लडडूत्यौहार की रेसिपी

Atta Ladoo Recipe | गेहूँ के आटे के लडडू | Whole Wheat Flour Ladoo Recipe In Hindi

आटा लड्डू रेसिपी  | Wheat Flour Laddu | गेहूँ के आटे के लडडू | आटे के लडडू

आटा लड्डू रेसिपी (Aate ke Ladoo Recipe In Hindi) ज्यादातर ठंडी के मौसम में बनाये जाते हैं | ये लड्डू खाने में तो स्वादिष्ट होते ही साथ में पौष्टिक से भरपूर भी होते है, क्यूंकि इसमें गुड़ का इस्तेमाल होता हैं जो हमारे स्वास्थय के लिए बहुत ही अच्छा है | आटे के लड्डू संपूर्ण भारत में बहुत ही प्रसिद्ध हैं| लड्डू बनाने की सभी की अलग अलग विधियाँ होती हैं | यह लड्डू को आप त्यौहार के दिन या ऐसे भी बना सकते है| श्री गणेश जी को लडडू और मोदक बहुत ही प्रिय है, इसलिए गणेश चतुर्थी के त्यौहार पर खासकर लड्डू और मोदक का भोग लगाया जाता है | नीचे दिए गए लड्डू की रेसिपी के स्टेप्स और सुझावो को फॉलो करके आप भी अपने घर पर यह आटे के लड्डू बनाये और आपके सुझाव हमें कमेंट बॉक्स में जरूर लिखकर भेंजे |

Preparation Time: 15-20 Minutes

Cooking Time: 35-40 Minutes

Cuisine: Indian Sweets Recipe

आवश्यक सामग्री :

2.5 कप (500 ग्राम) गेहूँ का आटा (दरदरा)
¼  कप घी से थोड़ा ज्यादा (मोईन के लिए)
4 टेबलस्पून काजू के बारीक़ टुकड़े
4 टेबलस्पून बादाम के बारीक़ टुकड़े
7 – 8 ईलायची पीसी हुई
¼  टीस्पून जायफल पाउडर 
1.5 कप (300 ग्राम) गुड़ (jaggery)
½  कप घी
3 टेबलस्पून खसखस
तेल तलने के लिए

आटा लड्डू रेसिपी (Aate ke Ladoo Recipe In Hindi) बनाने की विधि :

1. एक पेन या कढ़ाई को मध्यम आंच पर गरम करें अब उसमे पहले खसखस को शेक लें |

IMG 20200821 180511

2. अब उसी पेन में ½ छोटी चम्मच घी डालकर उसमें काजू और बादाम को गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें |

IMG 20200821 180726

3. एक बरतन में गेहूँ का आटा ले के उसमें ¼ कप घी डालें | उकडीचे मोदकरेसिपी

IMG 20200821 175914

4. आटे को मुट्ठी में दबाकर देखें अगर आटे की मुट्ठी बनती हे तो आटे में घी की मात्रा सही हे अगर नहीं बनती तो थोड़ा ओर घी डाले और फिर से चेक करें |

आटा लड्डू रेसिपी  | Wheat Flour Laddu | गेहूँ के आटे के लडडू | आटे के लडडू

5. थोड़ा थोड़ा पानी डालकर सख्त आटा गूँथकर 10 मिनिट के लिए साइड पर रख दें |

IMG 20200821 180011

6. अब कढ़ाई में तेल को धीमी आँच पर गरम करने के लिए रख दें तब तक गुँथे हुए आटे को तेल से थोड़ा चिकना करके मसल लें और उसके बड़े लुए बना लें |

आटा लड्डू रेसिपी  | Wheat Flour Laddu | गेहूँ के आटे के लडडू | आटे के लडडू

7. अब चकला और बेलन की मदद से बड़ी रोटी बनाकर छोटे छोटे चोरस टुकड़ो में काट लें |

IMG 20200821 180155

8. ऐसे ही सारी रोटी बेलकर चोरस टुकड़ो में काट लें |

आटा लड्डू रेसिपी  | Wheat Flour Laddu | गेहूँ के आटे के लडडू | आटे के लडडू

9. रोटी के टुकड़ो को गरम तेल में डालें |

IMG 20200821 180344

10. मध्यम से धीमी आंच पर गोल्डन ब्राउन होने तक तले और ठंडा होने के लिए रख दें|

आटा लड्डू रेसिपी  | Wheat Flour Laddu | गेहूँ के आटे के लडडू | आटे के लडडू

11. तले हुए रोटी के टुकड़ो को हाथों की मदद से तोड़कर बारीक़ कर लें |

IMG 20200821 180553

12. अब उसे मिक्सी की मदद से बारीक़ पीस लें |

IMG 20200821 180627

13. बारीक़ पीसे हुए चूरमे को छन्नी की मदद से छान लें |

IMG 20200821 180656

14. अब गुड़ को हाथ से मसल के नरम कर ले, पर उसमें गांठे नहीं रहनी चाहिए | बारीक़ पीसे हुए चूरमे के अंदर गुड़, काजू-बादाम के टुकड़े, इलायची पाउडर, जायफल पाउड और ½ कप घी डालें |

आटा लड्डू रेसिपी  | Wheat Flour Laddu | गेहूँ के आटे के लडडू | आटे के लडडू

15. सारी चीजों को अच्छे से मिक्स करें |

IMG 20200821 180825

16. हाथ में थोड़ा मिश्रण लेकर धीमे-धीमे दबाकर गोल आकर के लड्डू बना लें | (आप चाहे तो मोदक का आकर भी दे सकते हे)

आटा लड्डू रेसिपी  | Wheat Flour Laddu | गेहूँ के आटे के लडडू | आटे के लडडू

17. ऐसे ही सारे लड्डू बनाकर तैयार कर लें |

आटा लड्डू रेसिपी  | Wheat Flour Laddu | गेहूँ के आटे के लडडू | आटे के लडडू

18. एक-एक करके सारे लड्डू को खसखस से कवर कर ले |

आटा लड्डू रेसिपी  | Wheat Flour Laddu | गेहूँ के आटे के लडडू | आटे के लडडू

19. बेहद ही लाज़वाब और पौष्टिक आटा लड्डू रेसिपी (Aate ke Ladoo Recipe In Hindi) बनकर तैयार है | लड्डुओं को सूखे और ठंडे स्थान पर एयर टाइट डिब्बे में रखें | इन्हें आप बड़े आराम से 15 दिन तक इस्तेमाल कर सकते हैं |  

आटा लड्डू रेसिपी  | Wheat Flour Laddu | गेहूँ के आटे के लडडू | आटे के लडडू

सुझाव :

1. हो सके तो गेहूँ के दरदरे आटे का ही इस्तेमाल करें |

2. रोटी के टुकड़ो को तेज आंच पर न तलें अन्यथा वह ऊपर से भूरे हो जायेंगे और अंदर से कच्चे रह जायेंगे |

3. गुड़ की मात्रा आप अपने स्वादनुसार कम या ज्यादा कर सकते है |

4. लड्डू बनाते वक्त (बांधते वक्त) लड्डू नहीं बन रहे तो उसमें थोड़ा ओर घी डाले और लड्डू बनाये |

5. गुड़ की जगह आप पीसी हुई चीनी का भी इस्तेमाल कर सकते है |

6. लड्डू को आप मोदक के मोल्ड में डालकर मोदक का भी आकर दे सकते हो |

7. ड्राई फ्रूट्स आप अपने स्वादनुसार कम, ज्यादा या नहीवत भी कर सकते हो |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *