लडडूत्यौहार की रेसिपी

इंस्टेंट रवा लड्डू | instant rava ladoo recipe | sooji laddu or sooji ladoo

इंस्टेंट रवा लड्डू | instant rava ladoo recipe | sooji laddu or sooji ladoo

रवा लडडू गणेशोत्सव और दिवाली पर बनाये जानेवाली एक स्वीट डिश हैं | जो कम समय और कम सामग्री से बननेवाली झटपट रेसिपी हैं|इस रेसिपी में सूजी या रवा को घी में धीमी आंच पर सेक कर उसमे पीसी हुई चीनी, इलायची, जायफल और सूखे मेवे डालकर लड्डू बनाये जाते है | इंस्टेंट रवा लड्डू बनाने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स और सुझावो को फॉलो करके आप भी अपने घर पर बनाये और आपके सुझाव हमें कमेंट बॉक्स में जरूर लिखकर भेंजे |

Preparation Time: 5 Minutes

Cooking Time: 15-20 Minutes

Cuisine: Indian Sweets Recipe

आवश्यक सामग्री:

1 कप  रवा
¾ कप पीसी हुई चीनी
½ कप घी
3 ईलायची पीसी हुई
½ कप किसा हुआ सुखा नारियल
¼ टीस्पून जायफल पाउडर    
2 टेबलस्पून काजू
1 टेबलस्पून किशमिश
2 टेबलस्पून दुध (जरूरत अनुसार)
2 टेबलस्पून खसखस

इंस्टेंट रवा लड्डू बनाने की विधि :

1. एक पेन या कढ़ाई को मध्यम आंच पर गरम करें अब उसमे पहले खसखस और बाद में सूखा नारियल को शेक लें |

Rava Ladoo 2

2. अब उसी पेन 1 चम्मच घी डालकर उसमें काजू और किशमिश को गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें |

Rava Ladoo 4

3. अब उसी पेन में ¼ कप घी डालकर रवा को लाइट गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें | बूंदी के लड्डू रेसिपी

Rava Ladoo 5

4. एक बड़े से प्लेट में भूनें हुए रवा के अंदर पीसी हुए चीनी, जायफल पाउडर, पीसी हुई ईलायची, भूनें हुए काजू, किशमिस, किसा हुआ सुखा नारियल और जरुरत अनुसार दूध डालकर सारी चीजों को अच्छे से मिक्स करें |

इंस्टेंट रवा लड्डू | instant rava ladoo recipe | sooji laddu or sooji ladoo

5. मिश्रण को थोड़ा हाथ में लेकर हल्के हाथ से दबाते हुए गोल आकर के लडडू बनाये | ऐसे ही सारे लड्डू बनाये |

इंस्टेंट रवा लड्डू | instant rava ladoo recipe | sooji laddu or sooji ladoo

6. लड्डू को खसखस से कवर कर लीजिये|

इंस्टेंट रवा लड्डू | instant rava ladoo recipe | sooji laddu or sooji ladoo

7. बेहद ही स्वादिष्ट और लाजवाब इंस्टेंट रवा लड्डू तैयार हैं|

इंस्टेंट रवा लड्डू | instant rava ladoo recipe | sooji laddu or sooji ladoo

सुझाव :

1. रवा या सूजी को तेज आंच पर ना सेके नहीं तो रवा या सूजी जल जायेगे और अच्छे से सेकेगी नहीं |

2. सूखे मेवे आप अपने पसंद के अनुसार डाल सकते हो |

3. चीनी की मात्रा आप अपने स्वादनुसार कम या ज्यादा कर सकते है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *