स्ट्रीट फ़ूड स्नैक्स

सेव उसल रेसिपी | Sev usal recipe in hindi | सेव उसल बनाने की विधि

सेव उसल रेसिपी |  Sev usal recipe in hindi | सेव उसल बनाने की विधि – सेव उसल गुजरात के बड़ौदा शहर का बहुत ही स्वादिष्ट और लोकप्रिय व्यंजन हैं, जो स्वाद में तीखा और चटपटा होता हैं |

सेव उसल रेसिपी |  Sev usal recipe in hindi | सेव उसल बनाने की विधि | Mahakali Sev Usal Vadodara

मसालेदार उसल सफेद मटर से बनाई जानेवाली एक मसालेदार पतली ग्रेवी है, जिसे गाठिया सेव, हरा प्याज, मसालेदार तरी,नींबू और नरम पाव के साथ परोसा जाता है | वैसे तो यह सुबह के नाश्ते के रूप में खाने हेतु उपयुक्त है पर यह खाया दिन भर ही जाता है। यह रेसिपी को घर पर बनाना बहुत ही आसान है| इसे आप शाम के भोजन के लिए भी बनाकर परोस सकते है | यह आसान रेसिपी को घर पर बनाने के लिए नीचे दी गई सामग्री और स्टेप्स को फॉलो करे और आपके अनुभव हमारे साथ शेयर करें |  

Preparation Time: 7-8 Hours

Cooking Time: 20-25 Minutes

Cuisine: Indian Gujarati Snacks Recipe

आवश्यक सामग्री :

1 कप उबले हुए सफ़ेद मटर
3-4 बड़े चम्मच तेल
½ छोटी चम्मच जीरा
1 चुटकी हींग
8-10 कली बारीक़ कटी हुई लहसुन
1 इंच अदरक
1-2 हरीमिर्च
2 मध्यम आकर के कटे हुए प्याज़
3 मध्यम आकर के कटे हुए टमाटर
1 बड़ी चम्मच बेसन
½ छोटी चम्मच हल्दी पाउडर
1 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 छोटी चम्मच धनिया जीरा पाउडर
½ छोटी चम्मच गरम मसाला पाउडर
1 छोटी चम्मच सेव उसल मसाला पाउडर
½ कप बारीक़ कटा हुआ हरा धनिया
½ चम्मच निम्बू का रस
4 कप पानी
गाठिया सेव (परोसने के लिए)
बारीक कटा हुआ हरा प्याज (परोसने के लिए)
लादी पाव (परोसने के लिए)

तरी के लिए :

4 बड़े चम्मच तेल
2 बड़े चम्मच लाल मिर्च पाउडर
¼ छोटी चम्मच हल्दी पाउडर
½ छोटी चम्मच उसल मसाला पाउडर
½ छोटी चम्मच गरम मसाला पाउडर
1 छोटी चम्मच धनिया-जीरा पाउडर
½ छोटी चम्मच या स्वादनुसार नमक
1 कप पानी

सेव उसल रेसिपी |  Sev usal recipe in hindi | सेव उसल बनाने की विधि:

1. सबसे पहले सेव उसल बनाने के लिए सफ़ेद मटर को 7-8 घंटे या रातभर भिगोने के लिए रख दें |

पाव भाजी रेसिपी

सेव उसल रेसिपी |  Sev usal recipe in hindi | सेव उसल बनाने की विधि | Mahakali Sev Usal Vadodara

2. अगले दिन एक प्रेशर कुकर में सफ़ेद मटर में थोड़ी सी हल्दी और नमक डालकर 4-5 सीटी लगाकर पकाए | 

सेव उसल रेसिपी |  Sev usal recipe in hindi | सेव उसल बनाने की विधि | Mahakali Sev Usal Vadodara

3. जब कुकर ठंडा हो जाये तब उसे खोले |

सेव उसल रेसिपी |  Sev usal recipe in hindi | सेव उसल बनाने की विधि | Mahakali Sev Usal Vadodara

4. एक मिक्सी जार में प्याज, अदरक, लहसुन और हरी मिर्च डालकर बारीक़ पेस्ट बनाकर साइड पर रखें |

IMG 20210208 111245

5. अब उसी मिक्सी जार में टमाटर डालकर टमाटर की प्यूरी बनाकर साइड पर रख लें | 

IMG 20210208 111529

6. एक पेन या कड़ाई में तेल को मध्यम आंच पर गरम करें, अब उसमें जीरा और हींग डालकर 10 सेकन्ड तक भूनें |

IMG 20210208 111409

7. अब उसमें प्याज की पेस्ट डालकर सुनहरा होने तक भुनें | तवा पुलाव रेसिपी

IMG 20210208 111445

8. जब प्याज की पेस्ट अच्छे से भून जाये तब उसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया जीरा पाउडर, गरम मसाला पाउडर और सेव उसल मसाला पाउडर डालकर भून लें | (ध्यान रहे की मसाले जल न जाये)

IMG 20210208 111605

 9. जब मसाले भून जाये तब उसमें टमाटर की प्यूरी डालें और मिक्स करें |

IMG 20210208 111638

10. अब टमाटर की प्यूरी को ढंककर 5-7 मिनिट तक पकाये या ग्रेवी में से तेल अलग न हो जाये तब तक पकाये |

IMG 20210208 111726

11. 5-7 मिनिट के बाद जब मसाले अच्छे से भून जाये तब उसमें बेसन डालकर 1 मिनिट तक लगातर चम्मच से चलाते हुए पकाये | 

IMG 20210208 111751

12. अब उसमें उबले हुए सफ़ेद मटर डालकर 1 मिनिट के लिए पकाये |

सेव उसल रेसिपी |  Sev usal recipe in hindi | सेव उसल बनाने की विधि | Mahakali Sev Usal Vadodara

13. अब उसमें 3-4 कप पानी, नीम्बू का रस और नमक डालकर ढ़क्कन लगाकर 10 मिनिट तक पकाये |

सेव उसल रेसिपी |  Sev usal recipe in hindi | सेव उसल बनाने की विधि | Mahakali Sev Usal Vadodara

14. 10 मिनिट बाद जब उसल अच्छे से पक जाये तब गैस को बंद करे और अब उसमें बारीक़ कटा हुआ हरा धनिया डालकर साइड पर रखें |

सेव उसल रेसिपी |  Sev usal recipe in hindi | सेव उसल बनाने की विधि | Mahakali Sev Usal Vadodara

15. तरी बनाने के लिए एक पेन या कड़ाई में तेल को मध्यम आंच पर गरम करे और उसमें सारे मसाले डालें |

IMG 20210208 112052

16. अब तुरंत ही उसमें पानी और नमक डालकर 1-2 मिनिट के लिए पकाये |

IMG 20210208 112125

17. हमारी तरी बनकर तैयार है और उसे साइड पर रखें |

सेव उसल रेसिपी |  Sev usal recipe in hindi | सेव उसल बनाने की विधि | Mahakali Sev Usal Vadodara

18. हमारी बहुत स्वादिष्ट और लाजवाब सेव उसल रेसिपी (Sev Usal Recipe in Hindi) बनकर तैयार है | उसे एक बाउल में निकाले और उसके ऊपर बारीक़ कटा हुआ हरा प्याज और गाठिया सेव डालकर तरी और पाव के साथ सर्व गरमा गरम परोसे |

सेव उसल रेसिपी |  Sev usal recipe in hindi | सेव उसल बनाने की विधि | Mahakali Sev Usal Vadodara

सुझाव :

1. इस रेसिपी में मैंने अलग से तरी बनाई है, आप चाहे तो इस स्टेप को स्किप भी कर सकते है |  कोल्हापूरी मिसळ

2. यहां मैंने उसल नॉर्मल तीखी बनाई है | उसल को कम या ज्यादा तीखा बनाने के लिए हरी मिर्च और लाल मिर्च की मात्रा को कम या ज्यादा कर सकते है |

3. उसल की प्रोसेस को ज्यादा जल्दी बनाने के लिए प्रेशर कुकर का इस्तेमाल करें |

4. सेव उसल रेसिपी को गरमा गर्म ही परोसे और परोसते वक्त ही उसमें सेव गांठिया डालें |

[ratings]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *