रोटी - पराठापूरी

हरे मटर की पूरी रेसिपी | Hare Matar Ki Puri Recipe in Hindi |Green Peas masala Poori

हरे मटर की पूरी रेसिपी | Hare Matar Ki Puri Recipe in Hindi | Matar ki Masala Puri | Matar ki Bedmi Poori | Green Peas masala Poori

हरे मटर की पूरी रेसिपी | Hare Matar Ki Puri Recipe in Hindi | Matar ki Masala Puri | Matar ki Bedmi Poori | Green Peas masala Poori – हरे मटर की पूरी एक क्रिस्पी और मसालेदार पूरी की सरल रेसिपी है | जिसे बेढ़मी पूरी के नाम से भी जाना जाता है | जिसे आप सुबह के नाश्ते या शाम के नाश्ते में चाय के साथ परोस सकते है | आप चाहे तो इसे आलू मटर की सब्जी, शिमला मिर्च पनीर की सब्जी, अचार, रायते, चटनी या अपनी पसंदीदा सब्जी के साथ भी परोस सकते हैं | यह आसान रेसिपी को घर पर बनने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स और सुझावो को फॉलो करें |

Preparation Time: 10 Minutes

Cooking Time: 15 Minutes

Cuisine: Indian Recipe

आवश्यक सामग्री :

1 कप गेहूँ का आटा
½ कप हरे मटर
1 हरी मिर्च
¼ छोटी चम्मच हल्दी पाउडर
½ छोटी चम्मच चिली फ्लैक्स या लाल मिर्च पाउडर
1 छोटी चम्मच धनिया-जीरा पाउडर
¼ छोटी चम्मच अजवाइन
1 बड़ी चम्मच तिल
½ छोटी चम्मच या स्वादनुसार नमक
2 बड़े चम्मच बारीक़ कटा हुआ हरा धनिया
1 बड़ी चम्मच + तलने के लिए तेल

हरे मटर की पूरी रेसिपी | Hare Matar Ki Puri Recipe in Hindi | Matar ki Masala Puri | Matar ki Bedmi Poori | Green Peas masala Poori | हरे मटर की पूरी बनाने की विधि :

विधि:

1. सबसे पहले एक मिक्सी जार के अंदर हरे मटर और हरी मिर्च ले और उसकी बारीक़ पेस्ट बनाकर तैयार कर लें |

हरे मटर की पूरी रेसिपी | Hare Matar Ki Puri Recipe in Hindi | Matar ki Masala Puri | Matar ki Bedmi Poori | Green Peas masala Poori

2. अब एक बाउल के अंदर गेहूँ का आटा लें और उसके अंदर हल्दी पाउडर , चिली फ्लैक्स, धनिया जीरा पाउडर, अजवाइन, तिल, नमक और तेल डालकर मिक्स करें |

IMG 20210107 002244

3. अब उसमें हरे मटर की पेस्ट और हरा धनिया डालें |

हरे मटर की पूरी रेसिपी | Hare Matar Ki Puri Recipe in Hindi | Matar ki Masala Puri | Matar ki Bedmi Poori | Green Peas masala Poori

4. सारी चींजो को अच्छे से मिक्स करके सख्त आटा गूँथ लें | (आवश्यकता हो तो ही पानी डालें) आटे को 10 मिनिट के लिए सेट होने के लिए रखें |

IMG 20210107 002329

5. 10 मिनिट के बाद आटे की छोटी गोल लोइयां बना ले |

हरे मटर की पूरी रेसिपी | Hare Matar Ki Puri Recipe in Hindi | Matar ki Masala Puri | Matar ki Bedmi Poori | Green Peas masala Poori

6. एक लोई लेकर चकला-बेलन की मदद से पूरी बेल ले | वेरकी पूरी रेसिपी

IMG 20210107 002431

7. ऐसे ही सारी पूरियां बेलकर तैयार कर लें |

हरे मटर की पूरी रेसिपी | Hare Matar Ki Puri Recipe in Hindi | Matar ki Masala Puri | Matar ki Bedmi Poori | Green Peas masala Poori

8. अब एक पेन या कड़ाई में तेल को मध्यम आंच पर गरम करें और एक एक करके पूरी तेल में डालें |

IMG 20210107 002539

9. पूरी को मध्यम से तेज आंच पर हल्का सुनहरा होने तक तले | ऐसे ही सारी पूरी तले |

हरे मटर की पूरी रेसिपी | Hare Matar Ki Puri Recipe in Hindi | Matar ki Masala Puri | Matar ki Bedmi Poori | Green Peas masala Poori

10. बेहद ही स्वादिष्ट, मसालेदार और जायकेदार हरे मटर की पूरी तैयार है | जिसे आप सुबह के नाश्ते में या फिर दोपहर के लंच के लिए भी तैयार कर सकते हो और इसे आप बच्चों को टिफिन में भी दे सकते हो | 

हरे मटर की पूरी रेसिपी | Hare Matar Ki Puri Recipe in Hindi | Matar ki Masala Puri | Matar ki Bedmi Poori | Green Peas masala Poori
सुझाव :

1. मटर की पेस्ट बनाते वक्त इसमें आप मटर के साथ पालक, पुदीना और हरे धनिया का भी इस्तेमाल कर सकते है |

2. आटा ज्यादा सख्त या ज्यादा नरम नही होना चाहिए|

3. आटे को मसल-मसल कर चिकना होने तक गूंथे, जिससे की पूरियां अच्छी बनेगी |

4. पूरी तलने के लिए घी या तेल अच्छा गरम होना चाहिए|

5. पूरी की साइज आप अपने इच्छानुसार बड़ी या छोटी बेल सकते हो |

6. पूरीयों को न ज्यादा पतली और न ही ज्यादा मोटी बेले |

[ratings]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *