ग्रेवीवाली सब्जीसब्जी

शिमला मिर्च पनीर | shimla mirch paneer | पनीर शिमला मिर्च की सब्जी

शिमला मिर्च पनीर | shimla mirch paneer | पनीर शिमला मिर्च की सब्जी

शिमला मिर्च पनीर | shimla mirch paneer | पनीर शिमला मिर्च की सब्जी – पनीर शिमला मिर्च की सब्ज़ी एक पंजाब की क्रीमी सब्जी की रेसिपी है, जिसे पनीर, शिमला मिर्च और सूखे मसालों के साथ बनाया जाता है। पनीर कैप्सिकम एक ऐसी ही पनीर से बनी सरल और आसान रेसिपी है जिसे उसके मीठे और तीखे स्वाद के लिए जाना जाता है। यह एक ग्रेवी रेसिपी होने के कारण आप इसे रोटी, चपाती, नान या चावल के साथ भी परोस सकते हैं। आप इसे जीरा राइस, वेजिटेबल पुलाव या अन्य किसी भी पुलाव के साथ इसका स्वाद अच्छा आता है।

Preparation Time: 10 Minutes

Cook Time: 20-25 Minutes

Cuisine: Punjabi

आवश्यक सामग्री :

12-13 क्यूब पनीर चौकोर टुकड़ो में कटे हुए
1 प्याज चौकोर टुकड़ो में कटा हुआ
1 शिमला मिर्च चौकोर टुकड़ो में कटा हुआ
2 बड़े प्याज कटे हुए
3 बड़े टमाटर कटे हुए
2 हरी मिर्च
6-7 लहसून की कलियाँ
1 इंच अदरक का टुकड़ा
2-3 बड़ी चम्मच क्रीम
1 छोटी चम्मच जीरा
1-2 छोटा तेज पत्ता
1 इंच दालचीनी का टुकड़ा
3 लौंग
3 इलाइची
6-7 काली मिर्च
1 छोटी चम्मच कस्तूरी मेथी
1 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर
½ छोटी चम्मच हल्दी पाउडर
1 छोटी चम्मच धनिया पाउडर
½ छोटी चम्मच भुना हुआ जीरा पाउडर
2 बड़े चम्मच बारीक़ कटा हुआ हरा धनिया
1 बड़ी चम्मच + 2-3 बड़ी चम्मच तेल
1 बड़ी चम्मच बटर
¼ छोटी चम्मच हींग 
स्वादनुसार नमक

शिमला मिर्च पनीर | shimla mirch paneer | पनीर शिमला मिर्च की सब्जी

विधि :

1. एक पैन या कड़ाई में तेल को मध्यम आंच पर गरम करें और उसमें पनीर के टुकड़ो को सुनहरा होने तक तल लें | 

IMG 20201022 131724 1

2. अब उसी कढ़ाई में चौकोर टुकड़ो में कटे हुए प्याज और शिमला मिर्च को थोड़ा सा भून लें |

शिमला मिर्च पनीर | shimla mirch paneer | पनीर शिमला मिर्च की सब्जी

3. अब उसी कढ़ाई में जीरा, खड़ा मसाले (लौंग, इलायची, दालचीनी और काली मिर्च) और हींग डालकर 10 सेकन्ड के लिए भुनें |

IMG 20201022 131945

4. अब उसमें कटा हुआ प्याज, अदरक-लहसुन और हरी मिर्च डालकर प्याज को सुनहरा होने तक भुनें |

IMG 20201022 132017

5. जब प्याज अच्छे से भून जाये तब उसमें तब उसमें टमाटर डालें |

शिमला मिर्च पनीर | shimla mirch paneer | पनीर शिमला मिर्च की सब्जी

6. टमाटर को नरम होने तक भूनें और ठंडा होने के लिए रखें | पनीर लबाबदार रेसिपी

IMG 20201022 132121

7. ठंडा होने के बाद भुने हुए प्याज-टमाटर को एक मिक्सी जार में निकाले और थोड़ा पानी डालकर बारीक़ पेस्ट तैयार कर लें |

IMG 20201022 132135

8. पेस्ट को छन्नी की मदद से छान लें | अमृतसरी आलू कुलचा बनाने का सही तरीका

शिमला मिर्च पनीर | shimla mirch paneer | पनीर शिमला मिर्च की सब्जी

9. एक पेन या कड़ाई में तेल-बटर को मध्यम आंच पर गरम करें | अब उसमें तेज पत्ता, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, भुना हुआ जीरा पाउडर और कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर डालकर 10 सेकंड के लिए भुने | (ध्यान रहे की मसाले जल न जाये)

IMG 20201022 132333

10. तुरंत ही उसमें प्याज-टमाटर की पेस्ट और नमक डालकर 10 मिनिट ढंककर पकाये |

शिमला मिर्च पनीर | shimla mirch paneer | पनीर शिमला मिर्च की सब्जी

11. 10 मिनिट बाद जब ग्रेवी थोड़ी गाढ़ी हो जाये तब उसमें क्रीम डालें |

IMG 20201022 132510

12. सारी चीजों तब तक पकाये जब तक की उसमें से तेल अलग न होने लगें |

IMG 20201022 132543

13. अब उसमें 3/4 कप पानी और कस्तूरी मेथी डाले और एक उबाल आने दें |

IMG 20201022 132620

14. अब उसमें भुना हुआ पनीर, प्याज और शिमला मिर्च डालकर सब्जी को अच्छे से मिक्स करें |

शिमला मिर्च पनीर | shimla mirch paneer | पनीर शिमला मिर्च की सब्जी

15. सब्जी को 3-4 मिनिट के लिए ढंककर पकाये | 

शिमला मिर्च पनीर | shimla mirch paneer | पनीर शिमला मिर्च की सब्जी

16. 3-4 मिनिट बाद गैस को बंद करें | अब उसमें हरा धनिया डालकर सब्जी को मिक्स करें |

शिमला मिर्च पनीर | shimla mirch paneer | पनीर शिमला मिर्च की सब्जी

17. बेहद ही लजीजदार ढाबा स्टाइल शिमला मिर्च पनीर की सब्जी तैयार है | जिसे आप दोपहर या रात के भोजन में बटर नान, कुलचा, फुल्का, रोटी, पराठा, पूरी या चावल के साथ परोस सकते हो |

शिमला मिर्च पनीर | shimla mirch paneer | पनीर शिमला मिर्च की सब्जी

सुझाव :

1. आप इस सब्जी को बिना प्याज और लहसुन के भी बना सकते हो वह भी उतनी ही टेस्टी लगती है |

2. आप क्रीम की जगह दही या काजू की पेस्ट का भी इस्तेमाल कर सकते हो |

3. सब्जी में तीखा आप अपने स्वादनुसार कम या ज्यादा कर सकते हो |

4. सब्जी में ग्रेवी गाढ़ी या पतली करने के लिए पानी की मात्रा कम या ज्यादा रखें |

5. इस सब्जी को आप सिर्फ घी या सिर्फ बटर में भी बना सकते है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *