिए कि मिश्रण तैयार है या नहीं, एक पानी से भरी कटोरी के अंदर थोड़ा मिश्रण डाले, अगर मिश्रण पानी में तैरने लगे तो समजो हमारा मिश्रण वड़ा बनाने के लिए तैयार है।

IMG 20200830 192045

5. फेंटे हुए मिश्रण के अंदर जीरा, कुटी हुई काली मिर्च पाउडर, हींग, बारीक़ कटा हुआ सूखा नारियल, चावल का आटा, हरा धनिया और नमक डालकर मिक्स करें |

IMG 20200830 192149

6. एक कड़ाई में तेल को मध्यम आंच पर गरम करने के लिए रखें |अब हथेलियों पर ठंडा पानी लगाइए और थोड़ा मिश्रण हथेलियों पर लेकर गोल आकार बनाकर हाथ से थोड़ा दबाकर बीच में छेद करें |

IMG 20200830 192902

7. हाथ से बनाये वड़े को गर्म तेल में डालें |

मेदू वड़ा रेसिपी | medu vada recipe in mixie | uddina vada | medhu vadai | ulundu vadai

8. वड़े को मध्यम आंच पर सुनहरा होने तक तलें | ऐसे ही सारे वड़े बनाकर तैयार कर लें |

मेदू वड़ा रेसिपी | medu vada recipe in mixie | uddina vada | medhu vadai | ulundu vadai

9. ऊपर से कुरकुरे और अंदर से स्पोंजी मेदू वड़ा रेसिपी ((Medu Vada Recipe in Hindi) बनकर तैयार है, जिसे आप नारियल की चटनी और वेजिटेबल सांभर के साथ सुबह के नाश्ते में परोस सकते है |

मेदू वड़ा रेसिपी | medu vada recipe in mixie | uddina vada | medhu vadai | ulundu vadai

सुझाव :

1. ध्यान रहे की दाल पिसते समय ज्यादा पानी न डाले अन्यथा घोल ज्यादा पतला हो जायेगा और वड़ा बनाना मुश्किल हो जाएंगा |

2. घोल को दरदरा ही पिसे, ज्यादा चिकने घोल से वड़े को आकर देना मुश्किल हो जाता है |

3. अगर घोल पतला हो जाये तो उसमें चावल का आटा डालकर घोल को गाढ़ा कर लें |

4. अगर आप अपनी हथेली पर वड़े को आकर नहीं दे पा रहे तो वड़े को आकर देने के लिए प्लास्टिक सीट या रुमाल का उपयोग कर सकते है | प्लास्टिक या रुमाल के ऊपर थोड़ा पानी लगाए और घोल का थोड़ा हिस्सा लेकर, उसको गोल आकर देकर थोड़ा दबाकर बीच में छेद करें | प्लास्टिक या रुमाल में धीरे से वड़ा हथेली पर ले और उसे गर्म तेल में डालें |

5. वड़े को ज्यादा तेज आंच पर न तले वरना वह अंदर से कच्चे ऊपर से ज्यादा सुनहरे हो जायेंगे |

6. वड़े को मध्यम से धीमी आंच पर ही तलें |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *