त्यौहार की रेसिपीमिठाईविथाउट ओवन बेकिंग रेसिपी

नानखटाई रेसिपी | nankhatai in hindi | नानखताई | नानखटाई बिस्किट विथाउट ओवन

नानखटाई रेसिपी | nankhatai in hindi | नानखताई | नानखटाई बिस्किट विथाउट ओवन

नानखटाई रेसिपी | nankhatai in hindi | नानखताई | नानखटाई बिस्किट विथाउट ओवन – नानखटाई एक पारंपरिक भारतीय मिठाई है, जो आमतौर पर दिवाली के त्यौहार में बनायीं जाती है | यह एक बिना अंडे से बनी बेहद ही स्वादिष्ट बिस्कुट (कुकीज) है | पारम्परिक तरिके से यह नानखताई भट्टी या ओवन में बनायीं जाती है, पर आज हम आपको बिना ओवन या भट्टी के बनाना सिखाएंगे | यह नानखटाई को आप घर पर ही उपलब्ध सामग्री से आसानी से बना सकते है | घर पर ही पारंपरिक और स्वादिष्ट नानखटाई बनाने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स और सुझावो को फोलो करें |

Preparation Time: 15 Minutes

Cooking Time: 20 Minutes

Cuisine: Indian Cookies Recipe

आवश्यक सामग्री :

1 कप मैदा
½ कप बेसन
¾ कप पीसी हुई चीनी
½ कप घी
1½ बड़ी चम्मच रवा या सूजी
1 बड़ी चम्मच मिल्क पाउडर
1 छोटी चम्मच बेकिंग पाउडर
चुटकी नमक
1 छोटी चम्मच इलायची पाउडर
बादाम-पिस्ता नानखटाई पर लगाने के लिए

नानखटाई रेसिपी | nankhatai in hindi | नानखताई | नानखटाई बिस्किट विथाउट ओवन

विधि :

1. सबसे पहले एक बाउल में घी और चीनी डालकर मिक्स करें |

नानखटाई रेसिपी | nankhatai in hindi | नानखताई | नानखटाई बिस्किट विथाउट ओवन

2. घी और चीनी को तब तक फेटे जब तक की वह क्रीमी और चिकना मुलायम न हो जाये |

IMG 20201110 124602

3. अब उसमें मैदा, बेसन, रवा, मिल्क पाउडर को छन्नी से छान कर डालें |

नानखटाई रेसिपी | nankhatai in hindi | नानखताई | नानखटाई बिस्किट विथाउट ओवन

4. अब उसमें बेकिंग पाउडर, इलायची पाउडर और नमक डालकर डालें | 

IMG 20201110 124827

5. सारी चीजों को अच्छे अच्छे से मिला लें और आटे की तरह गूँथ लें |

(अगर आटा न ही गूँथ रहा तो उसमें थोड़ा ओर घी डालें)

नानखटाई रेसिपी | nankhatai in hindi | नानखताई | नानखटाई बिस्किट विथाउट ओवन

6. एक डिश पर एल्युमीनियम फॉयल या बटर पेपर लगाकर घी से चिकना करे |

IMG 20201110 124723

7. आटे में से पेडे जितना आटा निकालकर गोलाकर गोल बनाये | गोले को हथेली के बीच दबाकर चपटा जैसा बना लें और उसके ऊपर कटे हुए बादाम-पिस्ता लगाए |  

नानखटाई रेसिपी | nankhatai in hindi | नानखताई | नानखटाई बिस्किट विथाउट ओवन

8. ऐसे ही सारी नानखटाई तैयार करके डिश में रखें | (नानखटाई के बीच थोड़ा थोड़ा अंतर रखे)

IMG 20201110 125024

9. अब एक कढ़ाई में स्टेण्ड रखकर 10 मिनिट के लिए धीमी आंच पर गर्म होने के लिए रखें | (प्री हीट करें)

IMG 20201110 124634

10. 10 मिनिट के बाद नानखटाई से भरी डिश को कढ़ाई में रखें और ढंक दें |

नानखटाई को 20-25 मिनिट के लिए सेकने के लिए रखें |

नानखटाई रेसिपी | nankhatai in hindi | नानखताई | नानखटाई बिस्किट विथाउट ओवन

11. 20-25 मिनिट बाद कुकीज को बहार निकाले और रूम टम्परेचर पर ठंडा होने के लिए रखें |

नानखटाई रेसिपी | nankhatai in hindi | नानखताई | नानखटाई बिस्किट विथाउट ओवन

12. ठंडा होने के बाद नानखटाई खस्ती और कुरकुरी हो जाएँगी | नानखटाई को एयर टाइट कंटेनर में भरकर रखें |

13. बेहद ही स्वादिष्ट नानखटाई रेसिपी तैयार है | इस नानखटाई को आप ऐसे ही या मकई चिवड़ा, पोहा चिवड़ा, नमकीन पारे इत्यादि के साथ या शाम के नाश्ते में चाय के साथ भी परोस सकते हो |   

नानखटाई रेसिपी | nankhatai in hindi | नानखताई | नानखटाई बिस्किट विथाउट ओवन

सुझाव :

1. अगर आप ज्यादा मात्रा में नानखताई बना रहे हो तो घी और चीनी को फेटने के लिए मिक्सी या हैंड ब्लैंडर का इस्तेमाल करें |

2. नानखताई बनाने के लिए घी की जगह बटर का भी इस्तेमाल कर सकते है |

3. आटा गूंथते वक्त अगर आटा गूँथने में परेशानी हो रही तो उसमें थोड़ा ओर घी डालें | ध्यान रहे की आटा गूंथने के लिए दूध या पानी का इस्तेमाल न करें |

4. आप 1 कप मैदे के बदले ½ कप गेहूँ का आटा और ½ कप मैदा भी ले सकते हो |

5. सेकने के बाद नानखताई फूलती है इसलिए उन्हें थोड़ी थोड़ी दूरी पर रखें |

6. अगर आप नानखताई को ओवन में बना रहे हो तो 350 (180C) तापमान पे 15-18 या नानखताई किनारो से हल्की सुनहरी होने तक पकाये |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *