स्नेक्स

छाछ वड़ा रेसिपी | इंस्टेंट मोर वडै | कुरकुरी चास वड़ा | buttermilk vada in hindi

छाछ वड़ा रेसिपी | इंस्टेंट मोर वडै | कुरकुरी चास वड़ा | buttermilk vada in hindi  – रवा, पोहा, खट्टी छाछ और कुछ भारतीय मसाले डालकर तेल में तलकर बनाया जानेवाला एक सरल, क्रिस्पी और स्वादिष्ट वड़ा की रेसिपी है | जिसे इंस्टेंट मोर वडै के नाम से भी जाना जाता है |

छाछ वड़ा रेसिपी | इंस्टेंट मोर वडै | कुरकुरी चास वड़ा | buttermilk vada in hindi

जो दिखने में दक्षिण भारत का लोकप्रिय मेदू वड़ा के समान है लेकिन उसका स्वाद एकदम ही अलग है | इस कुरकुरे स्नेक्स को आप सुबह या शाम के नाश्ते के लिए या फिर उसे साइड डिश की तरह भी परोस सकते है | जिसे आप चटनी या टमाटर सॉस के साथ परोस सकते हो | यह एक आसान और घर पर आसानी से उपलब्ध सामग्री से तुरंत फुरंत बनाकर तैयार कर सकते है | कुरकुरी चास वड़ा को आसानी से घर पर बनाने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स और सुझावो को फॉलो करे और आपके अनुबव हमारे साथ शेयर करें | 

Preparation Time: 10 minutes

Cooking Time: 15-20 Minutes

Cuisine: Indian Snacks

आवश्यक सामग्री :

1 कप पोहा
½ कप रवा या सूजी
1 कप खट्टी छाछ
2 हरी मिर्च की बारीक़ कटी हुई
½ इंच अदरक का टुकड़ा बारीक़ कटा हुआ
1 छोटी चम्मच तिल
1 छोटी चम्मच जीरा
2-3 बड़े चम्मच हरा धनिया
5-6 कढ़ी पत्ते
½ छोटी चम्मच चिली फ्लैक्स
¼ कप चावल का आटा
2 बड़े चम्मच किसा हुआ नारियल
1 छोटी चम्मच नमक या स्वादनुसार
तलने के लिए तेल

छाछ वड़ा रेसिपी | इंस्टेंट मोर वडै | कुरकुरी चास वड़ा | buttermilk vada in hindi 

1. सबसे पहले बाउल में पोहे ले और उसको भिगोकर छन्नी से छानकर सारा पानी निकाल दें |  

IMG 20210216 115929

2. भिगोये हुए पोहे को बाउल में रखें | रतालू कंद पूरी रेसिपी

IMG 20210216 120038

3. अब उसमें रवा और छाछ डालें |

IMG 20210216 120250

4. सारी चीजों को अच्छे से मिक्स करें और उसे 15-20 मिनिट के लिए रेस्ट होने के लिए रखें |

IMG 20210216 120356

5. 15-20 मिनिट बाद हरी मिर्च की पेस्ट, अदरक की पेस्ट, जीरा, चिली फलैक्स, तिल, किसा हुआ नारियल, कढ़ी पत्ता, हरा धनिया और नमक डालें |

IMG 20210216 120502

6. सारी चीजों को अच्छे से मिक्स करे और उसमें चावल का आटा डालें |

IMG 20210216 120540

7. सारी चीजों को मिक्स करते हुए नरम आटा गूँथ लें | उड़द दाल बोंडा

छाछ वड़ा रेसिपी | इंस्टेंट मोर वडै | कुरकुरी चास वड़ा | buttermilk vada in hindi

8. तेल से हाथ को चिकना करें और एक बोल के आकार का आटा निकालिए। थोड़ा चपटा करें और बीच में एक छेद बनाएं। ऐसे ही वड़े बनाकर तैयार कर लें |

छाछ वड़ा रेसिपी | इंस्टेंट मोर वडै | कुरकुरी चास वड़ा | buttermilk vada in hindi

9. एक कड़ाई में तेल को मध्यम आंच पर गरम करें और उसमें वडे डालें |

IMG 20210216 120829

10. कभी-कभी हिलाएं, और मध्यम आंच पर वडा को सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें।

छाछ वड़ा रेसिपी | इंस्टेंट मोर वडै | कुरकुरी चास वड़ा | buttermilk vada in hindi

11. कुरकुरे और स्वादिष्ट छाछ वड़ा रेसिपी (Buttermilk Vada Recipe in Hindi) बनकर तैयार है | जिसे आप सुबह या शाम के नाश्ते में हरी चटनी या टमाटर सॉस के साथ परोस सकते है |

छाछ वड़ा रेसिपी | इंस्टेंट मोर वडै | कुरकुरी चास वड़ा | buttermilk vada in hindi

सुझाव:

1. अच्छे स्वाद के लिए खट्टे छाछ का ही इस्तेमाल करें |

2. पोहा और रवा को अच्छे से रेस्ट होने के दे, जिससे की वड़े अच्छे बने |

3. इस रेसिपी को ज्यादा पौष्टिक बनाने के लिए आप उसमें अपनी मनपसंद सब्जियों का इस्तेमाल कर सकते है |

4. छाछ वड़ा को मध्यम से धीमी आंच पर तलें, जिससे की वह अंदर से अच्छे पक जायेगें और बाहर से कुरकुरे बनेगें |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *