मिठाईत्यौहार की रेसिपी

कोकोनट बर्फी रेसिपी | coconut burfi in hindi | हरे नारियल की बर्फी | ताजा नारियल की बर्फी

कोकोनट बर्फी रेसिपी | coconut burfi in hindi | हरे नारियल की बर्फी | ताजा नारियल की बर्फी

कोकोनट बर्फी रेसिपी | coconut burfi in hindi | हरे नारियल की बर्फी | ताजा नारियल की बर्फी – हरे नारियल की बर्फी एक लोकप्रिय और पारंपरिक मिठाई है | यह बर्फी खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है | वैसे तो नारियल की बर्फी अनेकों प्रकार से बनाई जाती है | यह बर्फी बहुत कम समय और कम सामग्री में बननेवाली आसान रेसिपी है | आप इसे किसी भी त्यौहार पर घर पर आसानी से बना सकते हो | तो चलिए बनाते है हरे नारियल की बर्फी |

Preparation Time: 10-15 Minutes

Cooking Time: 15-20 Minutes

Cuisine: Indian Traditional Recipes

आवश्यक सामग्री :

2 हरे नारियल (2 कप)
1 कप चीनी
1/4 कप देशी घी
½ कप मिल्क पाउडर
1 कप दूध
½ छोटी चम्मच इलाइची पाउडर
4-5 पिस्ता
4-5 बादाम
10-12 केसर (10 मिनिट पहले गर्म दूध में भिगोकर रखें)

कोकोनट बर्फी रेसिपी | coconut burfi in hindi | हरे नारियल की बर्फी | ताजा नारियल की बर्फी

विधि :

1. सबसे पहले हरे नारियल को तोड़कर नारियल का ब्राउनवाला भाग निकाल कर छोटे टुकड़ो में काट ले | 

IMG 20201120 230101

2. अब मिक्सी की मदद से कटे हुए नारियल को कद्दूकस कर ले |खजूर-ड्राई फ्रूट बर्फी

IMG 20201120 230137

3. एक पेन या कढ़ाई के अंदर कद्दूकस किये हुए नारियल को 2-3 मिनिट के लिए धीमी आंच पर भून लेंगे |

IMG 20201120 230236

4. अब उसके बाद उसमें घी, मिल्क पाउडर और दूध डालकर अच्छे से मिक्स करे और मिश्रण को लगातर चम्मच से हलाते हुए 4-5 मिनिट पकाये |

IMG 20201120 230309

5. अब उसमे इलाइची पाउडर, चीनी और दूध में भिगोया हुआ केसर दूध डाले |

IMG 20201120 230347

6. मिश्रण को तब तक पकाये जब तक वह गाढ़ा न हो जाये  और पेन या कड़ाई में चिपकना बंद कर दे |

कोकोनट बर्फी रेसिपी | coconut burfi in hindi | हरे नारियल की बर्फी | ताजा नारियल की बर्फी

7. थाली या ट्रे को घी से चिकना करे और उसमे मिश्रण को फैला दे |

कोकोनट बर्फी रेसिपी | coconut burfi in hindi | हरे नारियल की बर्फी | ताजा नारियल की बर्फी

8. अब उस पर बादाम और पिस्ता फैलाकर थोड़ा हल्के हाथों से दबाकर 1-2 घंटे के लिए सेट होने के लिए रख दे| (चाहे तो फ्रीज में भी रख सकते हो )

कोकोनट बर्फी रेसिपी | coconut burfi in hindi | हरे नारियल की बर्फी | ताजा नारियल की बर्फी

9. 1-2 घंटे के बाद बर्फी को ट्रे में से निकाल लें और उसे चौकोर या मनपसंद आकर के टुकड़ो में काट ले |

कोकोनट बर्फी रेसिपी | coconut burfi in hindi | हरे नारियल की बर्फी | ताजा नारियल की बर्फी

10. बहुत ही स्वादिष्ट हरे नारियल की बर्फी तैयार है | आप भी अपने घर पर बनाये और हमे अपने सुझाव कमेंट बॉक्स में लिखकर जरूर बतायें |

कोकोनट बर्फी रेसिपी | coconut burfi in hindi | हरे नारियल की बर्फी | ताजा नारियल की बर्फी

सुझाव :

1. इस रेसिपी में हमने हरे नारियल का इस्तेमाल किया आप चाहे तो मार्किट में मिलने वाले सूखे कद्दूकस नारियल का इस्तेमाल कर सकते हो | 

2. अगर आपको नारियल की बर्फी में ड्राई फ्रूट्स पसंद नहीं है तो मत डालें |

3. नारियल की बर्फी बिना मिल्क पाउडर के भी बना सकते हो, पर मिल्क पाउडर से उसका टेस्ट और भी अच्छा लगता है |

4. इसे आप 10-15 दिन तक स्टोरेज करके खा हो |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *